shri ganesha

sn vyas
741 views
24 days ago
🌞🕉️🌞 *⚖️कर्मफल का एक बेहतरीन उदाहरण...* ⚖️⚖️⚖️⚖️⚖️ *मौन रहो☺️कम और सिर्फ जरूरत हो तभी बोलो😄.* ⚖️ *🤷🏻‍♀️स्त्री हो या पुरुष🙋🏻‍♂️, बोलते समय शब्द सोच-समझ कर इस्तेमाल करने चाहिए. वरना कितना बड़ा अनर्थ हो सकता है, ये महाभारत के इस उदाहरण से समझ आएगा.* *⚔️महाभारत🏹 का युद्ध अठारह दिन चला. इसका द्रौपदी को बहुत कष्ट हुआ. शरीर और मन दोनों से वो बहुत कमजोर हो गई थी, बूढ़ी लगने लगी थी. हस्तिनापुर में चारों तरफ 👰🏻‍♀️विधवाएं दिख रही थीं. अनाथ बच्चे इधर-उधर भटक रहे थे.* *कोई एक-दो पुरुष ही दिखाई दे रहे थे और महारानी द्रौपदी हस्तिनापुर के महल में अकेली लेटी थी.* *तभी श्रीकृष्ण उसके कक्ष में आए. उन्हें देखकर उससे रहा नहीं गया. उसने पूछा, 👰🏻‍♀️"कृष्ण, मैंने ऐसा कभी सोचा भी नहीं था. ऐसा कैसे हो गया?"* *✋🏻🤴🏻कृष्ण बोले, "पांचाली, नियति बहुत क्रूर होती है. वो अपने मन के अनुसार चलती है. द्रौपदी, तुम्हें कौरवों से बदला लेना था ना? तुम सफल हो गईं. सिर्फ दुर्योधन और दुःशासन ही नहीं, सारे कौरव खत्म हो गए." द्रौपदी तुम्हें तो खुश होना चाहिए था ना?* *द्रौपदी बोली👰🏻‍♀️, कृष्ण क्या तुम मुझे संभालने आए हो या ताना मारने आए हो?* *योगेश्वर बोले "नहीं द्रौपदी, मैं तुम्हें उसका सच बताने आया हूं. अपने कर्मों का फल हमें दिखता नहीं है. लेकिन जब वो सामने आता है तब हम कुछ नहीं कर पाते."* *द्रौपदी पूछती है, कृष्ण तो क्या इस युद्ध के लिए सिर्फ मैं ही जिम्मेदार हूं, ऐसा तुम कहना चाहते हो? कृष्ण बोले, "नहीं द्रौपदी, तुम खुद को इतना महत्व मत दो.* *तुमने अपने कर्म में थोड़ी सी भी दूरदर्शिता दिखाई होती तो तुम्हें इतना कष्ट नहीं उठाना पड़ता!" द्रौपदी पूछती है कृष्ण, मैं क्या कर सकती थी? कृष्ण कहते हैं☝🏻🤴🏻, 'तुम्हारे स्वयंवर के समय तुमने कर्ण का अपमान नहीं करना चाहिए था.'* *उसके बाद👵🏻 कुंती ने जब तुम्हें पांचों पांडवों की पत्नी बनने का आदेश दिया था, उसे तुमने स्वीकार नहीं किया होता, तो परिणाम कुछ और होते.* *और उसके बाद तुमने अपने महल में 👺दुर्योधन के जख्म पर वार करने वाला वाक्य बोला था.. "अंधे का पुत्र अंधा" और खिलखिलाकर💃🏻 हंसते हुए उसका "सार्वजनिक अपमान" किया था. वो नहीं किया होता तो तुम्हारा वस्त्रहरण नहीं होता. शायद तब भी हालात अलग होते.* *हमारे शब्द ही हमारे अच्छे या बुरे कर्म बनते हैं. हमें अपना हर शब्द सोच कर बोलना चाहिए.* *वरना उसके दुष्परिणाम सिर्फ हमें ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को भुगतने पड़ते हैं.* *दुनिया में इंसान ही एक ऐसा प्राणी है जिसके दांतों में नहीं बल्कि 👅जीभ में जहर होता है.* *इसलिए.. बोलते समय होश रखना बहुत जरूरी है... बेलगाम🤷🏻‍♀️ बोलने और लिखने से ही रिश्ते टूटते हैं और गृहस्थी में महाभारत हो जाता है🌹✨* *किसी भी घर, परिवार, समाज में वैर भाव, महाभारत नहीं हो..ये ही सभी लोगों का फ़र्ज़ होना चाहिए l* *दया, करुणा, दान, धर्म, अच्छाई से मोक्ष मार्ग पर प्रशस्त होना ही आपका हमारा, साधु साध्वी, गृहस्थ लोगो का उद्देश्य होना चाहिए l* 🚩🚩👏👏 *सदैव प्रसन्न रहिये!!* *जो प्राप्त है-पर्याप्त है* #श्री गणेश
sn vyas
713 views
1 months ago
#शुभ बुधवार #श्री गणेश `॥ श्रीगणेश द्वादश-नाम स्तोत्र ॥ 🚩` *गणपतिर्विघ्नराजो लम्बतुण्डो गजाननः ।* *द्वैमातुरश्च हेरम्ब एकदन्तो गणाधिपः ॥* *विनायकश्चारुकर्णः पशुपालो भवात्मजः ।* *द्वादशैतानि नामानि प्रातरुत्थाय यः पठेत् ॥* *विश्वं तस्य भवेद्वश्यं न च विघ्नं भवेत् क्वचित् ।* [ `पद्मपुराण , सृष्टिखण्ड ६१.२९-३०` ] `अर्थात 👉🏻 गणपति , विघ्नराज , लम्बतुण्ड , गजानन , द्वैमातुर , हेरम्ब , एकदन्त , गणाधिप , विनायक , चारुकर्ण , पशुपाल एवं भवात्मज – इन १२ नाम जो प्रातः उठकर पढ़ता है , सम्पूर्ण विश्व उसके वश में हो जाता है , उसे कभी विघ्न नहीं होता ।` `उपरोक्त १२ नाम का अर्थ सहित रहस्य –` `१. गणपति 👉🏻 गणों के पति , देव-सेना के स्वामी – नेतृत्व शक्ति देते हैं ।` `२. विघ्नराज 👉🏻 विघ्नों के राजा , विघ्न हरने वाले – समस्त बाधा शांत करते हैं ।` `३. लम्बतुण्ड 👉🏻 लम्बी सूँड़ वाले – "ॐ" का प्रतीक , प्राण-वायु साधते हैं ।` `४. गजानन 👉🏻 हाथी के मुख वाले – बुद्धि में विशालता आती है ।` `५. द्वैमातुर 👉🏻 दो माताओं वाले – पार्वती तथा मालिनी/गङ्गा – दोनों लोक का सुख देते हैं ।` `६. हेरम्ब 👉🏻 दीनों के आश्रय , महाबली – निर्बल को बल देते हैं ।` `७. एकदन्त 👉🏻 एक दाँत वाले – त्याग का प्रतीक , महाभारत लिखा ।` `८. गणाधिप 👉🏻 गणों के अधिपति – समूह में मान-सम्मान दिलाते हैं ।` `९. विनायक 👉🏻 विशेष नायक , बिना गुरु के सिद्ध – स्वयं मार्ग दिखाते हैं ।` `१०. चारुकर्ण 👉🏻 सुन्दर कानों वाले – भक्त की प्रार्थना शीघ्र सुनते हैं ।` `११. पशुपाल 👉🏻 जीवरूपी पशुओं के पालक – अज्ञान के पाश को काटते हैं ।` `१२. भवात्मज 👉🏻 भव अर्थात शिवजी के पुत्र – शिवजी की कृपा भी साथ में मिलती है ।` `☝🏻 नियमित रूप से प्रातःकाल उठते ही बिस्तर पर बैठकर ३ बार पाठ करें । जिससे दिन भर समस्त कार्य निर्विघ्न होंगे , वाणी में प्रभाव आएगा ।` `"विश्वं तस्य भवेद्वश्यं" का अर्थ है 👉🏻 लोक व्यवहार अनुकूल हो जाता है , किन्तु अभिमान न करें ।` `गणेश जी को ☆दूर्वा , ☆मोदक , ☆लड्डू प्रिय हैं , आज बुधवार है – गणेश जी को दूर्वा औऱ मोदक अर्पित कर ये नाम जपें ।` `ॐ गं गणपतये नमः🪷` `हेरम्ब गजानन विनायक भवात्मज🙏🏻` `विघ्न हरो मङ्गल करण🚩` `🙇🏻‍♂️गणेश जी प्रथम पूज्य हैं । कोई भी शुभ कार्य इनके बिना आरम्भ नहीं होता –` `वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ ।` `निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥` `आप समस्तका दिवस गणेश-कृपा से निर्विघ्न हो 🪷` `जय श्री गणेश🙏🏻🚩` `हर हर महादेव🙏🏻🚩` `🌄🌄 प्रभात वन्दन 🌄🌄©®`