#🗞️कॉकरोच पार्टी को मिली प्रदर्शन की मंजूरी🗞️ #काॅकरोच जनता पार्टी #काॅकरोच #जज काॅकरोच
बड़ा खेला' शुरू! दिल्ली पहुंचे Cockroach Janta Party के संस्थापक Abhijeet Dipke,NEET और परीक्षा धांधली के खिलाफ 'कॉकरोच जनता पार्टी' का महा-प्रदर्शन |
देश की राजधानी दिल्ली में आज एक बड़ा और अनोखा 'खेला' होने जा रहा है, जिसने दिल्ली पुलिस और खुफिया तंत्र से लेकर केंद्र सरकार तक में हड़कंप मचा दिया है। सोशल मीडिया पर करोड़ों युवाओं के बीच सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी और हाल ही में सुर्खियों में आई 'कॉकरोच जनता पार्टी' (Cockroach Janta Party - CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) आज सुबह अमेरिका (बोस्टन) से सीधे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं।
एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत उन्हें घेरा, जिसके बाद दिल्ली पुलिस द्वारा आखिरकार जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की मंजूरी दे दी गई है। इस खबर के बाद जंतर-मंतर पर देश के कोने-कोने से आए हजारों छात्रों और युवाओं का हुजूम जुटना शुरू हो गया है।
क्या है कॉकरोच जनता पार्टी की मांग?
यह पूरा आंदोलन NEET, CBSE, CUET और SSC परीक्षाओं में हुई कथित धांधली, पेपर लीक और देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ के खिलाफ है। कॉकरोच जनता पार्टी के मुखिया अभिजीत दीपके और उनके समर्थकों की साफ मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। इस आंदोलन को लद्दाख के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) का भी खुला समर्थन मिला है।
अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों से अपील की है कि वे हाथ में भारत का संविधान, तिरंगा और एक किताब लेकर बिल्कुल शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद करें और ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मियों को प्यार और सम्मान के साथ फूल भेंट करें।
आखिर सोशल मीडिया की यह 'डिजिटल' पार्टी जमीन पर कितनी बड़ी क्रांति ला पाएगी? क्या जंतर-मंतर पर शुरू हुआ यह आंदोलन सरकार को झुका पाएगा? दिल्ली से इस ऐतिहासिक छात्र आंदोलन की हर एक लाइव तस्वीर और ग्राउंड जीरो से पूरी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट देखिए सिर्फ NAMANA NEWS पर!