ShareChat
click to see wallet page
search
#मेरा प्रयास सच दिखाने का #🐪राजस्थान अपडेट #भरतपुर जिले के बयाना उपखंड क्षेत्र के गांव मालीपुरा में शनिवार शाम सैनी समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता बारह गांव काठेर अध्यक्ष किशन स्वरूप सैनी ने की। बैठक में समाज की एकता, संगठन को मजबूत करने और शिक्षा के प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गई। अध्यक्ष किशन स्वरूप सैनी ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होना जरूरी है। उन्होंने नई पीढ़ी को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया और इसे सशक्तिकरण का आधार बताया। बैठक में वक्ताओं ने दहेज प्रथा, फिजूलखर्ची और दिखावे जैसी कुरीतियों को त्यागने पर जोर दिया। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान और जरूरतमंद परिवारों के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने के प्रस्ताव पर सहमति बनी। इस मौके पर राजेश सैनी, मुरारी लाल सैनी, गोविंद सैनी सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
मेरा प्रयास सच दिखाने का - ShareChat