भारतीय किसान यूनियन तोमर

Rajeev Tomar
633 views
18 hours ago
भारतीय किसान यूनियन तोमर के बिजनौर जिला अध्यक्ष डॉ सचिन गुप्ता के नेतृत्व में किसानों कि विभिन्न मांगों को लेकर नायब तहसीलदार धामपुर राजकमल को 23 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा मान्य मुख्यमंत्री के आगमन पर किसानों कि समस्याओं से अवगत करायैगा जो इस प्रकार रहैगी ।। 1, गन्ने का 500 रू किवंटल किया जाए और और बकाया भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए ।। 2, स्मार्ट मीटर पर पूर्ण रूप रोक लगायी जाए ।। 3, किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ किया जाए ।। 4, किसानों को नलकूप के कनेक्शन निशुल्क दी जाए और और जंगल कि बिजली 18 घंटे दी जाए ।। 5, किसानों को खेती में उपयोग होने वाली सभी चीजों पर 50 प्रशेट सब्सिडी दी जाए ।। 6, किसानों के ट्रेक्टर पर जीएसटी खत्म करायी जाए और ट्रैक्टर कि कोई भी सीमित आयु ना रखें जब तक ट्रैक्टर चलने कि हालात में तब तक उस पर शासन प्रशासन द्वारा कोई भी रूकावट ना लगायी जाए ।। 7, मान्य मुख्यमंत्री जी प्रदेश भर में सभी जिला अधिकारियों को आदेशित करें जो अभी बिन मौसम बारिश हुई तो उसमें जो फसलों का नुक़सान हुआ था उसके शर्वे कराकर मुआवजा दिलाया जाए ।। 8,प्रदेश भर में मान्य मुख्यमंत्री जी आदेशित करें कि जंगली जानवर बंदर गौवाश द्वारा जो किसानों कि फसलों का नुक़सान हुआ है उनके शर्वै कर उनकी भरपाई कि जाए और सरकार अपनी तरफ से किसानों के जंगलों में तारबंदी कराये ।। 9, भारतीय किसान यूनियन (तोमर) मांग करता है कि रोड टैक्स या टोल टैक्स दोनों में से एक ही वसूला जाए ।। 10, मान्य मुख्यमंत्री जी प्रदेश के जिला अधिकारीयो को आदेशित करें कि किसान के ट्रैक्टर को टोल मुक्त किया जाए ।। 11, भारतीय किसान यूनियन (तोमर) प्रदेश के मुखिया से मांग करता है कि जो नहर और रजवाहै में पानी आता है वो टेल तक आना चाहिए जिसे कि किसान को अपने खेतों में सिंचाई किसी प्रकार परेशानी का सामना ना करना पड़े ।। 12, मान्य मुख्यमंत्री जी प्रदेश में नशा और भ्रष्टाचार से प्रदेश को मुक्त करें ।। 13, यूपी में भी पंचायत और हरियाणा कि तर्ज पर बिजली थी जाए और किसानों के बच्चो को निशुल्क इंग्लिश मिडियम में शिक्षा दी जाए ।। 14, किसानो के साथ फसल बीमा मे भी धोखाधड़ी कि जाती है और मुवाजे के समय सही मुआवजा किसानो को नही दिया जाता है ।। 15, हमारे प्रदेश मे किसान कर्ज के नीचे दबा है जिसके चलते किसान आत्महत्या कर रहा है इस चीज पर सरकार विशेष ध्यान दे और इसै मजबूर किसान को कर्ज मुक्त किया जाऐ ।। 16, सभी फसलो पर MSP की गारंटी कानून लागू किया जाऐ ।। 17, भारतीय किसान यूनियन (तोमर) मांग करता है कि खाद बीज कि काला बाजारी पर सख्त रोक लगायी जाऐ ।। 18, भारतीय किसान यूनियन (तोमर) मांग करता है कि फसल बीमा का पारदर्शी और समयबद्ध भुगतान किया जाऐ ।। 19, जनपद बिजनौर में गुलदार ने काफी लोगों पर हमला किया जिसमे कुछ लोगों कि जान चली गयी और कुछ लोग घायल हो गये सरकार द्वारा मर्तक लोगों को 20 लाख रू और घायल को 10 लाख रू का मुआवजा मिले ।। 20, जनपद के सभी तहसील को आदेशित करें कि किसी भी किसान और आमजन का शौषण ना किया जाए और निशुल्क सभी कि सेवा कि जाए ।। 21, जनपद बिजनौर में पुलिस को आदेशित करें कि चालान के नाम पर किसान को परेशान ना किया जाए और जो किसान अपने घरेलू कार्य के लिए रेंत या मिट्टी निकालते हैं तो उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान ना किया जाए ।। 22, जनपद बिजनौर में किसानों बकाया भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए ।। 23.बिजनौर जिले में अवैध कॉलोनी की जांच कराई जाए साथ मे मौजूद रहे महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बिजनौर डॉ. नीलम गुप्ता युबा जिला अध्यक्ष बिजनौर अमरकांत शर्मा जिला उपाअध्यक्ष जमशेद आलम तहसील अध्यक्ष चांदपुर नसीम अहमद विधानसभा अध्यक्ष नहटौर राकेश आर्य युवा विधानसभा अध्यक्ष सोनू कुमार नूरपुर विधानसभा महासचिव नहटौर मो. साबिर अल्वी लशमशाद अल्वी नगर कार्यकारिणी अध्यक्ष नहटौर माजिद युवा नगर सचिव नहटौर सत्तर अल्वी मंडोरा बीप ग्राम अध्यक्ष शकील अल्वी मंडोरा बीप ग्राम महासचिव बाकी अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे #बिजनौर न्यूज़ #बिजनौर न्यूज़ #बिजनौर न्यूज़ #बिजनौर न्यूज़ #भारतीय किसान यूनियन तोमर
Rajeev Tomar
562 views
19 hours ago
जनपद बिजनौर 31/ 5/2026 को बिजनौर शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी राजेंद्र सिंह जी को भारतीय किसान यूनियन तोमर (वि/प्र) संगठन मे संगठन का नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया । इस मौके पर तमाम प्रतिष्ठित व्यक्ति मौजूद रहे। #बिजनौर न्यूज़ #बिजनौर न्यूज़ #बिजनौर न्यूज़ #बिजनौर न्यूज़ #भारतीय किसान यूनियन तोमर
Rajeev Tomar
781 views
19 hours ago
मंडल मुरादाबाद में भारतीय किसान यूनियन तोमर संगठन का हुआ विस्तार आज दिनाँक 1/6/2026 को तहसील कार्यालय सैफनी मैं तहसील अध्यक्ष शाहाबाद हाजी खुर्शीद अहमद जी के नेतृत्व मैं भारतीय किसान यूनियन तोमर संगठन का विस्तार हुआ जिसमें नवाब भाई को नगर कार्यकारिणी अध्यक्ष सेफनी बनाया गया और कुछ लोगो सदस्यता दिलाई गई.... संगठन इन सभी लोगो से आशा करता हे के ये सभी लोग संगठन के हित मैं काम करेंगे और संगठन को ऊँचाईयों की दिशा मैं लेके जायेंगे.... भारतीय किसान यूनियन तोमर ज़िन्दाबाद... राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ संजीव तोमर जी ज़िन्दाबाद.... मण्डल अध्यक्ष मुरादाबाद क़ासिद हुसैन ज़िन्दाबाद... ज़िला अध्यक्ष रामपुर शारीक इक़बाल ज़िन्दाबाद... ज़िला अध्यक्ष मुरादाबाद अनूप कुमार मिश्रा जी ज़िन्दाबाद #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #भारतीय किसान यूनियन तोमर #मुरादाबाद #BKUTOMAR
Rajeev Tomar
507 views
19 hours ago
जनपद सहारनपुर में भारतीय किसान यूनियन तोमर संगठन का हुआ विस्तार भारतीय किसान यूनियन तोमर किसान मजदूर मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने पूर्व गन्ना डायरेक्टर राव सरदार अली ग्राम पाली जिला सहारनपुर आज मास्टर देवेंद्र कंबोज जी के संचालन में और रामनाथ प्रधान जी की अध्यक्षता में ग्राम पाली में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ताओं में पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष परित उपाध्याय प्रदेश अध्यक्ष रईस मलिक जिला अध्यक्ष योगेंद्र तोमर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद किसान मजदूर मोर्चा जिला अध्यक्ष राव सलीम मंडल उपाध्यक्ष जसबीर राणा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण पाल फौजी ग्राम अध्यक्ष ऋषिपाल राणा जिला उपाध्यक्ष चंदन सिंह राणा युवा प्रदेश सचिव अरशद मिर्जा शहजाद राजीव मल्होत्रा युवा प्रदेश उपाध्यक्ष आरिफ मलिक राव गुलजार जिला सचिव राव साजिद क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष जिला मंत्री इसरार सिद्दीकी जिला महासचिव वकार अंसारी ग्राम प्रभारी इंतजार सिद्दीकी तनवीर नवाब मौलाना फारूक प्रधान राव हाशिम राव अखलाक राव जमशेद राव अली शेर राव अयूब राव इकराम सैयद चा़द हुसैन राव एहसान शहजाद प्रदेश महासचिव कारी सुफियान राव इरफान मास्टर सैकड़ो लोग शामिल रहे। #सहारनपुर न्यूज़ #सहारनपुर-की-खबरें #सहारनपुर न्यूज़ #भारतीय किसान यूनियन तोमर #ताजा खबरें
Rajeev Tomar
567 views
1 days ago
*जनपद/ मुजफ्फरनगर* *भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने बैंक समस्याओं को लेकर LDM को सौंपा ज्ञापन 8 जून को आंदोलन की चेतावनी* मुजफ्फरनगर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने आज किसानों की विभिन्न बैंकिंग समस्याओं को लेकर अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) को एक 13-सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। यूनियन ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ, तो संगठन 8 जून को LDM कार्यालय पर घेराव और धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपते हुए यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि जनपद के विभिन्न बैंकों में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) बनवाने और उसकी लिमिट बढ़वाने के लिए अनावश्यक चक्कर कटवाए जा रहे हैं। साथ ही, बैंकों में किसानों के साथ होने वाले व्यवहार पर कड़ा एतराज जताते हुए मांग की गई कि बैंक स्टाफ सुबह 10 बजे अपनी सीट पर मौजूद रहे ताकि किसानों के कार्यों में देरी न हो। ऋण वितरण में पारदर्शिता लाई जाए और पात्र किसानों को बिना देरी के लोन उपलब्ध कराया जाए ऋण खाता बंद होने के बाद भी किसानों के रिकॉर्ड अपडेट नहीं किए जा रहे, जिससे उन्हें भविष्य में परेशानी होती है। सरकारी योजनाओं (जैसे फसल बीमा) की जानकारी गांवों तक पहुंचाने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएं। रेलवे स्टेशन स्थित बंधन बैंक में राकेश देवी नामक महिला किसान को पॉलिसी के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए तत्काल समाधान की मांग की गई। प्राकृतिक आपदा प्रभावित किसानों के ऋणों के पुनर्गठन और ब्याज में छूट की मांग। यूनियन ने स्पष्ट किया है कि बैंक अधिकारी और किसान संगठनों के बीच नियमित बैठकें होनी चाहिए ताकि समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण हो सके। ज्ञापन के अंत में नोट के माध्यम से प्रशासन को सचेत किया गया है कि यदि इन मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो 8 जून को होने वाले विरोध प्रदर्शन की पूरी जिम्मेदारी LDM प्रशासन की होगी। *इस दौरान जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी,,भूरा हाथी, सद्दाम,मुस्तफा राणा, नौशाद, अन्य उपस्थित रहे।।* #🆕 ताजा अपडेट #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #भारतीय किसान यूनियन तोमर #मुजफ्फरनगर जिला #न्यूज़
Rajeev Tomar
642 views
7 days ago
*भारतीय किसान यूनियन तोमर मंडल मुरादाबाद/ तहसील बिलारी* *आज दिनांक 26/05/2026 को बिलारी के आइडिया ग्राउंड में चल रही बिलारी प्रीमियर लीग सीरीज के फाइनल मैच में* *मुख्य अतिथि रहे भारतीय किसान यूनियन तोमर के "मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद क़ासिद हुसैन जी" ने विजेता और उप विजेता की टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।* *बिलारी के युवाओ को खेल प्रति मेहनत ओर लगन देखते हुए कहा बिलारी के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से खेल मैदान की मांग आने वाली लखनऊ सालाना महापंचायत में ज्ञापन के माध्यम से मांग की जाएगी।* *इस मौके पर मौजूद रहे:- मंडल कोष अध्यक्ष अजीम सैफी,अजहर युवा जिला उपाध्यक्ष मुरादाबाद , फहीम अंसारी युवा जिला सचिव मुरादाबाद, तहसील मीडिया प्रभारी बिलारी मोमीन, मौ अनस खान युवा ब्लॉक अध्यक्ष बिलारी, मो बक्श ग्राम अध्यक्ष शेरपुर माफी, ताहिर हुसैन ग्राम अध्यक्ष बिचौला, अनीस सैफी वरिष्ठ कार्यकर्ता शेरपुर आदि किसान भाई मौजूद रहे!!* *भारतीय किसान यूनियन तोमर जिंदाबाद* *राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर जी जिंदाबाद* *राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी जी जिंदाबाद* *किसान मजदूर एकता जिंदाबाद* *युवा शक्ति जिंदाबाद* *निवेदक:- मंडल कार्यलय बिलारी स्टेशन रोड वाहिद नगर बिलारी* #भारतीय किसान यूनियन तोमर #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #BKUTOMAR #news