Newsgenix
529 views • 4 hours ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #😨नेपाल: भयानक बाढ़ की दर्दनाक तस्वीरें 🤯 दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को नेपाल में आई भयानक बाढ़ से प्रभावित परिवारों के प्रति दुख जाया। साथ ही उन लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की जो अपने प्रियजनों के बारे में खबर का इंतजार कर रहे हैं।
X पर तेंदुलकर ने कहा कि यह न जान पाना कि कोई करीबी सुरक्षित है या नहीं, सबसे मुश्किल अनुभवों में से एक है। उन्होंने प्रभावित परिवारों और बचाव दलों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
तेंदुलकर ने लिखा, "शायद इससे बड़ी अनिश्चितता और कोई नहीं हो सकती कि आप यह न जान पाएं कि आपका कोई प्रियजन सुरक्षित है या नहीं। नेपाल में आई भयानक बाढ़ से प्रभावित सभी परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं, खासकर उन लोगों के साथ जो अभी भी किसी खबर का इंतजार कर रहे हैं। मैं उनके प्रियजनों और उन तक पहुंचने के लिए दिन-रात काम कर रहे बचाव दलों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।"
नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने गुरुवार को बताया कि 84 भारतीय नागरिकों को बचा लिया गया है, जबकि 290 लोगों से अभी भी संपर्क नहीं हो पा रहा है।
इस आपदा में कम से कम 392 लोगों की जान गई है और हिमालयी देश में खोज, बचाव और राहत अभियान तेज कर दिए गए हैं।
#SachinTendulkar #NepalFlood #Newsgenix
7 shares