Follow
वागड़ न्यूज नेटवर्क
@dharma4u
1,534
Posts
2,902
Followers
वागड़ न्यूज नेटवर्क
656 views
28 days ago
आकर्षक हेडलाइन बनाये बागीदौरा में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन बागीदौरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत अम्बेडकर भवन, बागीदौरा में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। भाजपा मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया की इस प्रशिक्षण वर्ग में कुल छह सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, सरकार की उपलब्धियों तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सुधारने हर सत्र के आरंभ में आगंतुक वक्ताओं का स्वागत और अभिनंदन किया! प्रशिक्षण के दौरान भाजपा नेता जयपाल सिंह डाबी ने कार्य पद्धति पर प्रकाश डालते हुए संगठन की मजबूती और अनुशासन पर जोर दिया। पूर्व प्रधान राजेश कटारा ने भाजपा सरकारों की उपलब्धियों एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से बताया। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओम पालीवाल ने कार्य विस्तार की रणनीति समझाते हुए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। साथ ही कमलेश तम्बोलिया ने मीडिया, सोशल मीडिया, एआई तथा नमो ऐप के उपयोग पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और कार्यकर्ताओं को डिजिटल रूप से सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य लाभचन्द पटेल ने बूथ प्रबंधन को चुनावी सफलता की कुंजी बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करने का संदेश दिया। अंत में उन्होंने सभी वक्ताओं, कार्यकर्ताओं एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में गोविंद पाटीदार, गोविंद दायमा, कैलाश बामनिया, हीरालाल सोलंकी खुमान सिंह चौहान, डूंगर सिंह, वालेंग सोलंकी, भरत पटेल, अक्षयराज पाटीदार, ललित जैन, यशोदा डामोर, लालशंकर, नरेश जैन, यशोदा डामोर, नारेंग पटेल, अंजुबाला प्रणामी, परबत भाई, कल्याण, मनोज, लालेंग पटेल, गोमतीशंकर पंड्या, खुशपाल कटारा, विकास चंदेल, मनोज भोई, नाथूलाल, कपिल पाटीदार, सोमेश्वर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही तथा सभी ने संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप दीक्षित ने किया तथा आभार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सुथार ने जताया! #समाचार #खबर #राजस्थान #नवरात्रि #जय_हिन्द🇮🇳
वागड़ न्यूज नेटवर्क
666 views
28 days ago
वैचारिक सशक्तिकरण के साथ जनहित योजनाओं पर जोर: बागीदौरा में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ #राजस्थान #खबर #समाचार #जय_हिन्द🇮🇳
वागड़ न्यूज नेटवर्क
3.6K views
1 months ago
#🙏हिन्दू नववर्ष 🪔🫂 भारतीय सनातन परंपरा, संस्कृति और नवचेतना के प्रतीक हिंदू नव वर्ष, नव संवत्सर, विक्रम संवत-2083 के पावन अवसर पर प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिवस सृष्टि के नव आरंभ, धर्म, सत्य और संस्कारों की पुनर्स्थापना का प्रतीक है। हिंदू नव वर्ष हमारी काल गणना, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रबोध को सुदृढ़ करने वाला दिन है। आइए, नव संकल्पों के साथ सशक्त भारत, समृद्ध भारत व विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें। #जय_हिन्द🇮🇳 #नवरात्रि #🙏🏻आध्यात्मिकता😇 #🙏कर्म क्या है❓
वागड़ न्यूज नेटवर्क
829 views
1 months ago
अमावस्या पर उमड़ा जनसैलाब, घोटिया आंबा में तीन राज्यों के लाखों श्रद्धालुओं का संगम समाचार: बड़ोदिया। पांडवों का अज्ञातवास धाम प्रसिद्ध घोटिया आंबा में अमावस्या पर्व पर दो दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को मेले के दूसरे दिन आवागमन बढ़ा, वहीं कुछ भक्तों ने अमावस्या बुधवार तो कुछ गुरुवार को मनाई। ग्राम पंचायत बारीगामा प्रशासक ललीता रावत व ग्राम विकास अधिकारी पंकज पुरोहित ने बताया कि मुख्य मेले को लेकर प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की हैं। धाम के महंत रामगिरी महाराज व समाजसेवी मणिलाल रावत के अनुसार गुरुवार को घोटेश्वर महादेव मंदिर के सामने सुबह से शाम तक भजन-कीर्तन होंगे। मां पार्वती, अंबे माता, सरस्वती की मूर्तियों का विशेष श्रृंगार कर महाआरती की गई, जिसमें प्रभुलाल डामोर, रामलाल डामोर, संदीप शाह, राजेन्द्र पाटीदार, दिनेश चंद्र मकवाना सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कैला पानी स्थल पर गुजरात, एमपी सहित अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क भंडारे चल रहे हैं। अर्जुन बाण गंगा के गोमुख से निकलने वाले जल को श्रद्धालु पवित्र मानकर अपने साथ ले जा रहे हैं। मेले में झूले, बर्तन, आभूषण, खिलौने व खानपान की दुकानों पर दिनभर खरीदी जारी रही। पदयात्रा कर पहुंचे वासु भाई, देवा, मडिया भगत सहित मंडलियों ने भजन-कीर्तन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिन-रात भजनों की गूंज बनी हुई है। गुरुवार सुबह महंत रामगिरी महाराज के सानिध्य में ललीता रावत द्वारा ध्वजा चढ़ाई जाएगी। मेले में खेलकूद प्रतियोगिताओं को लेकर भी उत्साह है, जहां खिलाड़ी नामांकन कर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। पांच दिवसीय इस मेले में विशेष रूप से गुजरात से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे पूरा धाम भक्तिमय वातावरण में सराबोर है। #समाचार #राजस्थान #नवरात्रि #खबर #जय_हिन्द🇮🇳
वागड़ न्यूज नेटवर्क
1.2K views
1 months ago
बांसवाड़ा मे अमावस्या पूर्व संध्या पर फागोत्सव की धूम, मातृशक्ति ने सजाया भक्ति का रंगमंच #राजस्थान #समाचार #नवरात्रि #खबर
वागड़ न्यूज नेटवर्क
1.1K views
1 months ago
देशना पारगी की शानदार उपलब्धि, जिले में प्रथम आकर किया नाम रोशन #समाचार #राजस्थान #जय_हिन्द🇮🇳 #खबर
वागड़ न्यूज नेटवर्क
549 views
1 months ago
बागीदौरा में गूंजा संस्कारमय शिक्षा का संदेश, भरत राम कुम्हार का प्रेरक संवाद #जय_हिन्द🇮🇳 #राजस्थान #समाचार #खबर
वागड़ न्यूज नेटवर्क
540 views
1 months ago
घोटिया आम्बा में बनेगा पीकॉक गार्डन, जंगल में अब आमजन भी देखेंगे मोरों का नृत्य #खबर #समाचार #राजस्थान #जय_हिन्द🇮🇳 #नवरात्रि