लेटेस्ट न्यूज अपडेट्स

Rajeev Tomar
495 views
3 days ago
*युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर के नेतृत्व में भाकियू तोमर की बड़ी जीत: अधिकारियों के त्वरित एक्शन से किसानों की समस्याओं का हुआ समाधान, प्रस्तावित धरना स्थगित* मुजफ्फरनगर: भारतीय किसान यूनियन तोमर के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर के नेतृत्व में आज किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन के साथ हुई वार्ता बेहद सफल रही। कल होने वाले प्रस्तावित धरने के संबंध में जब संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल एडीएम फाइनेंस से मिलने पहुंचा, तो सिटी मजिस्ट्रेट पंकज राठौड़ जी ने दोनों पक्षों के बीच बेहद सकारात्मक माहौल में बातचीत कराई। वार्ता के दौरान एडीएम फाइनेंस ने किसानों की १० प्रमुख समस्याओं को न सिर्फ गंभीरता से सुना, बल्कि तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर उन सभी दिक्कतों का तुरंत समाधान भी करवा दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त करते हुए एक बड़ा और ठोस भरोसा दिया कि भविष्य में तहसील स्तर का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी किसी भी किसान को परेशान नहीं करेगा, और यदि ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो उस दोषी कर्मचारी के खिलाफ तत्काल कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के इस त्वरित और संवेदनशीलता से भरे कार्य करने के तरीके से युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर और उनके साथ प्रतिनिधि मंडल में शामिल सभी किसान बेहद खुश और संतुष्ट नजर आए। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में सभी समस्याओं का मौके पर ही संपूर्ण निस्तारण हो जाने के कारण, संगठन ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए कल होने वाले धरने को पूरी तरह से स्थगित कर दिया है। #भारतीय किसान यूनियन तोमर #मुजफ्फरनगर जिला #ताजा समाचार #ताजा समाचार #ताजा समाचार,
Rajeev Tomar
593 views
17 days ago
*जनपद/मुजफ्फरनगर* *आगामी 16 जून को भारतीय किसान यूनियन तोमर जनपद में 4 स्थानों पर करेगा रेल रोको आंदोलन,, चौधरी संजीव तोमर* जानसठ,,भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर का गांव कवाल मे जोरदार स्वागत ढोल नंगाडो के साथ किया गया और एक विशाल पंचायत का भी आयोजन गांव कवाल मे किया गया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के आने पर पद अधिकारी और कार्यकर्ताओं मे जोश और उत्साह देखने को मिला पंचायत मे सबसे बडा मुद्दा 16 जून को रेल रोको आंदोलन का छाया रहा चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि 35 मागो को लेकर संगठन जिले एक बहुत बडा प्रदर्शन की तैयारी में जुठ गया है उन्होनै ये भी कहा कि यूरिया कि कालाबाजारी के चलते किसान परेशान है लेकिन एक तरफ उन्होने जनपद मुजफ्फरनगर के कप्तान संजय कुमार वर्मा कि तारीफ करते हुए कहा कि हमारे जिले के तेज तर्रार कप्तान यूरिया माफियो पर कडी कार्रवाई करते हुए उन्है सलाखो पीछे भेजकर सराहनीय कार्य किया है उन्होनै ये भी कहा है 16 जून मे हम आंदोलन के जरिये अपनी मागे सरकार से मंगवाने का प्रयास करगे और अगर हमारी मागे नही मानी तो 4 जुलाई को संगठन फिर प्रदेश व्यापी रेल रोको आंदोलन करनै कि लिऐ बाध्य होगा आखिर में युवा राष्ट्रीय सचिव राजा कि तारीफ करते हुए कहा कि आज भारी भीड जुटाने प्रयास सराहनीय रहा है इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी कार्यकारिणी प्रदेश महबूब बालियान पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रिहान तोमर मुकेश गुर्जर साजीद अल्वी लविश मेहरबान शारुख आदि मौजूद रहै ।। #भारतीय किसान यूनियन तोमर #news #News update #News update #न्यूज़ अपडेट
Rajeev Tomar
679 views
21 days ago
जनपद हरिद्वार/रूड़की ।।* *भारतीय किसान यूनियन तोमर का NHAI के PD कार्यालय पर हल्ला बोल।।* *घंटों हंगामे के बाद समाधान के आश्वासन पर धरना समाप्त।।* भाकियू (तोमर) के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी मनव्वर प्रधान के नेतृत्व में किया गया धरना प्रदर्शन #भारतीय किसान यूनियन तोमर #उत्तराखंड #ताजा समाचार #ताजा समाचार, #ताजा समाचार पत्र