news up police

-
481 ने देखा
5 महीने पहले
🔥 ब्रेकिंग न्यूज़ — फतेहगढ़ 🔥 कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में बाइक और कार की हल्की टक्कर के बाद मामला अचानक बवाल में बदल गया। टक्कर लगते ही बाइक सवार गिरकर घायल हो गए, जिन्हें कार चालक तुरंत निजी नर्सिंग होम ले गया। इसी दौरान घायल के परिजन पहुंचे और कार चालक से मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर पीआरवी सिपाही राहुल मलिक और वीरेंद्र मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराने लगे, लेकिन आरोप है कि घायल के परिजन और कुछ दबंगों ने पीआरवी कर्मचारियों पर भी हमला कर दिया। इस दौरान सिपाहियों से मारपीट की गई और उनकी वर्दी फाड़ दी गई। सिपाही राहुल मलिक ने सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और वर्दी फाड़ने के आरोप में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #news up police #Farrukhabad
-
720 ने देखा
5 महीने पहले
थाना गुरसहायगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने धारा 307 के वांछित आरोपी को धर-दबोचा है। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय के पर्यवेक्षण में थाना गुरसहायगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी की टीम ने मु0अ0सं0 355/2013, धारा 307 IPC में वांछित चल रहे आरोपी कलोर पुत्र मुन्शीलाल, निवासी ग्राम सराय प्रयाग, थाना गुरसहायगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी अभियान आगे भी जारी रहेगा और फरार अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कन्नौज से बड़ी ब्रेकिंग—थाना गुरसहायगंज पुलिस की दबंग कार्रवाई! #कन्नौजब्रेकिंग #थानागुरसहायगंज #कन्नौजपुलिस #अपराधविरुद्धअभियान #SPकन्नौज #ASPकन्नौज #COसदर #307गिरफ्तारी #WantedArrested #UPPoliceAction #BreakingNews #CrimeUpdate #PoliceSuccess #news up police #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट
-
559 ने देखा
5 महीने पहले
थाना गुरसहायगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई — गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत गुरसहायगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी की टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी आशीष उर्फ करन बाथम को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य किया है। गिरफ्तार आरोपी 2016 के मु०अ०सं० 305/2016 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी एक शातिर अपराधी है, जिस पर चोरी और अपहरण जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। 🛑 गिरफ्तार अभियुक्त नाम: आशीष उर्फ करन बाथम पिता: अनिल कुमार बाथम निवासी: चकोर गली, कस्बा गुरसहायगंज, जनपद कन्नौज उम्र: लगभग 28 वर्ष पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है। #कन्नौज_ब्रेकिंग #कन्नौजपुलिस #UPPolice #GursaiganjNews #PoliceAction #GangsterAct #WantedArrested #CrimeNews #ब्रेकिंग_न्यूज़ #UttarPradeshNews #KannaujUpdate #LawAndOrder #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #news #news up police