बिहार की ताज़ा खबर

Amit Sah
459 ने देखा
22 घंटे पहले
Youth, Employment & Skill Development Dept. GoB के अंतर्गत बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित 1700 कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) केन्द्रों को एक साथ अघोषित रूप से बंद किए जाने के विरोध में KYP स्टेकहोल्डर्स, बिहार के द्वारा गर्दनीबाग में आयोजित अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में आज हम शामिल हुए. इस दौरान हमने उनकी मांगों की जानकारी ली और पाया कि सरकार व विभागीय अधिकारीयों की गलत मंशा से ये केंद्र बंद किये गये हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय भाग एक और भाग दो में से एक निश्चय यह था, जिसका मकसद बिहार के युवाओं को कौशल से लैस कर उन्हें रोजगार परक बनाना था. लेकिन वर्तमान सरकार की मंशा गलत है और इसलिए वे इन केन्द्रों को बंद कर ना सिर्फ संचालकों के ऊपर अत्याचार कर रहे हैं, बल्कि इन केन्द्रों पर कार्यरत कमर्चारियों को बेरोजगार कर रहे हैं और गरीब बच्चों से कौशल प्रशिक्षण का अवसर छीन रहे हैं. इसलिए हम इसका विरोध करते हुए सरकार से मांग करते हैं कि वे इन कुशल युवा केन्द्रों का संचालन फिर से शुरू करें. #Rajesh Ranjan Pappu Yadav #📰 बिहार अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
Javed khan
609 ने देखा
2 दिन पहले
तेज प्रताप यादव ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, केंद्र और बिहार सरकार से की बड़ी अपील जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार से तत्काल पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। तेज प्रताप के मुताबिक, हाल के दिनों में उनके आवास के बाहर कुछ घटनाएं हुई हैं, जिसके बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की मांग की। उनका कहना है कि सुरक्षा पर्याप्त नहीं होने के कारण उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों और आवागमन पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से पूरे मामले की जांच कराने और किसी भी अप्रिय घटना से पहले जरूरी कदम उठाने की अपील की है। क्या आपको लगता है कि तेज प्रताप यादव की सुरक्षा की तत्काल समीक्षा होनी चाहिए? #TejPratapYadav #BiharPolitics #BiharNews #PoliticalNews #BreakingNews #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📰 बिहार अपडेट #🔴 क्राइम अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स