जय हिन्द वंदे मातरम्

Praveen Kumar Yadav
574 views
6 months ago
अमृतकाल में ये मीडिया इतना निम्न स्तर पर चला जायेगा ये किसी ने नहीं सोचा था।ख़बरें जल्दी दिखाने के चक्कर में आज का मिडिया जीवित लोगों को भी मार देता है।यह एक दिन में नहीं हुआ है।यह आयें दिन रोज होता है।जिस मिडिया को सरकार से सवाल पूछना चाहिए वो मिडिया आज जनता की समस्याओं से कोसों दूर है।हमारे देश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य यही है कि भारत देश तो स्वतंत्र है लेकिन भारत का मीडिया आज भी गुलाम है।भारत में मिडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ बोला जाता है लेकिन यह स्तम्भ लगातार धराशाही हो रहा है।हाल ही आयी विश्व प्रेस स्वतंत्रता रिपोर्ट 2025 से पता चला है कि स्वतंत्र पत्रकारिता का मामले में हमारे देश का स्थान 180 देशों की सूची में नीचे से 151 वा है।रिपोर्ट में भारत में प्रेस की स्वतंत्रता पर कई चिंताएं जताई गई हैं,जिनमें मीडिया पर आर्थिक दबाव,पत्रकारों के खिलाफ हिंसा और राजद्रोह कानूनों का दुरुपयोग शामिल है।यह सूचकांक हर साल Reporters Without Borders (RSF) द्वारा संकलित और प्रकाशित किया जाता है।इसमें कहा गया है कि वर्तमान सरकार ने कई नए कानून पेश किए हैं जो सरकार को मीडिया को नियंत्रित करने, समाचारों को सेंसर करने और आलोचकों को चुप कराने की असाधारण शक्ति देंगे, जिनमें डेटा संरक्षण अधिनियम 2023, दूरसंचार अधिनियम 2023, मसौदा प्रसारण सेवा (विनियमन) विधेयक और डिजिटल पर्सनल बिल 2023 शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान सरकार एवं मीडिया पर हावी होने वाले बड़े परिवारों के बीच एक शानदार तालमेल बनाने के बाद से भारत का मीडिया "अनौपचारिक आपातकाल की स्थिति" में आ गया है। उदहारण के लिए, रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह के दिग्गज मुकेश अंबानी 70 से अधिक मीडिया आउटलेट के मालिक हैं, जिन्हें कम से कम 800 मिलियन भारतीय फॉलो करते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है,"जो पत्रकार सरकार के आलोचक हैं, उन्हें नियमित रूप से ऑनलाइन उत्पीड़न,धमकी,धमकियों और शारीरिक हमलों के साथ-साथ आपराधिक मुकदमों और मनमानी गिरफ्तारियों का शिकार होना पड़ता है।" कश्मीर में भी स्थिति बहुत चिंताजनक बनी हुई है,जहां पत्रकारों को अक्सर पुलिस और अर्धसैनिक बलों द्वारा परेशान किया जाता है, कुछ को कई वर्षों तक तथाकथित "अनंतिम" हिरासत में रखा जाता है। स्वतंत्र भारत में मीडिया का स्वतंत्र न होना यह भारत के स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है।😭😭दुखद😭😭 #वंदे मातरम् 🇮🇳 #🌞 Good Morning🌞 #🙌 Never Give Up #🥰मोटिवेशन वीडियो #👍 डर के आगे जीत👌
Manvir Madhhur Official
575 views
6 months ago
वंदेमातरम् : 150वीं वर्षगाँठ सच पूछिए तो भारती की वंदना है मात्र, मज़हबी द्वेष की न आग वंदेमातरम् । अश्फ़ाक उल्ला और अब्दुल हमीद जैसे, भारती के शेरों का विहाग वंदेमातरम् ॥ हृदयों में नया जोश पैदा कर देता सदा, नौजवाँ शहीदों का वो राग वंदेमातरम् । गोरी सरकार का वज़ूद फूँक देने वाला, वीरों के जुनून का चिराग़ वंदेमातरम् ॥ - मनवीर मधुर देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 💐💐💐💐💐 #VandeMataram #vandemataram2025 #BankimChandraChattopadhyay #manvirmadhhur #🇮🇳वंदेमातरम् 🇮🇳जयहिंद 🇮🇳