#मेरा प्रयास सच दिखाने का #🐪राजस्थान अपडेट
#थाने_में_अय्याशी_पड़ी_भारी : भरतपुर जिला एसपी दिगन्त आनन्द का बड़ा एक्शन, भुसावर पुलिस थाने में लड़की लाने पर पुलिस थाने पर तैनात दो रिक्रूट ट्रेनी सिपाही परमवीर और सोनू कुलदीप को पुलिस सेवा से बर्खास्त किया गया। एसपी दिगंत आनंद द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए भुसावर पुलिस थाने पर तैनात 2 रिक्रूट ट्रेनी सिपाहियों को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार भुसावर क्षेत्र के एक गांव से देर रात एक युवती को पुलिस थाने लाया गया था और इस दौरान युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए और पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया। उक्त मामला जब भुसावर पुलिस थानाधिकारी रामदयाल मीना की जानकारी में आया तो उनके द्वारा पूरे मामले की तथ्यात्मक रिपोर्ट एसपी दिगंत आनंद को भेजी गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार युवती के परिजनों ने औपचारिक मामला दर्ज नहीं कराया है लेकिन दोनों ट्रेनी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी दिगन्त आनंद ने तत्काल प्रभाव से दोनों सिपाहियों को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया। एसपी की इस सख्त कार्रवाई से पुलिस विभाग में अनुशासन को लेकर स्पष्ट संदेश दिया गया।


