national doctor day

Nitin Lath
1.4K views
1 months ago
AI indicator
एक छोटे से गाँव में रहने वाला दस वर्षीय आरव अचानक तेज बुखार और साँस लेने में तकलीफ़ से परेशान हो गया। उसके माता पिता घबरा गए। रात गहरी थी, बारिश लगातार हो रही थी और अस्पताल तक पहुँचना भी आसान नहीं था। फिर भी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने बिना देर किए आरव का इलाज शुरू किया। डॉक्टर ने पूरी लगन, धैर्य और अनुभव से उसकी जाँच की। कई घंटों की मेहनत के बाद आरव की हालत धीरे धीरे सुधरने लगी। सुबह जब उसने मुस्कुराकर अपनी माँ का हाथ पकड़ा, तो पूरे परिवार की आँखों में खुशी के आँसू आ गए। आरव के पिता ने डॉक्टर से कहा, "आपने हमारे बेटे को नई ज़िंदगी दी है।" डॉक्टर मुस्कुराए और बोले, "यही मेरा कर्तव्य है। किसी की मुस्कान लौट आए, इससे बड़ा पुरस्कार कोई नहीं।" उस दिन पूरे गाँव ने महसूस किया कि डॉक्टर केवल दवा देने वाले नहीं होते, बल्कि उम्मीद, विश्वास और जीवन की नई किरण बनकर लोगों के साथ खड़े रहते हैं। उनका समर्पण अनगिनत परिवारों की खुशियों की रक्षा करता है। राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस हमें उन सभी डॉक्टरों को धन्यवाद कहने का अवसर देता है, जो दिन रात बिना थके मानवता की सेवा करते हैं। उनका समर्पण, करुणा और सेवा भाव हम सभी के लिए प्रेरणा है। सचमुच, डॉक्टर हमारे समाज के सच्चे जीवनरक्षक हैं। #national doctor day
Praveen Kumar Yadav
1.1K views
1 months ago
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की मैं आप सभी सम्मानित चिकित्सकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं।राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस,जिसे राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस भी कहा जाता है,भारत में हर साल 1 जुलाई को मनाया जाता है।यह दिन डॉ.बिधान चंद्र रॉय जी के सम्मान में मनाया जाता है, जो एक महान चिकित्सक,स्वतंत्रता सेनानी और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री थे।डॉ.बिधान चंद्र रॉय जी का जन्म 1 जुलाई,1882 को हुआ था और 1962 में इसी तारीख को उनका निधन हो गया था।यह दिन चिकित्सकों के समर्पण,कौशल और अटूट प्रतिबद्धता को सम्मानित करने का एक अवसर है।यह दिन स्वास्थ्य सेवा में उनके योगदान को याद करने और समाज में उनके महत्व को पहचानने का भी एक अवसर है।हम सभी को सभी सम्मानित चिकित्सकों का सम्मान करना चाहिए क्योंकि ऐसा बोला जाता है कि चिकित्सक भगवान का दूसरा रुप होते हैं।हम सभी ने देखा था कि जिस वक्त कोरोना महामारी आई थी उस समय आप सभी ने अपने जान की परवाह किए बगैर अनगिनत कोरोना के मरीजों की सेवा की थी ताकि उनको बचाया जा सके।राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2026 की थीम है "मुखौटे के पीछे:चिकित्सकों का उपचार कौन करता है?"।आइए हम सभी आज संकल्प ले कि हम सभी जीवन रक्षक डाक्टरों का सम्मान करेंगे तथा अन्य लोगों को भी सम्मान करने के लिए प्रेरित करेगे।आप सभी सच में भगवान का दूसरा रूप है।👨‍⚕️👩‍⚕️💊🚑🧑‍⚕️🏥🩺🙏 #🌞 Good Morning🌞 #MOTIVATIONAL #🥰मोटिवेशन वीडियो ##viral #national doctor day