#Bihar politics

Jan-Kranti hindi news bulletin
591 views
1 months ago
AI indicator
अपराधियों की गिरफ्तारी व बढ़ते अपराध पर रोक की मांग को लेकर भाकपा माले ने ताजपुर थाना का किया घेराव जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ताजपुर/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 22 जून, 2026)। मोटरसाइकिल मिस्त्री संजीव सहनी के हत्यारों, किराना दुकानदार नरेश चौधरी को गोली मारने वाले अपराधियों तथा फतेहपुर नाबालिग दुष्कर्म कांड के आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकपा (माले) के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ताजपुर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जनता मैदान से जुलूस निकालकर ताजपुर थाना का घेराव किया तथा प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन-सभा आयोजित की। इस दौरान वक्ताओं ने नीम चौक सोना लूट कांड एवं दर्जीनिया चौड़ में हुए हत्याकांड का शीघ्र उद्भेदन करने, क्षेत्र में बढ़ते हत्या, लूट, अपराध और दुष्कर्म की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। सभा में पुलिसिया जुल्म के खिलाफ भी आवाज उठाई गई। वक्ताओं ने शराब मामलों में महिलाओं एवं युवतियों को जेल भेजे जाने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि प्रशासन कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट #samastipur ##Bihar politics ##Samastipur news
Jan-Kranti hindi news bulletin
475 views
2 months ago
AI indicator
आमजन के लिए कानून, नेताओं के लिए छूट? मुख्यमंत्री आवास में शराब की बोतल मिलने पर उठे सवाल जनक्रांति न्यूज़ डेस्क मुख्यमंत्री आवास जैसे संवेदनशील और उच्च सुरक्षा वाले परिसर में शराब की खाली बोतल मिलना केवल एक सामान्य घटना नहीं मानी जा सकती। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि राज्य में आम नागरिकों पर शराबबंदी कानून के तहत सख्त कार्रवाई होती रही है। पटना,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन बिहार न्यूज डेस्क 24 मई 2026)। बिहार में लागू शराबबंदी कानून को सरकार ने सामाजिक सुधार और जनहित का बड़ा कदम बताया था। वर्षों से यह दावा किया जाता रहा है कि शराबबंदी से समाज में अपराध कम हुए, परिवार मजबूत हुए और गरीब तबके को राहत मिली। लेकिन जब सत्ता और राजनीति से जुड़े स्थानों पर शराब की खाली बोतल मिलने जैसी घटनाएं सामने आती हैं, तो आम लोगों के मन में कई सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। मुख्यमंत्री आवास जैसे संवेदनशील और उच्च सुरक्षा वाले परिसर में शराब की खाली बोतल मिलना केवल एक सामान्य घटना नहीं मानी जा सकती। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि राज्य में आम नागरिकों पर शराबबंदी कानून के तहत सख्त कार्रवाई होती रही है। गांव-शहर में छोटी मात्रा में शराब मिलने पर लोगों की गिरफ्तारी, जुर्माना और जेल तक की नौबत आ जाती है। ऐसे में जनता पूछ रही है कि क्या कानून केवल आम लोगों के लिए है? विपक्ष लगातार इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साध रहा है। राजनीतिक दलों का कहना है कि यदि आम नागरिकों पर कठोर कार्रवाई होती है, तो सत्ता से जुड़े लोगों और वीआईपी परिसरों की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं सरकार की ओर से इसे विरोधियों द्वारा राजनीतिक रंग देने की कोशिश बताया जा रहा है। समाज के बुद्धिजीवियों का मानना है कि किसी भी कानून की सफलता उसकी निष्पक्षता पर निर्भर करती है। यदि जनता को यह महसूस होने लगे कि नियम केवल कमजोर और सामान्य वर्ग पर लागू होते हैं, जबकि प्रभावशाली लोग बच निकलते हैं, तो कानून पर भरोसा कमजोर होने लगता है। शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए जरूरी है कि सरकार पारदर्शिता और समानता का संदेश दे। चाहे मामला आम नागरिक का हो या किसी बड़े राजनीतिक व्यक्ति अथवा सरकारी परिसर का — जांच और कार्रवाई एक समान होनी चाहिए। लोकतंत्र में कानून की विश्वसनीयता तभी बनी रहती है जब हर व्यक्ति उसके दायरे में समान रूप से आता दिखाई दे। आज जरूरत इस बात की है कि शराबबंदी जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर ईमानदारी से काम किया जाए, ताकि जनता का विश्वास कायम रहे और कानून की गरिमा बनी रहे। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। ##india_jankranti_news, #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #moj_content ##Bihar politics
Jan-Kranti hindi news bulletin
546 views
2 months ago
AI indicator
कॉकरोच जनता पार्टी के समस्तीपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र (Samastipur Lok Sabha Constituency) अनुसिचित जाति (sc) क्षेत्र से भावी प्रत्याशी भाई राजेश कुमार वर्मा जिनका चुनाव चिन्ह कॉकरोच भारी मतों से विजयी बनावें निवेदक : समस्त लोकसभा क्षेत्र वासी #samastipur #🆕 ताजा अपडेट #moj_content ##Bihar politics #📢 ताज़ा खबर 🗞️
Jan-Kranti hindi news bulletin
518 views
2 months ago
AI indicator
“व्यंग्य ही सही, पर लाखों युवा एक तो हुए” सोशल मीडिया और युवाओं के बीच चर्चा में रही ‘कोकोरोज जनता पार्टी (CJP)’ जनक्रांति कार्यालय से अनुमंडल ब्यूरो अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट आज का युवा बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में देरी, पेपर लीक, अनिश्चित भविष्य और लगातार बढ़ते मानसिक दबाव से जूझ रहा है। समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 22 मई 2026)। हाल ही में सोशल मीडिया और युवाओं के बीच चर्चा में रही ‘कोकोरोज जनता पार्टी (CJP)’ का बेहद कम समय में ट्रेंड करना यह दर्शाता है कि देश का युवा वर्ग सरकार और व्यवस्था के प्रति कितनी नाराजगी और निराशा महसूस कर रहा है। भले ही यह एक व्यंग्यात्मक पहल के रूप में सामने आई हो, लेकिन इसके पीछे छिपा युवाओं का दर्द और आक्रोश साफ दिखाई देता है। सत्ता में बैठे लोगों को इस संकेत को गंभीरता से समझने और इससे सीख लेने की आवश्यकता है। आज का युवा बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में देरी, पेपर लीक, अनिश्चित भविष्य और लगातार बढ़ते मानसिक दबाव से जूझ रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर युवाओं की इस पीड़ा को सुनने वाला कौन है? क्या बेरोजगार युवा इस देश की जनता नहीं हैं? सरकार भी यह नहीं कहती कि वे देश की जनता नहीं हैं, फिर उनकी समस्याओं के समाधान में इतनी देरी क्यों? समय पर वैकेंसी नहीं निकलना, भर्ती प्रक्रियाओं का वर्षों तक लंबित रहना और परीक्षाओं में अनियमितताएं युवाओं को लगातार निराश कर रही हैं। नौकरी की मांग को लेकर जब युवा सड़कों पर उतरते हैं, तो कई बार उन्हें पुलिस की लाठियां भी झेलनी पड़ती हैं। हाल ही में पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान जिस प्रकार बल प्रयोग की खबरें सामने आईं, उसने कई सवाल खड़े किए। क्या अपने अधिकार और भविष्य की मांग करना युवाओं की गलती है? क्या भर्ती निकालना छात्रों की जिम्मेदारी है? यदि सरकार और सिस्टम समय रहते युवाओं की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होते, तो शायद इस तरह के व्यंग्यात्मक राजनीतिक प्रतीक या विरोध के नए स्वर इतने तेजी से सामने नहीं आते। यह स्थिति स्पष्ट करती है कि देश का युवा वर्ग व्यवस्था से परेशान है और अपनी बात रखने के लिए नए रास्ते तलाश रहा है। हम किसी राजनीतिक दल का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन एक युवा होने के नाते युवाओं के दिल का दर्द समझ सकते हैं। देश का भविष्य कहे जाने वाले युवाओं की आवाज को गंभीरता से सुनना और उनकी समस्याओं का समाधान करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। (यह लेखक के निजी विचार हैं।) समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। ##Samastipur news ##Bihar politics #moj_content #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट
Jan-Kranti hindi news bulletin
625 views
2 months ago
AI indicator
समस्तीपुर शहर में जनसंपर्क अभियान चलाकर सेमिनार को सफल बनाने की अपील जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #moj_content ##Bihar politics भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव का० दीपंकर भट्टाचार्य शुक्रवार को समस्तीपुर के कर्पूरी संभागार में करेंगे सेमिनार को संबोधित - सुरेंद्र "बुलडोजर राज के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज" विषयक सेमिनार में भाग लें समस्तीपुरवासी- बंदना सिंह समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 21 मई 2026)। 22 मई को शहर के कर्पूरी सभागार में 11.30 बजे दिन से भाकपा-माले द्वारा आयोजित होने वाले सेमिनार “बुलडोजर राज के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज” की सफलता को लेकर गुरुवार को समस्तीपुर शहर मोहनपुर रोड, बारह पत्थर, आजादनगर, आदर्शनगर, काशीपुर, शांतिनगर आदि मुहल्ले में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न मोहल्लों, बाजारों एवं चौक-चौराहों पर लोगों से संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में सेमिनार में भाग लेने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह सेमिनार लोकप्रिय कम्युनिस्ट नेता कॉमरेड रामदेव वर्मा के चौथे स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। सेमिनार का उद्देश्य लोकतांत्रिक अधिकारों, सामाजिक न्याय एवं जनसमस्याओं के सवालों पर व्यापक चर्चा करना है। अभियान के दौरान लोगों के बीच पर्चा वितरण किया गया तथा सेमिनार के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि आज देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं एवं जनाधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं, ऐसे समय में जनता की एकजुट आवाज को मजबूत करना जरूरी है। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने आम जनता, बुद्धिजीवियों, छात्रों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से 22 मई को समस्तीपुर में आयोजित सेमिनार में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम में माले नेत्री बंदना सिंह, मो० सगीर, रेल विकास एवं विस्तार मंच के मनोज शर्मा, दीनबंधु प्रसाद, सुनील दूबे, मनोज कुमार सिंह, मो० लाल, मो० सोनू आदि मौजूद थे। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। ##Samastipur news
Jan-Kranti hindi news bulletin
583 views
2 months ago
AI indicator
ताजपुर में मजदूरों की हड़ताल सफल, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट हड़ताल के दौरान मजदूरों ने मुख्य मार्ग को सांकेतिक रूप से जाम कर अपनी मांगों के समर्थन में की नारेबाजी समस्तीपुर/ताजपुर, बिहार (जनक्रांति : अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के बैनर तले बुधवार को ताजपुर के जनता मैदान में मजदूरों की हड़ताल शानदार ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान मजदूरों ने जुलूस निकालकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया तथा विभिन्न मांगों को लेकर सभा आयोजित की। हड़ताल के दौरान मजदूरों ने मुख्य मार्ग को सांकेतिक रूप से जाम कर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने 4 श्रम कोड एवं जीरामजी वापस लेने, मजदूरों को प्रतिदिन 700 रुपये मजदूरी तथा 200 दिन काम देने, मजदूरों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने एवं जेल में बंद मजदूरों को रिहा करने की मांग उठाई। इसके साथ ही मजदूरों का रजिस्ट्रेशन कराने, सभी श्रमिकों को लेबर कार्ड उपलब्ध कराने तथा मजदूर हित में ठोस कदम उठाने की भी मांग की गई। सभा में वक्ताओं ने कहा कि मजदूर वर्ग लगातार उपेक्षा का शिकार हो रहा है और सरकार को उनकी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूर एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट ##Samastipur news ##Bihar politics
Jan-Kranti hindi news bulletin
664 views
3 months ago
AI indicator
भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार उपचुनाव में सोनू राय की जीत पर राजद नेताओं ने दी बधाई जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट सोनू कुमार राय की यह जीत जनता के विश्वास और सामाजिक न्याय की विचारधारा की जीत है। समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 15 मई 2026)भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी सोनू कुमार राय की शानदार जीत पर राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी नेताओं ने इस जीत को सामाजिक न्याय और गंगा-यमुनी तहजीब की जीत बताया है। बिहार विधान सभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम, पूर्व विधायक अशोक प्रसाद वर्मा, राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, समस्तीपुर केंद्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय, वरीय उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद सिंह, राजद प्रधान महासचिव विपीन सहनी, जिला उपाध्यक्ष मो. अरमान सदरी, नगर प्रमुख जवाहर लाल राय, पूर्व जिला पार्षद संजीव कुमार राय, जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, राजद दलित सेल के जिलाध्यक्ष सत्यविंद पासवान, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रो. रजनीश कुशवाहा सहित अनेक नेताओं ने सोनू राय को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा पूर्व जिला पार्षद शंभु भूषण यादव, जिला महासचिव मो. परवेज आलम, समाजसेवी रवि आनंद, प्रवक्ता भिखारी लाल सिंह, प्रवक्ता संजय नायक, जिला महासचिव राकेश कुमार राय, राजद अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष मो. फैयाज, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न यादव, नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव, कार्यालय सचिव रोशन यादव, जिला महासचिव मनोज कुमार राय, जिला पार्षद हेमंत यादव, राजद महिला सेल की जिलाध्यक्ष सह नगर पार्षद पिंकी राय, राजद महासचिव राकेश कुशवाहा, पूर्व जिला पार्षद प्रभु नारायण राय, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ राम, जिला महासचिव राकेश पाण्डेय, सोशल मीडिया प्रभारी चमन यादव, छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश यादव, राजद नेता मनोज पटेल, रविन्द्र कुमार रवि, रितेश कुमार पिंकू, डॉ. रामपुकार सिंह एवं जयलाल राय समेत अन्य नेताओं ने भी खुशी जाहिर की। राजद नेताओं ने कहा कि सोनू कुमार राय की यह जीत जनता के विश्वास और सामाजिक न्याय की विचारधारा की जीत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस जीत से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा सामाजिक समरसता और भाईचारे को और मजबूती प्राप्त होगी। इस अवसर पर नगर पार्षद सह राजद महिला सेल की जिलाध्यक्ष पिंकी राय ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया तथा राजद कार्यकर्ताओं के लिए भोज का आयोजन भी किया। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। ##Bihar politics ##Samastipur news #moj_content #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️
Jan-Kranti hindi news bulletin
574 views
3 months ago
AI indicator
उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने विद्यापति नगर में किया क्षेत्र भ्रमण, शादी समारोह व कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल जनक्रांति कार्यालय से संवाददाता : अनीश कुमार सिंहकी रिपोर्ट उप मुख्यमंत्री मिर्जापुर पहुंचे, जहां उन्होंने मुखिया विवेकानंद सिंह (बाबी सिंह) के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद विद्यापत्ति नगर/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 14 मई 2026)। बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने विद्यापति नगर क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के साथ-साथ कई शादी समारोहों में भी शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत लगमा गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन से हुई, जहां उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और जनसंपर्क पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री मिर्जापुर पहुंचे, जहां उन्होंने मुखिया विवेकानंद सिंह (बाबी सिंह) के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया। वहीं मिर्जापुर में ही सुनील सिंह (पप्पू सिंह) के आवास पर आयोजित विवाह समारोह में भी पहुंचकर वर-वधू को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह (टुनटुन सिंह), मुखिया विवेकानंद सिंह, मुखिया संजीत सहनी, मुखिया रतन साह, नीतीश, मनीष सिंह, रामकुमार झा, आशीष झा, रंजय सिंह, गुलशन सिंह, कन्हैया सिंह एवं धर्मराज सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #samastipur ##Bihar politics