📢 भारतीय किसान यूनियन (तोमर) –
आज भारतीय किसान यूनियन (तोमर) देवबंद गुट ने नगर अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में तहसीलदार कार्यालय देवबंद का घेराव किया। यह घेराव भ्रष्टाचार, शोषण, रिश्वतखोरी और गरीब किसान-मजदूरों के उत्पीड़न के विरोध में किया गया।
किसान यूनियन तोमर ने तहसीलदार देवबंद को अपने बीच दरी पर बैठाकर किसानों की अनेक समस्याएं लिखित रूप में ज्ञापन के माध्यम से सौंपीं।
अमीनों, लेखपालों और कानूनगो द्वारा हो रहे भ्रष्टाचार व जनता के शोषण के विषय में विस्तार से अवगत कराया गया।
तहसीलदार साहब को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है, तो भारतीय किसान यूनियन (तोमर) अनिश्चितकालीन धरना एवं जिलाधिकारी सहारनपुर कार्यालय का भी घेराव करेगी।
तहसीलदार देवबंद ने ज्ञापन प्राप्त कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
कई किसानों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया गया।
इस अवसर पर
ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद पहलवान, नगर महासचिव सनोज, नगर मंत्री मेहताब,
युवा जिला सचिव सलमान,ब्लॉक प्रभारी सलमान आलम,ब्लॉक सचिव नौशाद खान,नगर महामंत्री अभिषेक भाटिया, युवा किसान नेता सोहेल, राजेश्वर सैनी, उप जिला अध्यक्ष दिनेश सैनी, ब्लॉक प्रवक्ता शादाब सहित भारी संख्या में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #देवबंद
#देवबंद ब्रेकिंग news #देवबंद न्यूज़_ #BKUTOMAR #भारतीय किसान यूनियन तोमर