Govind Maurya
588 views 14 days ago
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में हुए प्रदर्शन और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी की मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड सड़क पर उतर आई। #🎤मैं हूँ ShareChat रिपोर्टर✍ सुलतानपुर जिलाध्यक्ष शहज़ाद अहमद एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक पुतला लेकर कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने बीच रास्ते में ही पुतला अपने कब्जे में लेकर प्रदर्शन रोक दिया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक,शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।मौके पर सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह,नगर कोतवाल सुरेश नारायण मिश्र समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा।शहज़ाद अहमद ने आरोप लगाया कि छात्रों और विपक्षी नेताओं की आवाज़ को दबाने के लिए दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि छात्रों की मांगों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव अशोक सिंह बिसेन,अमरीश,योगेश यादव,सुल्तान खान मोनू,आसिफ खान, बिस्मिल्लाह, अमजद खान,अमित यादव,सुभाष यादव, सईद अहमद,अवधेश कुमार आदि सपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
10 likes
10 shares

More like this