भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने मुजफ्फरनगर में किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस मामले को लेकर संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का तांता लग गया, जहां अधिकारियों ने खुद पहुंचकर किसान नेता से ज्ञापन लिया।
मुजफ्फरनगर में किसानों की मांगों को लेकर भाकियू (तोमर) का हल्ला बोल, राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर संगठन ने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसानों के इस तीखे रुख को देखते हुए प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के आला प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी खुद भाकियू (तोमर) के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पर पहुंचने वाले अधिकारियों में मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी (SDM), क्षेत्राधिकारी सदर (CO Sadar), तहसीलदार और नायाब तहसीलदार शामिल रहे। इसके साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए छपार थाना अध्यक्ष (SO Chhapar) और पुरकाजी थाना अध्यक्ष (SO Purkazi) भी बल सहित मौके पर मौजूद रहे।राष्ट्रीय कार्यालय पर जुटे प्रशासनिक अधिकारियों ने भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर से मुलाकात की और उनकी मांगों से संबंधित ज्ञापन लिया। चौधरी संजीव तोमर ने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि किसानों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द और समय सीमा के भीतर नहीं किया गया, तो संगठन प्रशासन के खिलाफ एक बड़ा और उग्र आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होगा। अधिकारियों ने किसान नेता को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे।
#भारतीय किसान यूनियन तोमर #मुजफ्फरनगर जिला #किसान #किसान पुत्र #kisan