#bhagalpur

Jan-Kranti hindi news bulletin
348 views
1 days ago
AI indicator
01 सितंबर को पूरे ईसीआर जोन में मनाया जाएगा NPS/UPS के खिलाफ ब्लैक डे जनक्रांति कार्यालय न्यूज़ डेस्क ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन की केंद्रीय कमेटी की वर्चुअल बैठक में निर्णय; रक्सौल में जागरूकता बैठक आयोजित, रेलकर्मी काला बैज लगाकर करेंगे ड्यूटी समस्तीपुर/रक्सौल,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 19 अगस्त 2026)। NPS/UPS के विरोध और पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली की मांग को लेकर ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन की केंद्रीय कमेटी की वर्चुअल बैठक 18 अगस्त को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष पासवान ने की। बैठक में केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) द्वारा घोषित 1 सितंबर के ब्लैक डे का समर्थन करते हुए पूरे ईस्ट सेंट्रल रेलवे जोन में काला दिवस मनाने का निर्णय लिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 1 सितंबर का दिन कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन बिहार में पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त कर नई पेंशन व्यवस्था (NPS) लागू की गई थी। NMOPS और बिहार राज्य कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों द्वारा इस दिन काला दिवस मनाने के निर्णय के प्रति ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन ने नैतिक समर्थन एवं एकजुटता व्यक्त की। केंद्रीय अध्यक्ष संतोष पासवान ने सभी रेल कर्मचारियों से 1 सितंबर को काला दिवस मनाने तथा NPS/UPS के खिलाफ अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर आंदोलन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। रक्सौल में भी हुई जागरूकता बैठक इसी कड़ी में रक्सौल में रेल कर्मचारियों के बीच जन-जागरूकता को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में यूनियन के केंद्रीय संयुक्त महासचिव रत्नेश वर्मा ने NPS/UPS के खिलाफ निर्णायक आंदोलन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 1 सितंबर 2026 को रेल कर्मचारी काला बैज लगाकर ड्यूटी करेंगे और NPS/UPS को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की मांग को बुलंद करेंगे। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से भी कर्मचारियों को जागरूक किया जाएगा। सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किए जाएंगे तथा सामान्य रेलवे कार्य, रेल सेवाओं और ट्रेनों के परिचालन पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। वर्चुअल बैठक में राजेश कुमार, एस.पी. साहु, अवधेश गुप्ता, श्रवण गुप्ता, बी.आर. सिंह, प्रवीण कुमार, कमलेश कुमार, शैलेश कुमार, रत्नेश वर्मा, चंदन यादव, घनश्याम पासवान, संजीव कुमार, संजय कुमार, संतोष यादव, सत्यम कुमार, प्रवीण कुमार द्वितीय, रामबाबू पासवान, एस.के. शर्मा, चंदन कुमार राय, कमलेश मांझी, किरण कुमारी, संतोष पासवान, मृत्युंजय कुमार सहित केंद्रीय कमेटी के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #samastipur #🆕 ताजा अपडेट ##Samastipur news
Parmod Jain
831 views
1 days ago
TRE 4 के प्रदर्शन में छात्रों की नारेबाजी तेज बिहार के पटना में TRE 4 के नोटिफिकेशन को लेकर छात्रों का प्रदर्शन लगातार बढ़ता जा रहा है। छात्र जमकर नारेबाजी कर रहे हैं और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठा रहे हैं। BPSC, BSSC और BSO पेपर लीक के मुद्दे को लेकर भी छात्रों में नाराजगी है। #बिहार
Parmod Jain
705 views
1 days ago
दिल्ली और झारखंड के बाद अब बिहार की बारी है . पटना के गर्दनीबाग में बैठे इन युवाओं की आवाज़ सुनेगी सरकार ? दिल्ली और रांची के बाद अब पटना में भी नौजवान अपनी मांगों को लेकर सड़क पर हैं। अभ्यर्थी BSSC की भर्तियों, परीक्षा में पारदर्शिता और पेपर लीक व कथित अनियमितताओं पर भी जवाब मांग रहे हैं। TRE-4 को लेकर ये गुस्सा नया भी नहीं है। 8 मई को पटना में प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई हुई थी। अब वही युवा गर्दनीबाग में अनशन पर बैठ गए हैं। मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दे रहे हैं। #बिहार
Parmod Jain
722 views
1 days ago
दिल्ली और झारखंड के बाद अब बिहार की राजधानी पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर 18 अगस्त 2026 से छात्रों ने शिक्षक भर्ती (TRE-4) और अन्य लंबित परीक्षाओं की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन व महाआंदोलन शुरू कर दिया है। #बिहार
Jan-Kranti hindi news bulletin
468 views
2 days ago
AI indicator
हल्की वर्षा में ही समस्तीपुर शहर जलमग्न, नगर निगम पर लापरवाही का आरोप जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट जिलाधिकारी हस्तक्षेप कर जिम्मेदार अधिकारियों पर करें कार्रवाई : सुरेंद्र प्रसाद सिंह समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 17 अगस्त 2026)। भाकपा माले के जिला कमिटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि हल्की वर्षा होते ही समस्तीपुर शहर के विवेक विहार, काशीपुर, आदर्शनगर सहित दर्जनों मोहल्ले एवं मुख्य सड़कें जलमग्न हो गई हैं। इससे आम लोगों का आवागमन बाधित हो गया है तथा स्थानीय नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम की उदासीनता और नालों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण हर वर्ष बरसात में शहर की यही स्थिति बन जाती है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से नगर निगम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि शहर के कई इलाकों में घरों और दुकानों के आसपास पानी जमा होने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है तथा जलजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने और जलजमाव के लिए जिम्मेदार नगर निगम अधिकारियों एवं कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर शहरवासियों को जलजमाव की समस्या से राहत दिलाने तथा नगर निगम की कार्यप्रणाली की जांच कराने की मांग की है। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #samastipur #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट ##Samastipur news
Jan-Kranti hindi news bulletin
739 views
3 days ago
AI indicator
राजभवन मार्च की तैयारी को लेकर राजद की बैठक, समस्तीपुर से 1500 से अधिक कार्यकर्ता होंगे शामिल जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने तैयारियों की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं से मार्च को सफल बनाने का किया आह्वान समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 17 अगस्त 2026)। 19 अगस्त को पटना में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा आहूत राजभवन मार्च की तैयारियों को लेकर सोमवार को धर्मपुर में समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के राजद कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने की। इस दौरान राजभवन मार्च की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से 1500 से अधिक राजद कार्यकर्ता राजभवन मार्च में शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पटना पहुंचकर मार्च को सफल बनाने और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। बैठक में राजद कार्यकर्ताओं ने मार्च को लेकर संगठनात्मक तैयारियों और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की। उपरोक्त जानकारी राकेश कुमार ठाकुर, जिला प्रवक्ता, राजद, समस्तीपुर द्वारा दिया गया। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। ##Samastipur news #🆕 ताजा अपडेट #samastipur #📢 ताज़ा खबर 🗞️
Jan-Kranti hindi news bulletin
498 views
3 days ago
AI indicator
जर्दा मंडी में बेखौफ कारोबार, सरकारी राजस्व पर बड़ा सवाल! जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट गुदरी बाजार में करोड़ों की खरीद-बिक्री का आरोप, बिना बिल माल की आवक-जावक से टैक्स व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 17 अगस्त, 2026)।समस्तीपुर शहर के गुदरी बाजार में संचालित जर्दा मंडी में बड़े पैमाने पर हो रही खरीद-बिक्री को लेकर सरकारी राजस्व व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर आरोप है कि जर्दा, गुटखा एवं इससे जुड़े अन्य तंबाकू उत्पादों का कारोबार कथित तौर पर बिना बिल के किया जा रहा है। यदि इन दुकानों की वास्तविक खरीद-बिक्री और माल की आवक-जावक की निष्पक्ष जांच की जाए तो सरकारी खजाने में बड़ी राशि के राजस्व की प्राप्ति हो सकती है। बताया जा रहा है कि मंडी में प्रतिदिन लाखों रुपये के माल की खरीद-बिक्री होती है। आरोप यह भी है कि कई मामलों में माल बिना वैध बिल के पहुंचता है और आगे भी बिना बिल के ही बिक्री कर दी जाती है। ऐसे में कारोबार का वास्तविक टर्नओवर सरकारी रिकॉर्ड में कितना दर्ज हो रहा है, यह जांच का विषय है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि प्रतिदिन लाखों रुपये का कारोबार हो रहा है तो उस अनुपात में सरकारी राजस्व की प्राप्ति कितनी हो रही है..? क्या संबंधित विभाग के पास इन कारोबारियों की खरीद-बिक्री और स्टॉक का पूरा हिसाब उपलब्ध है.? यदि नहीं, तो इसके पीछे की वजह क्या है.? जांच हो तो सामने आ सकता है बड़ा राजस्व अंतर जर्दा मंडी की दुकानों के खरीद-बिक्री रजिस्टर, स्टॉक, बिल-बुक, ई-वे बिल, आपूर्ति स्रोत और बैंक लेन-देन सहित अन्य कारोबारी दस्तावेजों की जांच की जाए तो वास्तविक कारोबार और घोषित कारोबार के बीच अंतर का पता लगाया जा सकता है। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट हो सकता है कि कहीं बिना बिल के कारोबार के माध्यम से सरकारी राजस्व को नुकसान तो नहीं पहुंचाया जा रहा है। विभागीय कार्रवाई पर भी निगाह बिना बिल कारोबार की शिकायत यदि सही पाई जाती है तो संबंधित कर एवं वाणिज्यिक कर विभाग को पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। कारोबारियों के स्टॉक और खरीद-बिक्री का भौतिक सत्यापन होने से वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि छोटे-बड़े सभी कारोबारियों के रिकॉर्ड की नियमित जांच हो और बिना बिल के कारोबार पर प्रभावी रोक लगे तो सरकार को राजस्व के रूप में लाखों रुपये की अतिरिक्त प्राप्ति हो सकती है। अब सवाल यह है कि गुदरी बाजार की जर्दा मंडी में होने वाले इस कथित बड़े कारोबार की विभागीय जांच कब होगी और जांच में सरकारी राजस्व का वास्तविक आंकड़ा कितना सामने आएगा.? समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट #samastipur #moj_content