ब्रेकिंग न्यूज - जनपद सहारनपुर/ देवबंद भारतीय किसान यूनियन तोमर
*💥चाचा की लाश का इंसाफ मांगता भतीजा पुलिस दे रही तारीख पर तारीख*
*
💥हादसा या हत्या? एस एसपी ऑफिस घेरेगा कश्यप समाज, 25 को होगी पंचायत*
*💥कश्यप समाज में रोष, 25 मई को SSP कार्यालय पर पंचायत का ऐलान*
*💥कोतवाल को सस्पेंड करो ....वरना सड़कों पर उतरेगा भाकियू तोमर और कश्यप समाज*
*💥तहसील उपाध्यक्ष सुंदरलाल तोमर की हुंकार अब आर पार की लड़ाई*
*💥एसएसपी कार्यालय पर हल्ला बोल, कश्यप समाज की मांग कोतवाल को हटाओ न्याय दिलाओ*
*रिपोर्ट:अजय त्यागी*
*सम्राट न्यूज पेपर*
*नागल।* गांव गांगनौली निवासी पप्पू की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस की निष्क्रियता से कश्यप समाज में भारी रोष है। मामले को लेकर *भाकियू तोमर संगठन के तहसील उपाध्यक्ष सुंदर लाल* ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।
*25 मई को दोपहर 12 बजे SSP कार्यालय सहारनपुर पर पंचायत* बुलाई गई है। सुंदर लाल ने ऐलान किया कि पीड़ित सेती कुमार को न्याय दिलाने के लिए *सैकड़ों ग्रामीण व कश्यप समाज के लोग SSP कार्यालय पर आंदोलन* करेंगे।
कश्यप समाज की मुख्य मांगे: *1*.नागल व देवबंद के कोतवाल को तत्काल सस्पेंड किया जाए। *2*. आरोपियों की गिरफ्तारी कर हत्या का मुकदमा दर्ज हो।
*3*. मामले की जांच किसी उच्च अधिकारी से कराई जाए।
*तहसील उपाध्यक्ष सुंदर लाल* का कहना है कि पीड़ित परिवार *चौकी-थाने के चक्कर काटकर थक चुका* है, लेकिन पुलिस आरोपियों को बचा रही है। इससे पूरे कश्यप समाज में गुस्सा है। यदि जल्द ही कार्यवाही नहीं हुई तो *25 मई को आंदोलन और उग्र* होगा।
*क्या है मामला:* तहरीर के अनुसार *23 अप्रैल को पप्पू को जितेन्द्र व अमरनाथ* काम पर ले जाने के बहाने ले गए थे। बाद में हादसे में मौत की सूचना दी गई। परिजनों का आरोप है कि शराब के विवाद में हत्या कर हादसे का रूप दिया गया।
#देवबंद #देवबंद न्यूज़_ #देवबंद न्यूज़ #देवबंद ब्रेकिंग news #भारतीय किसान यूनियन तोमर