सहारनपुर-की-खबरें

Rajeev Tomar
529 views
4 days ago
जनपद सहारनपुर *भाकियू तोमर ने थानाध्यक्ष को सौंपा पीएम व सीएम के नाम 18 सूत्रीय ज्ञापन* 👉छुटमलपुर:- भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पारित उपाध्याय व मंडल उपाध्यक्ष जसबीर राणा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम एक 18 सूत्रीय ज्ञापन जो कल प्रधानमंत्री जी को सौंपना था वह आज प्रशासन के आग्रह पर कानून व्यवस्था को देखते हुए प्रदेश कार्यालय रसूलपुर कलां में बिहारीगढ़ थानाध्यक्ष सतेंद्र नागर को सौंपा। ज्ञापन में गन्ना मूल्य 500 रुपए किए जाने, स्मार्ट मीटरों पर रोक, ट्रैक्टर की चालन एमी सीमा असीमित करने, सरकार द्वारा खेतों की तारबाड़ अपने खर्च पर कराए जाने, गन्ने के बकाया का भुगतान कराए जाने, 60 वर्ष की आयु के किसानों को दस हज़ार रुपए मासिक पेंशन देने, सुंदरपुर में कॉलेज के सामने अंडर पास बनवाने, मुजफ्फरनगर में एम्स वो हाईकोर्ट की स्थापना किए जाने, प्रदेशभर की सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने, किसान के बच्चों का अंग्रेज़ी स्कूलों में मुफ्त एडमिशन कराने, नलकूपों के कनेक्शन मुफ्त किए जाने, बीजों पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दिए जाने समेत 18 मांगें रखी गई हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष पारित उपाध्याय प्रदेश प्रवक्ता मास्टर देवेंद्र कांबोज, युवा पश्चिमी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मौ.फरमान, मंडल उपाध्यक्ष जसबीर सिंह राणा प्रवीण कांबोज वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष मास्टर, देवेंद्र कांबोज, नरेश गुप्ता, रिंकू, हेमंत राणा , दीपक सैनी,मोंटी सैनी काला सैनी अंजय सिंह मुकेश कांबोज शिवम कुमार, इमरान, कय्यूम, मौ.सुलेमान, विनय सैनी, भूरा कांबोज, बबलेश कांबोज, समय सिंह आदि लोग मौजूद रहे। #भारतीय किसान यूनियन तोमर #सहारनपुर न्यूज़ #सहारनपुर-की-खबरें #सहारनपुर न्यूज़ #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट
Rajeev Tomar
522 views
5 days ago
*ब्रेकिंग न्यूज़* *💥नकुड़ में भाकियू तोमर का संगठन विस्तार कार्यक्रम, दर्जनों किसान हुए शामिल* *💥 जिला सचिव शेर सिंह के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम का आयोजन संपन्न* *💥प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर और सौरभ त्यागी की जोड़ी से बढ़ रहा जनाधार* *💥नकुड में युवा हुए भाकियू तोमर में जुड़े,प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर बोले, हर जिले में होगा विस्तार* *💥 सहारनपुर में बढ़ा भाकियू तोमर का कुनबा, नकुड में संगठन विस्तार कार्यक्रम संपन्न; जल्द होगी किसान महापंचायत* *💥 जमीनी नेता धर्मेंद्र तोमर और जुझारू सौरभ त्यागी की जोड़ी का कमाल नकुड़ में दर्जनों ने ली भाकियू तोमर की सदस्यता* *रिपोर्ट:अजय त्यागी* *सम्राट न्यूज पेपर* *सहारनपुर*:भारतीय किसान यूनियन (तोमर) का सहारनपुर जिले में *कुनबा लगातार बढ़ता* जा रहा है रविवार को नकुड़ में जिला सचिव शेर सिंह के नेतृत्व में संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें *प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर और युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी मुख्य अतिथि* के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में दर्जनों किसानों और युवाओं ने संगठन की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की। सभी नवनियुक्त सदस्यों को *टोपी पहनाकर और माला पहनाकर संगठन में स्वागत* किया गया नए सदस्यों ने किसानों के हक की लड़ाई में सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से साथ देने का संकल्प लिया। *प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर की कार्यशैली बनी चर्चा का विषय* प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर की *कार्यशैली जमीनी और संघर्षशील* मानी जाती है वे सीधे खेत-खलिहान तक जाकर किसानों की समस्याएं सुनते हैं और तुरंत अधिकारियों से संवाद कर समाधान कराने में विश्वास रखते हैं उनके नेतृत्व में संगठन ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई *जिलों में गन्ना भुगतान, बिजली कटौती और आवारा पशुओं जैसे मुद्दों* पर सफल आंदोलन किए हैं धर्मेंद्र तोमर ने कहा, हमारा मकसद सिर्फ सदस्य बनाना नहीं, किसान को उसका हक दिलाना है संगठन का हर कार्यकर्ता अनुशासित और निस्वार्थ भाव से काम करे, यही मेरी प्राथमिकता है जल्द ही मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली में भी संगठन विस्तार कार्यक्रम होंगे *युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी की मेहनत ला रही रंग* सहारनपुर में भाकियू तोमर के *विस्तार का श्रेय युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी की आक्रामक और मिलनसार कार्यशैली को* दिया जा रहा है सौरभ त्यागी लगातार गांव-गांव जाकर युवाओं को संगठन से जोड़ रहे हैं उनकी खासियत है कि वे सोशल मीडिया से लेकर चौपाल तक, हर जगह युवाओं से सीधा संवाद करते हैं इसी का नतीजा है कि बड़ी संख्या में युवा किसान संगठन से जुड़ रहे हैं। *सौरभ त्यागी ने ऐलान* किया, जिले में जल्द ही किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक बड़ी महापंचायत आयोजित की जाएगी *गन्ना भुगतान,ट्यूबवेलों पर चोरियों पर अंकुश, नागल बस स्टैंड पर अतिक्रमण जैसे मुद्दों पर* आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी सभी कार्यकर्ता अपनी तैयारी रखें। पंचायत के दौरान जो नए पदाधिकारी नियुक्त किए गए उनमें *प्रवीण चौधरी, नितिन चौधरी, रविन्द्र चौधरी, नितिन, राजभोज, मुकेश, बिन्दर, हिमांशु, भगत सिंह चौधरी, ललित सैनी, सुशील, अशोक चौधरी, शोकिन्दर चौधरी, रवित चौधरी* समेत अन्य लोग शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरा हॉल "जय जवान जय किसान" और "किसान एकता जिंदाबाद" के नारों से गूंज उठा इस दौरान *प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी,युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी, छात्र संघ जिलाध्यक्ष विशु ,जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र त्यागी,युवा जिला उपाध्यक्ष समीर,जिला सचिव शेर सिंह, तहसील अध्यक्ष सनोज चौधरी, तहसील सचिव मनोज, ब्लॉक अध्यक्ष सुन्दरलाल, अभिषेक भाटी, बलदेव सिंह, राकेश कुमार*, आदि मौजूद रहे #सहारनपुर न्यूज़ #सहारनपुर-की-खबरें #सहारनपुर न्यूज़ #🆕 ताजा अपडेट #भारतीय किसान यूनियन तोमर
IT SAMACHAR NEWS
552 views
5 days ago
⚠️ Sensitive Content – Viewer Discretion Advised This video is shared strictly for news reporting and awareness purposes only. We do not support or promote such actions. The intent is to inform viewers about the incident and the subsequent police action. हापुड़ में वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई ⚠️ संवेदनशील दृश्य, दर्शक सावधानी रखें उत्तर प्रदेश के हापुड़ में श्मशान घाट पर बनाई गई आपत्तिजनक रील वायरल होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 👉 जागरूकता संदेश: रील के चक्कर में मर्यादा न भूलें, कानून सख्त है। #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🔴 क्राइम अपडेट #हापुड़ न्यूज़ #viral #news
Rajeev Tomar
488 views
9 days ago
*जनपद /सहारनपुर* *भाकियू तोमर के मजदूर मोर्चा जिला अध्यक्ष के आवास पर सभा का आयोजन।।* *महंगाई की मार से जूझ रहा देश का किसान,,चौधरी संजीव तोमर* भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय चौधरी संजीव तोमर ने किसान मजदूर मौर्चो के जिलाध्यक्ष राव सलीम के आवास पर एक सभा का आयोजन किया गया चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है लेकिन उसके बाद भी किसान ना खुश हैं और अगर हमारी केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार चाहती है कि हमारे किसान खुश रहै तो उन्हें फसलौ रेट भी बढ़ाना होगा और जिस तरीके से बाजार में महंगाई आग तरह बढ़ रही उस शिकंजा कसना होगा हमारे देश कि तरक्की गांव गांव से होकर जाती है केन्द्र सरकार को किसानों को 60 साल के बाद 10000 रु महीना पेंशन दी जाए किसानों के बच्चो को भी इंग्लिश मिडिययम स्कूलो फ्री शिक्षा दी जाए नलकूप कि बिजली फ्री दी जाए और डीजल पर 50 प्रशेट कि सब्सिडी दी जाए खेतों में उपयोग होने वाली सभी चीजों पर सब्सीडी दी जाए और सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार अगर कोई शुगर मिल मालिक किसानों का बकाया भुगतान मैं देरी करता है तो किसानों का भुगतान भी जल्द से जल्द दिलवाया जाए और अगर उसके बाद भी शुगर मिल पैसे नहीं दे रहा है तो उसे पर सख्त कार्रवाई कर किसानों को उनका बकाया भुगतान दिलवाया जाए और जिस तरीके से बेमौसम बारीश हो रही है और किसानों के फसलों का भारी नुक्सान हो रहा है तो प्रदेश सरकार शर्वे कराकर किसानों फसल के नुक्सान का भी मुआवाजा दिलाया जाए इस मोके पर राष्ट्रीय सलाहकार ईन्दरजीत सांगवान राष्ट्रीय प्रतिनिधि पवन त्यागी प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र तोमर युवा पश्चिम कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष पारित उपाध्यक्ष जसवीर राणा भोला दीपक तोमर साजिद अल्वी हीरा बालियान अजय त्यागी आदि मौजूद रहै ।। #सहारनपुर न्यूज़ #सहारनपुर-की-खबरें #सहारनपुर न्यूज़ #भारतीय किसान यूनियन तोमर #🆕 ताजा अपडेट
Rajeev Tomar
574 views
10 days ago
सहारनपुर महाराज सिंह कॉलेज कक्ष निरीक्षक के विरोध में छात्रों के भविष्य को लेकर कालेज प्रबंधक से मिला भारतीय किसान यूनियन तोमर जनपद सहारनपुर महाराज सिंह कॉलेज छात्रों के साथ एक घटना प्रकाश में आई जिसमें एक विद्यार्थी जिसका नाम अभिषेक है के द्वारा पॉलिटिकल साइंस का पेपर दिया गया था जिसमें कक्ष निरीक्षक के द्वारा बच्चे की कॉपी पर ब्लैक पेंन से कट मारते हुए कॉपी जमा की जिससे बच्चों को संपूर्ण नंबर ना मिल सके विद्यार्थी द्वारा प्रश्न पत्र 100% हल किया गया जब आरटीआई से कापी मंगाई गई तो पूरी घटना सामने आई और मुश्किल से पासिंग नंबर तो मिल गए लेकिन विद्यार्थी संतुष्ट नहीं है। इसके अलावा कुछ बच्चों को पेपर में अपसेंट दिखाया गया है जिसके विरुद्ध भी कार्रवाई और निर्णय लिया जाएगा इसी विषय पर कॉलेज प्रबंधन से बात हुई कॉलेज प्रबंधक ने मजबूत आश्वासन दिया। समस्या का समाधान एक सप्ताह के भीतर नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ अगला निर्णय लेगा। राव सलीम जिला अध्यक्ष कृष्णपाल फौजी जिला उपाध्यक्ष ऋषि पाल राणा ग्राम अध्यक्ष चंदन सिंह राणा जिला उपाध्यक्ष किसान मजदूर मोर्चा सहारनपुर #🆕 ताजा अपडेट #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #भारतीय किसान यूनियन तोमर #सहारनपुर न्यूज़ #सहारनपुर न्यूज़
Rajeev Tomar
604 views
18 days ago
भारतीय किसान यूनियन तोमर ने गैस सिलेंडर वितरण को लेकर आम जनता को किया राहत दिलाने का काम जनपद सहारनपुर/ भारत गैस छुटमलपुर पर सिलेंडर के लिए लोगों व महिलाओं की लंबी-लंबी लाइनो से आमजन को हो रही बहुत परेशानी स्थानीय लोगों व महिलाओं ने भारतीय किसान यूनियन तोमर किसान मजदूर मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी जिला अध्यक्ष राव सलीम जिला उपाध्यक्ष कृष्ण पाल फौजी जिला महासचिव चंदन सिंह राणा ग्राम अध्यक्ष ऋषिपाल राणा वरिष्ठ नेता करण सिंह राणा के समक्ष राखी समस्या। तत्काल भारतीय किसान यूनियन तोमर किसान मजदूर मोर्चा के पदाधिकारी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आम जनता को राहत दिलाते हुए भारत गैस एजेंसी से संपर्क कर समस्या को दूर कराया और आगे से भविष्य में सुधार लाने के लिए अनजान को सरकार के भी आदेश मैं जन जन को सर्वोपरि रखते हुए कोई परेशानी ना हो का पालन हो व्यवस्था सुचारू रूप से बनाने को भी कहा गया। भारत गैस एजेंसी के द्वारा कार्यकर्ताओं की हस्ताक्षर के बाद लगभग 100 सिलेंडर गाड़ी में भरवा कर गगाली गांव में ही डिलीवर करने का फैसला लिया और भी जगह जहां समस्या है वहां भी इसी तरह से व्यवस्था लागू रहेगी जिससे लोगों को बेवजह की लंबी-लंबी लाइनों से निजात मिलेगी और आसानी से सिलेंडर प्राप्त होगा #सहारनपुर न्यूज़ #सहारनपुर-की-खबरें #सहारनपुर न्यूज़ #भारतीय किसान यूनियन तोमर #BKUTOMAR
Rajeev Tomar
606 views
1 months ago
*ब्रेकिंग न्यूज* *💥भाकियू तोमर ने डीएम और एसएससी से की मुलाकात, सामने रखी कई मांगे* *💥शिवम राणा हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग,भाकियू तोमर ने उठाई आवाज* *💥नागल बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटाने और शमशान घाट निर्माण की मांग* *💥भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने उठाई क्षेत्र की समस्याएं, डीएम एसएसपी को सौंपा ज्ञापन* *रिपोर्ट:अजय त्यागी* *सम्राट न्यूज पेपर* *नागल*:भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने *युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी के नेतृत्व में* डीएम और एसएसपी से मुलाकात की। उन्होंने *शिवम राणा हत्याकांड में सीबीआई जांच और मोहसिना हत्याकांड का खुलासा* न होने की आपत्ति जाहिर की इसके अलावा *नागल बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण* हटाने, सहारनपुर *जिला अस्पताल में धांधली रोकने और डिंगोली गांव में श्मशान घाट निर्माण* की मांग की। *एसएसपी अभिनंदन सिंह* को दिए ज्ञापन के माध्यम से *युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी* ने बताया कि 8 फरवरी को हुए *शिवम राणा हत्याकांड में सीबीआई जांच* कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। 6 जुलाई 2025 को *गांव डंघेडा में हुए मोहसिना हत्याकांड* का अभी तक खुलासा नहीं हुआ, जिसका जल्द से जल्द खुलासा किया जाए। कस्बा नागल और आस पास के *क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार* करने वालों का पुलिस का कोई डर नहीं होने के कारण नशा अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया है जिससे *नौजवान अंधकार* की ओर जा रहे हैं जिसकी रोकथाम करना शासन प्रशासन का प्रथम कर्तव्य है। *डीएम मनीष बंसल* को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि *नागल बस स्टैंड पर ऑटो रिक्शा और फलों की रेहड़ी* वालों द्वारा अवैध अतिक्रमण कर रखा है,जिसके कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं, इसलिए *बस स्टैंड अतिक्रमण मुक्त* हो। जिला अस्पताल में अवैध धांधली जोरों पर है, मरीजों को डॉक्टरों द्वारा *बाहर से अल्ट्रासाउंड व दवाई* लिखी जाती है, इसकी जांच कर कार्रवाई की जाए। *गांव डिंगोली में श्मशान घाट* बहुत छोटा है, रास्ता भी नहीं है, लोग *अपने-अपने खेतों में अंतिम संस्कार* करते हैं, गांव की ग्राम समाज की भूमि पर श्मशान घाट का निर्माण कराया जाए इस दौरान युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी,मंडल प्रभारी मुजीबुर्रहमान इदरीसी , जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र त्यागी,जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज राणा,जिला प्रभारी नौशाद ,जिला महासचिव राजू कश्यप, जिला सचिव शेर सिंह, नगर मंत्री देवांश त्यागी,तहसील अध्यक्ष सनोज,तहसील अध्यक्ष अलीम, तहसील उपाध्यक्ष रियाज इदरीसी, प्रवक्ता मुर्तजा तहसील सचिव सोनू,वरिष्ठ कार्यकर्ता शहनवाज़, सचिन गर्ग नगर उपाध्यक्ष,नगर सचिव नदीम,रोहित कश्यप तहसील प्रभारी पुन्नू कश्यप ग्राम अध्यक्ष जगपाल कश्यप ग्राम उपाध्यक्ष सोनू प्रजापति ग्राम अध्यक्ष सरवन कश्यप ग्राम कोषाध्यक्ष हरिओम पंडित ग्राम उपाध्यक्ष ,रामकुमार ग्राम अध्यक्ष डॉ अनिल कश्यप ग्राम अध्यक्षअयान अहमद ,मनोज,फरीद,शाहनवाज शाह ,वसीम शाह ,मेहताब ,मुस्तकीम सभासद ,रहमान इदरीसी ,अरमान, तालिब, आजाद,अर्जुन, सुरेंद्र ,रविन्द्र विकास,मोहेसीन ,नौशाद,सादिक, इंतजार सलमानी,कार्यकर्ता मौजूद रहे #सहारनपुर न्यूज़ #सहारनपुर-की-खबरें #सहारनपुर न्यूज़ #भारतीय किसान यूनियन तोमर #BKUTOMAR