फॉलो करें
Naulesh kumar
@nauleshk
602
पोस्ट
362
फॉलोअर्स
Naulesh kumar
539 ने देखा
आल देव मंदिर की स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ भव्य मेले का उद्घाटन। 14 जनवरी गांव कनेरी निगोहा मोहनलालगंज। दो दशकों से शंकर भगवान की स्वयंभू प्रतिमा से निर्मित आल देव मंदिर में स्थापना दिवस के उपलक्ष में मेले का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष आयोजित मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित सिंचाई एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह, राम चंद्र प्रधान उपस्थित रहे ।इन्होंने मेंले में व्यवस्थाएं उन्नत करने हेतु अपनी निधि से सहायता राशि प्रदान की थी जिसका आज पिता काटकर उद्घाटन भी किया गया। मेला कमेटी की बहुत वर्षों से यह मांग रही है की मंदिर प्रांगण में दो दिन चलने वाले दिन रात के मेले में महिलाएं और पुरुष सभी लोग सहभागिता निभाते हैं जिसमें सुलभ शौचालय के निर्माण की बहुत आवश्यकता थी । मांग संज्ञान में आने पर विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह ने अपनी निधि से धनराशि प्रदान की और इस धनराशि में सहयोग राशि बढ़ाते हुए सोनालिका ट्रैक्टर के गोसाईगंज से नागेश कुमार वर्मा ने भी निर्माण में सहयोग दिया जिसका आज उपस्थित अतिथियों ने उद्घाटन किया। इस प्रकार मेले में सुविधाओं को पाकर वहां उपस्थित महिलाएं बहुत प्रसन्न हुई सभी ने धन्यवाद व्यापित किया। उपस्थित अतिथियों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में पर्यटन विभाग से मेले और मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु धनराशि दिलवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा जिससे मंदिर की भव्यता, और मेले की विशालता और बढ़ सके। कई दशक पहले गांव कनेरी के स्वर्गीय शीतला प्रसाद गौतम और स्वर्गीय गया प्रसाद वर्मा ने मिलकर इस मेले की आधारशिला रखी थी। लगभग 80 वर्षों से ज्यादा समय से दो दिवसीय मेले के परंपरा चल रही है मंदिर का जीर्णोद्धार स्वर्गीय तुलाराम डाल चंद्र वर्मा द्वारा कराया गया था। आज मेला कमेटी की अध्यक्षता ब्रजेश पटेल ग्राम प्रधान कनेरी द्वारा की जाती है। दो दिवसीय आयोजित इस मेले में लोक कला संस्कृति के विभिन्न गांव से आए हुए कलाकार अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां देते हैं नाटक नौटंकी आल्हा इत्यादि विधाओं का मंचन और गायन किया जाता है। हजारों की संख्या में गरीब बेसहारा लोगों को कंबल का वितरण और अन्य आर्थिक सहायताएं भी प्रदान की जाती हैं। सरोजिनी नगर ब्लॉक से सर्वजन हिताय संरक्षण समिति की तरफ से रीना त्रिपाठी, सरोज मिश्रा, सपना तिवारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विजय कुमार मौर्य, ब्लॉक प्रमुख विनय वर्मा, पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख विनोद वर्मा ,सुनील पटेल, नवीन मिश्रा, विकास पटेल, जतिन सिंह, बृजेश ,राकेश वर्मा राजकुमार पटेल, पोनू पटेल, पंकजनयन, शिव बरन रावत, माता प्रसाद संतोष कुमार, पिंटू, सतनाम, सरोज वर्मा, पिंटू वर्मा, छोटेलाल रावत, दिलीप वर्मा वीरेंद्र चौधरी, प्रांजुल पटेल, शशांक पटेल उपस्थित रहे। #गया की खबरें
Naulesh kumar
544 ने देखा
*सर्वजन हिताय संरक्षण समिति ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया*। श्री कृष्ण दत्त अकैडमी वृंदावन में आयोजित कार्यक्रम में सर्वजन हिताय संरक्षण समिति से रीना त्रिपाठी ने उपस्थित हुए पुष्प अर्पित किए तथा बच्चों को बताया कि स्वामी जी के विचार युवा पीढ़ी के लिए आज भी मार्गदर्शक हैं बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। स्वामी जी कहते थे"तुम मुझे 100 ऊर्जावान युवा दो, मैं सारा विश्व बदल दूंगा।" जैसे विचारों के माध्यम से स्वामी विवेकानंद चाहते थे कि युवा ही राष्ट्र का भविष्य हैं और युवा जागरुक बने विज्ञान प्रौद्योगिकी के युग में युवाओं की जागरूकता ही नया मार्गदर्शन करेगी। शिक्षा को वे केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास और मानव सेवा से जोड़ते थे। आज का युवा प्रतिस्पर्धा, सोशल मीडिया, मानसिक तनाव और भविष्य की अनिश्चितता से जूझ रहा है। स्वामी विवेकानंद कहते हैं — "शरीर में बल, मन में साहस और आत्मा में विश्वास रखो।" वे हमें सिखाते हैं कि असफलता से डरना नहीं चाहिए, बल्कि हर चुनौती को अवसर में बदलना चाहिए।स्वामी विवेकानंद केवल एक संत नहीं थे, वे एक क्रांतिकारी विचारक, युवा प्रेरक और भारत के गौरव थे। 1893, शिकागो। विश्व धर्म संसद। हजारों लोग मौजूद। अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि बोल रहे थे। "Sisters and Brothers of America..."जैसे संवेदनशील उद्बोधन से पूरे सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी जो जहां खड़ा था वही स्तब्ध हो गया। कई मिनट तक तालियाँ नहीं रुकीं, और जिसे 2 मिनट का समय मिला था उसने अपने संयोजन से सबको गीता के साथ से जोड़ते हुए भारतीय आध्यात्मिक की शक्ति के दर्शन कराए।उस एक आत्मीय वाक्य ने पश्चिमी दुनिया को बताया कि भारत सिर्फ़ गरीबी और अंधविश्वास का देश नहीं, बल्कि सहिष्णुता, ज्ञान और आध्यात्मिकता का अनंत स्रोत है। गीता का ज्ञान जो सभी धर्म के आधारशिला है युवाओं के जीवन में आने वाली उन हर समस्याओं को समाधान लेकर उपस्थित है। भारत सिर्फ़ गरीबी और अंधविश्वास का देश नहीं, बल्कि सहिष्णुता, ज्ञान और आध्यात्मिकता का अनंत स्रोत है। आज विश्व में सबसे ज्यादा युवा आबादी वाला देश भारत भले ही कई प्रकार की समस्याओं से जूझ रहा हो फिर भी इसकी पावन भूमि ने सदा ही कीर्तिमान स्थापित किए हैं और उसी के तहत भारत मां के सपूत जिन्होंने 39 वर्ष की छोटी आयु में जो कार्य किया, वह सदियों तक पूरे विश्व में प्रेरणा देता रहेगा। आइए, उनकी जयंती पर संकल्प लें — हम भी अपने अंदर छिपी शक्ति को जागृत करें, समाज की सेवा करें और भारत को विश्व गुरु बनाने में योगदान दें। वरिष्ट शिक्षिका श्वेता दीक्षित और समस्त स्टाफ ने अपने विचार रखें और पुष्प समर्पित किए। #गया की खबरें
Naulesh kumar
490 ने देखा
कोंच प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय, बाली, प्रांगण,सिंघड़ा मध्य विद्यालय,चतुरीविघा, मध्य विद्यालय में बुधवार को भारतीय संविधान सभा के अध्यक्ष एवं स्वतंत्र भारत गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।साथ ही विश्व दिव्यांगता दिवस के बारे में भी प्रधानाध्यापक देवदत्त तिवारी के द्वारा छात्र छात्राओं के बिच विशेष प्रकाश डालते हुए बच्चों को बताया गया कि दिव्यांग जन हमारे समाज के लिए एक चुनौती है जिनके प्रति सहानुभूति और मदद हेतु सभी लोगों को सदैव तत्पर रहना चाहिए। वही नागेंद्र कुमार राही ने बच्चों को उपरोक्त बातें को प्रथम राष्ट्रपति के बारे में छात्र छात्राओं को बताया।डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर, 1884 को बिहार के जीरादेई में एक चित्रगुप्तवंशी कायस्थ परिवार में हुआ था। उनके पिता महादेव सहाय संस्कृत और फ़ारसी दोनों भाषाओं के विद्वान थे। उनकी मां कमलेश्वरी देवी एक अत्यंत धार्मिक महिला थीं जो अक्सर उन्हें रामायण और महाभारत की कहानियाँ सुनाया करती थीं। पाँच भाई-बहनों में सबसे छोटे, डॉ. प्रसाद के एक बड़े भाई और तीन बड़ी बहनें थीं। दुर्भाग्यवश, बचपन में ही उनकी माँ का देहांत हो गया, जिसके बाद उनकी बड़ी बहन ने उनकी देखभाल की।अपनी पारंपरिक प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद, डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने छपरा जिला स्कूल में दाखिला लिया। जून 1896 में, मात्र 12 वर्ष की आयु में, उनका विवाह राजवंशी देवी से हुआ। इसके बाद, उन्होंने और उनके बड़े भाई महेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने पटना स्थित टीके घोष अकादमी में दाखिला लिया, जहाँ उन्होंने दो वर्ष तक अध्ययन किया। वही कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक ब्रजेश कुमार, नागेंद्र कुमार राही, नितेश रंजन, मोहम्मद राशिद खान,मनोज कुमार सिंह,अमित कुमार, दीपक कुमार, रामाश्रय यादव,कलावती कुमारी, रश्मि कुमारी, बेनजीर रौशनी इमरोज़, नन्दिनी यादव एवं बाल संसद के प्रधानमंत्री मुस्कान कुमारी,उप प्रधानमंत्री आदित्य कुमार शिक्षा मंत्री विक्रम कुमार आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। #गया की खबरें
Naulesh kumar
533 ने देखा
टिकारी विधानसभा के राजद प्रत्याशी अजय कुमार का चुनावी जनसम्पर्क तेज। कोंच द्वितीय चरण में होने वाले टिकारी विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दालों के प्रत्याशी और निर्दलीय उम्मीदवार क्षेत्र में अपना जनता से संपर्क अभियान तेज कर दिया है रविवार को महागठबंधन से राजद के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे अजय कुमार द्वारा भी लगातार क्षेत्र का भ्रमण किया जा रहा है । रविवार को अजय कुमार द्वारा आंती पंचायत के बाना बीघा ,आती बाजार ,पलाकि ,मे अपना जनसंपर्क अभियान चलाया इस दौरान अजय कुमार ने शहीद के स्मारक पर जाकर माथा टेका। आंती मुखिया पति संजय यादव, किशोर यादव, ने बताया की क्षेत्र में युवाओं का विशेष उत्साह देखा जा रहा है बेरोजगारी की मार झेल रहे युवा बदलाव चाहते हैं ।वही हम के प्रत्याशी डॉक्टर अनिल कुमार भी लगातार समर्थकों के साथ क्षेत्र में बने हुए हैं श्री कुमार के किया गए कार्यों और नीतीश सरकार की योगदानों को लेकर जनता के बीच अपने पक्ष को मजबूती से रख रहे हैं। इसके साथ ही कई निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में डटे हुए हैं । कुछ लोग जन स्वराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ शशी कुमार यादव भी तीसरे मोर्चे के रूप में देखने लगे हैं। हालांकि अभी जनता किसी भी पार्टी या प्रत्याशी के पक्ष में खुलकर बोलने के तैयार नहीं है। #गया की खबरें
Naulesh kumar
552 ने देखा
बैंक ऑफ़ बड़ौदा सिएसपी संचालक द्वारा खाते धारक के खाते से अवैध तरह पैसा को कि जा रही निकासी कोंच प्रखंड क्षेत्र के उषास देवरा बाजार में बैंक ऑफ़ बड़ौदा का सीएसपी के संचालक रवि कुमार के द्वारा एक खतराधारक पींकी देवी जो ग्राम गेंदविघा का निवासी है उनके एकाउंट से दशहजार रुपए खाते से निकाला गया जो जिविका समुह का पैसा आया था । पिंकी देवी जब अपने आधार कार्ड से खाते को जब दुसरे जगहों पर जांच कराई तो उनके खाते में जीविका समूह के द्वारा मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री योजना के तहत ₹10000 खाते में भेजी गई थी। उस पैसे को संचालक रवि कुमार के द्वारा निकासी कर ली गई इसके बाद लाभार्थी जैसे ही बैंक सीएसपी पहुंचे वही संचालक द्वारा पिंकी देवी को डांट फटकार लगाकर अपने बैंक से भगा दिया मौके पर देखते हुए प्रातः संकलन गया जी के रिपोर्टर नौलेश कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचकर उसे महिला के बातों को सुनकर के सिएसपी संचालक रवि कुमार के पास जाकर मामले को तह तक जाने उसके बाद सिएसपी संचालक रवि कुमार के द्वारा खाते धारक पिंकी देवी को बुला कर दश हजार रुपए नगद राशि दिलाया । वहीं लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि संचालक द्वारा कई गरीबों को ठगी का शिकार किया गया है जो उसका कई विवरणी है वही कई खाते धारक को अंगूठे का फिंगर लगाकर पैसे को अवैध निकासी कर लिया जाता है। वही जब बैंक ऑफ़ बड़ौदा का ब्रांच लोदीपुर है उस ब्रांच के मैनेजर से जब संपर्क किया गया तो ब्रांच मैनेजर द्वारा बताया गया कि उस सिएसपी का खाते बंद किया गया है और उसके बाद सिएसपी संचालक कार्य कर रहा है। संचालक रवि कुमार के द्वारा और खाते धारक लोगों को टालमटोल पैसा देने लेने में किया जाता है । पिंकी देवी का कहना है कि आज ही नहीं कई समय पहले भी ऐसी हालत रही है मुझे भी यहां से भगा दी गई कि पैसा नहीं आया है पैसा मिलेगा तो आपको बुलाया जाएगा ।अब बता देते हैं कि अब खाते धारक को मोबाइल नंबर से खाते जुड़ा हुआ है उसके बाद भी सिएसपी संचालक के द्वारा अवैध पैसा निकासी किया जाता है। सिएसपी संचालक का कुछ राज है तब तो ऐसी बात है उसमें ग्रामीणों को भीड़ घूमने लगी ग्रामीणों के द्वारा बताया जा रहा था कि इनका यही हाल है कई खाते से पैसे निकासी कर लोगों को बरगलाया जाता है। #गया की खबरें
Naulesh kumar
624 ने देखा
गया जी जिले के कोंच प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पुजा पंडालों में मां दुर्गा की मुर्ति का पट खुलते ही श्रद्धालूओं के भीड़ उमड़ पड़ी। जहां लोगो ने विशेष पुजा अर्चना करते हुए अपनी परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना किया। प्रखंड के कोंच ,सिंघड़ा,कौड़िया ,उसास देवरा, आंती ,गौहरपुर,श्रीगांव,खजुरी,सिंदुआरी, उतरैन,अहियापुर,सियाडिह,जैतिया,साहगंज, सहित दर्जनों गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित किया गया है। इस दौरान सिंघड़ा युवा विकास केंद्र पुजा कमिटी के द्वारा अच्छा पंडाल बनाया एवं सजाया है। जो देखते ही लोगों को बहुत सुंदर लग रहा है। दूर्गा पूजा समिति उतरेन में भी पंडाल एक आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। वही बाबन सुब्बा के गढ काबर में रावण दहन की तैयारी जोरों पर चल रही है। कोंच प्रखंड के पुरा क्षेत्र भक्ति के वातावरण मे डुबा हुआ है। स्थानीय प्रशासन भी क्षेत्र मे गस्ती तेज कर दी है ताकि सरारती तत्व किसी श्रद्वालु को तंग न कर सके। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया की हर जगहों पर शांति कायम कर पुजा करें। वही युवा विकास केंद्र सिंघड़ा के द्वारा दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर विजया दशमी को दिन भंडारा का आयोजन किया जाएगा।इसकी जानकारी पुजा समिति के अध्यक्ष उज्वल कुमार और पुजारी मनोज सिंह ने दिया। पंडित नरोत्तम द्विवेदी के द्वारा मंत्रों उच्चारण के साथ देवी पट खोला गया। अष्टमी और नवमी, दशमी को मां दुर्गा की पुजा करने के लिए श्रद्धालुओं को भींड़ उभरती है।वही श्री दुर्गा पूजा समिति नवयुवक क्लब कौड़िया के सचिव अमर परमार अध्यक्ष राजीव कुमार कोषाध्यक्ष गोलू कुमार पाठ करने वाले बाबा अभिमन्यु पांडे सरौता नीरज कुमार के द्वारा बताया गया कि एकादशी के दिन कौड़ीया दुर्गा मंदिर के समीप मेला का आयोजन होगा। उक्त कार्यक्रम में युवा विकास केंद्र के सदस्य राहुल कुमार सिंह, ब्रजेश्वर सिंह, विपिन सिंह, उज्जवल शर्मा, रविरंजन शर्मा, मुन्ना द्विवेदी, विकास कुमार, जयकुमार सिंह,बबलु द्विवेदी,सुबोध सिंह, सुबोध शर्मा, संतोष उर्फ छोटु सिंह , प्रकाश सिंह, सचिन कुमार, सचिन सिंह, पूर्व कमिटी के सचिव श्यामराज सिंह,बुटन पांडेय, बम-बम सिंह, ग्रामीण कमला सिंह, रणविजय सिंह, संजय शर्मा,राणा सिंह सहित अन्य लोग पुजा क्रम में मौजूद रहें। #गया की खबरें
Naulesh kumar
7.3K ने देखा
टिकारी कोंच खैरा पथ का मरम्मत कार्य का शुभारंभ पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक डाक्टर अनिल कुमार के द्वारा शनिवार को किया गया आयोजन। पथ निर्माण विभाग के द्वारा टिकारी कोंच खैरा पथ का मरम्मत कार्य का शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह वर्तमान विधायक डाक्टर अनिल कुमार ने कहा कि कोंच व टिकारी विधानसभा चुनाव के पूर्व सभी सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। श्री कुमार ने कहा कि 29 सड़कों का टेंडर हो चुका है। , शिलान्यास के पूर्व श्री कुमार कोचेश्वर महादेव मंदिर की कुछ दूरी पर स्थित सहस्त्रालिंगी महादेव का दर्शन किया , श्री कुमार ने कहा कि सहर्ष लिंगी महादेव की जाने वाले रास्ते बनाने के लिए आप लोग जमीन उपलब्ध करायें और हम राशि सरकारी स्तर से उपलब्ध करा देंगे । श्री कुमार ने सड़क विभाग् के एसडीओ को निर्देशित किया है कि सड़क का कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो इस पर ध्यान रखें ।, समय-समय पर , कार्य का निगरानी करते #गया की खबरें रहें, इसके बावजूद भी अगर कार्य लापरबाही दिखाई दिया तो हम बरीय पदाधिकारी को इससे अवगत कराएंगे। उक्त मौके पर विधायक डॉ अनिल कुमार के अलावा पीयूष कुमार रमाकांत शर्मा कुंदन शर्मा अभिनीत शर्मा मुकेश शर्मा, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे
Naulesh kumar
545 ने देखा
जनसुराज ने किया "बिहार बदलाव सभा", टिकारी से राजदेव प्रजापति को समर्थन देने की उठी आवाज टिकारी जनसुराज अभियान के तहत शनिवार को टिकारी प्रखंड के रामेश्वर बगाइचा में "बिहार बदलाव सभा" का आयोजन शाम चार बजे किया गया।जहां प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती का आगमन हुई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति देखने को मिली। इस सभा में टिकारी विधानसभा क्षेत्र से , सिमरा पंचायत के पूर्व मुखिया राजदेव प्रजापति के नेतृत्व को मजबूती देने की खुलकर मांग उठी। सभा में वक्ताओं ने बिहार में राजनीतिक और सामाजिक बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया और जनसुराज के विज़न को आगे बढ़ाने की बात कही। लोगों ने माना कि राजदेव प्रजापति जैसे ज़मीनी नेता ही क्षेत्र में वास्तविक परिवर्तन ला सकते हैं।कार्यक्रम में ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, और जनसुराज आंदोलन को टिकारी क्षेत्र में और मजबूत करने की अपील की। वहीं, सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब जनता को अपने हक और अधिकार के लिए जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि बिहार को सही दिशा देने के लिए जनसुराज जैसा आंदोलन ही एकमात्र विकल्प है, जो जनता की भागीदारी से चल रहा है।उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जात-पात, पार्टी और वादे के जाल में न फंसकर स्वच्छ और ईमानदार नेतृत्व को आगे लाएं। श्री प्रजापति ने कहा कि वे हमेशा से जनता के बीच रहकर सेवा करते आए हैं और आगे भी क्षेत्र के विकास और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए काम करते रहेंगे। वहीं, उक्त स्थल पर जन सुराज परिवार लाभ कार्ड का काउंटर बनाया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष भवानी सिंह, रामधयान सिंह, अभियान संयोजक अनुमंडल टिकारी वरुण कुमार,गिता देवी,रामजी शर्मा, कृष्णा यादव, इंद्रदेव यादव,सहित अन्य लोग मौजूद थे। #गया की खबरें
See other profiles for amazing content