#Samastipur news

Jan-Kranti hindi news bulletin
502 views
3 days ago
AI indicator
जर्जर योगियामठ रोड एवं नाला निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर किया धरना-प्रदर्शन जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में माले कार्यकर्ताओं ने लिया धरना-प्रदर्शन में भाग सड़क एवं नाला का निर्माण जल्द शुरू नहीं तो आंदोलन होगा तेज- सुरेंद्र ताजपुर/समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 1 जून 2026)। ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत योगियामठ सड़क की जर्जर स्थिति एवं नाला निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क पर धरना-प्रदर्शन किया। धरना- प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्षों से सड़क बदहाल है और हल्की बारिश में भी सड़क पर घूठनेभर जलजमाव हो जाता है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं तथा नाला नहीं रहने के कारण गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों एवं दोपहिया वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रखंड एवं नगर परिषद प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। धरना-प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने नगर परिषद प्रशासन से अविलंब योगियामठ सड़क का पुनर्निर्माण कराने तथा समुचित जल निकासी के लिए नाला निर्माण कराने की मांग की। आंदोलन का नेतृत्वकर्ता भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करने को विवश है और प्रशासन को जनहित में तत्काल पहल करनी चाहिए। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा भेजे गये बतौर मजिस्ट्रेट प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जर्जर सड़क भ्रमण कराने के बाद स्मार पत्र सौंपकर जल्द आरसीसी सड़क एवं नाला निर्माण कराने अन्यथा आंदोलन तेज करने की चेतावनी के साथ धरना-प्रदर्शन की शांतिपूर्ण ढंग से समाप्ति की घोषणा की गई। मौके पर विष्णुदेव राय, विक्रम कुमार, शंकर महतो, राजदेव प्रसाद सिंह, विजय साह, जयप्रकाश कुमार, नगर पार्षद मुकेश मेहता, पार्षद दुर्गा प्रसाद साह, मोहन कुमार, अमरजीत कुमार, गौतम कुमार, जगदेव कुमार, शुभम कुमार, प्रदीप कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ ##Samastipur news ##Bihar politics
Jan-Kranti hindi news bulletin
4.7K views
4 days ago
AI indicator
डीबीकेएन कॉलेज नरहन में धरना सातवें दिन और भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, छात्र नेता केशव झा अस्पताल में भर्ती जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट "यह लड़ाई केवल कुछ छात्रों की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं के भविष्य की लड़ाई है" — अनशनकारी छात्र समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ डेस्क | 31 मई 2026)। डीबीकेएन कॉलेज, नरहन में सभी विषयों में स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर तले चल रहा आंदोलन सातवें दिन भी जारी रहा। चार दिनों तक चले अनिश्चितकालीन धरना के बाद शुरू हुई भूख हड़ताल आज तीसरे दिन में प्रवेश कर गई। भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता केशव झा की तबीयत अचानक बिगड़ जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें रक्तचाप (बीपी) और पल्स रेट से संबंधित समस्याएं हो रही थीं। उपचार के बाद केशव झा पुनः आंदोलन स्थल पर पहुंच गए और आंदोलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस बीच अंशु कश्यप, प्रिंस कुमार, राहुल कुमार एवं दीपांशु कुमार सहित अन्य छात्र भूख हड़ताल पर डटे रहे। आंदोलनकारी छात्रों ने कहा कि यह संघर्ष केवल कुछ छात्रों का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक भविष्य से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि वे शहीद भगत सिंह के संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर शिक्षा के अधिकार के लिए आंदोलन कर रहे हैं तथा मांगें पूरी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। आंदोलन स्थल पर एसएफआई के पूर्व जिला मंत्री संजय कुमार, जनवादी नौजवान सभा के अंचल अध्यक्ष बबलू कुमार, पूर्व छात्र नेता छोटन सहनी, पंचायत समिति सदस्य चांदनी देवी, मुखिया संघ के अध्यक्ष एवं भुसवर पंचायत के मुखिया रंजीत कुमार महतो सहित कई सामाजिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों का हालचाल जाना और आंदोलन को अपना समर्थन दिया। मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने कहा कि शिक्षा समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है तथा छात्रों की मांग पूरी तरह न्यायसंगत है। उन्होंने आंदोलनरत छात्रों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। छात्रों ने विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय प्रशासन की चुप्पी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी छात्र के स्वास्थ्य को गंभीर क्षति पहुंचती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय प्रशासन की होगी। उक्त जानकारी भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई), डीबीकेएन कॉलेज नरहन इकाई द्वारा प्रेस को उपलब्ध कराई गई। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित एवं प्रसारित। #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ ##Samastipur news ##Bihar politics #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
Jan-Kranti hindi news bulletin
641 views
10 days ago
AI indicator
जनसंपर्क अभियान चलाकर 29 मई को DRM के समक्ष उपवास आंदोलन में भाग लेने की अपील की जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट रेल सुविधा एवं रेलवे का विकास-विस्तार के लिए संघर्ष जारी रहेगा-रेल विकास मंच अटेरन चौक रेल गुमटी पर ऑवरब्रीज निर्माण हो- मंच समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 25 मई 2026)। रेल विकास एवं विस्तार मंच के बैनर तले सोमवार को शहर के स्टेशन रोड में जनसंपर्क अभियान चलाकर 29 मई को डीआरएम के समक्ष आयोजित होने वाले एकदिवसीय उपवास आंदोलन में बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील समस्तीपुर वासियों से की गई। इस दौरान स्टेशन चौक पर सभा का आयोजन कर अटेरन चौक रेल गुमटी पर ऑवरब्रीज का निर्माण करने, रेल कारखाना में मशीन की व्यवस्था कर पूर्णरूपेण रेल डब्बा का पीओएच कार्य शुरू करने, कर्पूरीग्राम-ताजपुर-पातेपुर-महुआ-भगवानपुर, केबल स्थान- कर्पूरीग्राम, दलसिंहसराय से पटोरी एवं मुक्तापुर से कुशेश्वरस्थान नई रेल लाईन परियोजना को मंजूरी दिलाकर लाईन निर्माण कार्य शुरू करने, समस्तीपुर जंक्शन पर वाशिंगपीट का निर्माण करने, रेल अस्पताल को अनुमंडल अस्पताल का दर्जा देने, टुनटुनिया रेल ऑवरब्रीज का जीर्णोद्धार करने, माधुरी चौक स्थित रेल औवरब्रिज का चौड़ीकरण करने, समस्तीपुर जंक्शन से लंबी दूरी की गाड़ी चलाने, भोला टाकीज एवं मुक्तापुर रेल गुमटी पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण करने एवं निर्माण कार्य में तेजी लाने, माधुरीचौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण समय सीमा के भीतर करने समेत समस्तीपुर रेल मंडल क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, अधूरी रेल परियोजनाओं तथा निर्माण कार्यों में जारी अनियमितता पर रोक लगाने की मांग की गई। अपने अध्यक्षीय संबोधन में सभा को संबोधित करते हुए रेल विकास मंच के संयोजक शत्रुघ्न पंजी ने कहा कि 29 मई 2026 को 11 बजे से समस्तीपुर डीआरएम के समक्ष एकदिवसीय उपवास आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा गया कि लंबे समय से रेल क्षेत्र की समस्याओं को लेकर लगातार आंदोलन चलाया जा रहा है, कुछ मांगों को पूरा किया गया है लेकिन अधिकांश मांगों पर रेलवे प्रशासन की ओर से संतोषजनक पहल नहीं की जा रही है। इसलिए अब चरणबद्ध आंदोलन तेज किया जाएगा। मौके पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या में 29 मई के उपवास आंदोलन में भाग लेने की अपील की। अभियान में भाग लेने वालों में मुख्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, रामसागर पासवान, अर्जुन राय, विश्वनाथ सिंह हजारी, राकेश ठाकुर, मनोज कुमार राय, शंभू राय, जीतेंद्र कुमार, सुशील कुमार राय, शाहीद हुसैन, रामगुलेब राय, सुधीर कुमार देव, राम विनोद पासवान, सत्यनारायण सिंह, अरविंद कुमार, संतोष कुमार निराला समेत कई सामाजिक -राजनीतिक कार्यकर्ता एवं रेल आंदोलन से जुड़े लोग मौजूद थे। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। ##Bihar politics ##Samastipur news #moj_content #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट
Jan-Kranti hindi news bulletin
519 views
11 days ago
AI indicator
जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन (बेव ) पर प्रकाशित समाचार आप लोग बिहार राज्य के किस जिले से देखते हैं.. कृप्या बताने का कष्ट करें ताकी आपतक आपके जिले की खबर पहुँच सके। इसके लिऐ प्रकाशन परिवार आपका सदा आभारी रहेगा। प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा 8804781897 #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट ##Samastipur news ##india_jankranti_news,
Jan-Kranti hindi news bulletin
721 views
12 days ago
AI indicator
जनता बेहाल स्टाम्प वेंडर हो रहे मालामाल छोटे स्टाम्प की किल्लत से आमजन हो रहें परेशान अवैध राशि लेने का आरोप समस्तीपुर जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट स्टाम्प वेंडर लगा रहें कोषागार पदाधिकारी व कर्मचारियों पर अवैध राशि लेने का आरोप समस्तीपुर कोषागार में “स्टांप खेल” पर उठते सवाल, आखिर कब रुकेगी खुलेआम लूट..? समस्तीपुर समस्तीपुर में सरकारी व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आम जनता की सुविधा के लिए बनाए गए कोषागार कार्यालय में इन दिनों कथित रूप से स्टांप विक्रेताओं की मनमानी चरम पर बताई जा रही है। लोगों का आरोप है कि 100 रुपये का स्टांप खुलेआम 200 रुपये तक में बेचा जा रहा है, और जब कोई इसका विरोध करता है तो जवाब मिलता है— “कोषागार में घूस देना पड़ता है।” यदि यह आरोप सही हैं तो यह केवल आम नागरिकों की जेब पर डाका नहीं, बल्कि सरकारी व्यवस्था और प्रशासनिक ईमानदारी पर भी बड़ा प्रश्नचिह्न है। आखिर किसके संरक्षण में यह खेल चल रहा है? क्यों आम जनता मजबूर होकर दोगुने दाम पर स्टांप खरीदने को विवश है? सबसे चिंताजनक बात यह है कि जिला प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि अधिकारी सिर्फ “कोरम पूरा” करने तक सीमित हैं। जनता की शिकायतें सुनने वाला कोई नहीं। कार्यालयों में अनुशासन और पारदर्शिता की जगह दलाली और दबाव का माहौल बनता जा रहा है। स्टांप विक्रेता यदि सरकारी निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली कर रहे हैं, तो यह सीधे-सीधे नियमों का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में संबंधित स्टांप वेंडरों का लाइसेंस तत्काल रद्द होना चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही यह भी जांच जरूरी है कि कहीं विभागीय मिलीभगत से यह अवैध वसूली तो नहीं चल रही। प्रशासन को यह समझना होगा कि जनता अब चुप रहने वाली नहीं है। सरकारी कार्यालय जनता की सेवा के लिए होते हैं, न कि गरीब और जरूरतमंद लोगों को लूटने के लिए। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो जनता का भरोसा पूरी तरह टूट जाएगा। समस्तीपुर के जिलाधिकारी एवं संबंधित विभाग को चाहिए कि कोषागार में चल रही कथित अनियमितताओं की तत्काल जांच कराएं, स्टांप बिक्री की निगरानी बढ़ाएं और दोषियों पर उदाहरणात्मक कार्रवाई करें ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और सरकारी व्यवस्था पर विश्वास कायम रह सके। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/संपादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #moj_content #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ ##Samastipur news #samastipur
Jan-Kranti hindi news bulletin
575 views
13 days ago
AI indicator
समस्तीपुर में “ऑपरेशन लंगड़ा” पर उठे सवाल, घायल युवक पर दर्ज मामला गबन का जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट पुलिस ने दावा किया था कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। लेकिन बाद में सामने आई जानकारी के अनुसार मामला लूट का नहीं, बल्कि रुपये के लेन-देन और गबन से जुड़ा बताया जा रहा है। समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 22 मई 2026)| समस्तीपुर जिले में पुलिस द्वारा चलाए गए “ऑपरेशन लंगड़ा” को लेकर अब कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं। 20 मई को हुई कार्रवाई के बाद सामने आई जानकारियों और वायरल ऑडियो ने पूरे मामले को चर्चा का विषय बना दिया है। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति और वास्तविक तथ्यों में अंतर दिखाई देने से लोगों में संशय बढ़ गया है। पुलिस ने दावा किया था कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। लेकिन बाद में सामने आई जानकारी के अनुसार मामला लूट का नहीं, बल्कि रुपये के लेन-देन और गबन से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना में घायल युवक को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। जिस स्थान पर गोली लगने की बात कही गई है, उसे लेकर स्थानीय लोगों और जानकारों के बीच संदेह बना हुआ है। लोगों का कहना है कि वास्तविक मुठभेड़ में इस प्रकार गोली लगने की संभावना कम होती है। हालांकि पुलिस ने इसे कार्रवाई का हिस्सा बताया है। पुलिस ने इस मामले में छह अपराधियों की गिरफ्तारी की बात कही, लेकिन अब तक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। यही कारण है कि मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका को लेकर भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है। इधर जिले में लगातार बढ़ रही हत्या, लूट और चोरी की घटनाओं से आम लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अपराध नियंत्रण में पुलिस की सक्रियता अपेक्षा के अनुरूप नहीं दिख रही है। जमानत पर बाहर आए अपराधियों की निगरानी और बड़े मामलों के खुलासे में भी पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि थानों में नियमित रूप से अपराधियों की निगरानी और गुंडा परेड जैसी कार्रवाई नहीं होने से असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ रहा है। कई मामलों में अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों का भरोसा भी कमजोर पड़ता जा रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं और दोषियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है। बावजूद इसके, जिले में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाएं पुलिस व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर रही हैं। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #moj_content ##Samastipur news #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट #samastipur #अपराध
Jan-Kranti hindi news bulletin
551 views
20 days ago
AI indicator
"नम आंखों से दी गई पूर्व शिक्षक देवेंद्र महतो की अंतिम विदाई" जनक्रांति कार्यालय से संवाददाता संवाददाता अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने गहरी संवेदना व्यक्त की,और कहा कि देवेंद्र महतो जी एक शिक्षक के साथ साथ अच्छे राजनीतिज्ञ भी थे, विधापत्ति नगर/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 15 मई 2026)। विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के जाने माने शिक्षक देवेंद्र महतो जी के निधन से पूरा विद्यापति प्रखंड उदाश हो गया जैसे ही पता चला कि देवेंद्र महतो का निधन हो गया क्या विद्यार्थी क्या अभिभावक सभी के एक ही स्वर थे , बहुत अच्छे शिक्षक थे उनकी पूर्ति कोई नहीं कर सकता इधर बिहार सरकार के माननीय उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने गहरी संवेदना व्यक्त की,और कहा कि देवेंद्र महतो जी एक शिक्षक के साथ साथ अच्छे राजनीतिज्ञ भी थे, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत सिंह (टुनटुन सिंह) ने कहा देवेंद्र सर का आश्मयिक चले जाना एक अपूर्णीय क्षति है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। गहरी संवेदना व्यक्त करने में संजीत सहनी मुखिया,अमित भूषण (शिक्षक), जयराज पासवान (शिक्षक), रमेश रजक (शिक्षक), विवेकानंद सिंह मुखिया गणेश गिरी कवि जी,मो. गुड्डू, आशीष झा,रंजय सिंह,सुधीर महतो,चंदन झा,मनीष सिंह, ज्ञानदीप इत्यादि मुख्य थे। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। ##Samastipur news #moj_content #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️