#🙆♂️भीषण अपघातात अख्खं कुटुंब संपलं💔
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. कंधरापुर क्षेत्र के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार चल रहे कंटेनर से पीछे से जा टकराई, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के अनुसार मृतकों में एक दंपती भी शामिल है. हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस व राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं.
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सियरहा गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से उखड़ गया और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद कार में सवार लोग अंदर ही फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाना पड़ा.
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कार की तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है.
#ब्रेकिंग न्यूज #💐भावपुर्ण_श्रद्धांजली💐 #भावपूर्ण श्रद्धांजली 😭 #🔴आजचे ताजे अपडेट्स📰