🚨ट्विशा केस की जांच CBI ने संभाली

Top News.in
1.2K ने देखा
7 घंटे पहले
#🚨ट्विशा केस की जांच CBI ने संभाली भोपाल में ट्विशा मौत मामले की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में लेने के बाद तुरंत ही एक्शन में आ गई है. जांच के पहले ही दिन सीबीआई की टीम गिरिबाला सिंह के घर पहुंची थी, वहां 30 मिनट तक छानबीन और जांच के बाद अब ट्विशा के परिवार से मुलाकात करने पहुंची है. सीबीआई ने ट्विशा की सास गिरिबाला के घर यानी क्राइम सीन का बारीकी से निरीक्षण किया. सीबीआई के अफसर तीन गाड़ियों में मौके पर पहुंचे थे और घर के अंदर जाकर घटनास्थल से जुड़े पहलुओं की जांच शुरू की. सामने आया है कि सीबीआई तकरीबन 30 मिनट तक गिरिबाला सिंह के घर पर रही. सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई टीम ने घर के अलग-अलग हिस्सों का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े सबूत जुटाए. जांच एजेंसी गिरिबाला सिंह से भी पूछताछ करेगी, ताकि मौत से पहले और बाद की परिस्थितियों को समझा जा सके. सीबीआई की जांच टीम में दो महिला अधिकारी भी शामिल थीं. सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई अधिकारियों ने घर के भीतर क्राइम सीन और अन्य जरूरी तथ्यों का निरीक्षण किया. जांच एजेंसी ने मौके पर मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई. हालांकि, जांच पूरी करने के बाद जब सीबीआई अधिकारी घर से बाहर निकले तो उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और बिना कुछ कहे वहां से रवाना हो गए. #🔴 क्राइम अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
Ritu Rana
3.9K ने देखा
2 दिन पहले
#🚨CBI करेगी ट्विशा केस की जांच❗ vistaarnewsofficial सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ट्विशा शर्मा केस, CJI ने लिया स्वत: संज्ञान, 25 मई होगी सुनवाई