कल सदर अस्पताल, पूर्णिया के लेबर वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, आवश्यक दवाओं, उपकरणों एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने, मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने तथा सभी आवश्यक सुविधाओं को सुचारु रूप से सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक मरीज को सम्मानजनक, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो।
#Purnia #SadarHospital #Healthcare #MaternalHealth #PublicHealth #Bihar #HealthServices #JanSeva
#Rajesh Ranjan Pappu Yadav #📰 बिहार अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट