🏵️भगवान भुवन भास्कर सूर्य २५ मई को रोहिणी नक्षत्र में भोग कर रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो अगले ९ दिन तक भीषण व प्रचंड गर्मी पड़ती है। जिसे "नवतपा" के नाम से जानते हैं। नवतपा २५ मई से २ जून तक है। नवतपा में बारिश को शुभ संकेत नहीं माना जाता है। यदि नवतपा मे बारिश होती है तो कहीं अल्पवृष्टि तो कहीं अनावृष्टि होती है। अत्यधिक प्राकृतिक व दैवीय आपदाये आती हैं।
#🌷ज्येष्ठ मास नौतपा🙏🏻💐 #नौतपा की आरंभ और उसके बचाव #आज से नौतपा प्रारंभ होगा
*👉नौतपा अगर न तपे तो क्या होता है? सबका अपना एक महत्व होता है*
एक दोहा है...
*दो मूसा, दो कातरा, दो तीड़ी, दो ताय।*
*दो की बादी जल हों, दो विश्वर दो वाय।*
*१.नौतपा के पहले २ दिन लू न चले तो चूहे बहुत हो जाएंगे।*
*२.अगले २ दिन लू न चले तो कातरा (फसल को नुकसान पहुंचाने वाला कीट) नहीं मरेगा।*
*३.तीसरे दिन से २ दिन लू न चली तो टिडियों के अंडे नष्ट नहीं होंगे।*
*४.चौथे दिन से २ दिन नहीं तपा तो बुखार लाने वाले जीवाणु नहीं मरेंगे।*
*५. इसके बाद दो दिन लू न चली तो विश्वर यानी सांप-बिच्छू नियंत्रण से बाहर हो जाएंगे।*
*६.आखिरी दो दिन भी लू नहीं चली तो आंधियां अधिक चलेंगी और फसलें चौपट कर देंगी।*
#नवतपा