B.K Pathak Press Reporter
पूर्व थानाध्यक्ष को पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने ससम्मान किया विदाई।
गुरारू - शुक्रवार को देर शाम पूर्व थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार को पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भारी मन से भावभीनी विदाई किया। इस मौके पर उन्हें मिठाई खिलाते हुए अंगवस्त्र एवं फुल मालाओं से लाद दिया गया। अखिलेश कुमार ने भावुक होते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से भूल-चूक के लिए क्षमा मांगा। इस मौके पर अपर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी, एस आई अवधेश पासवान, एस आई ओमप्रकाश सिंह, सुनिल सिंह, ए एस आई अरूण कुमार सिंह, राजनिति राय, इजहार अहमद,सुहैल खान, तिवारी जी, अनिल कुमार, विनोद यादव, सहित महिला एवं पुरुष सिपाहियों एवं चौकिदारगण उपस्थित रहे। पुलिस कर्मियों ने कहा कि अखिलेश कुमार पर पब्लिक द्वारा जो भी आरोप लगाया जाए परन्तु थाना कर्मियों के साथ व्यवहार अच्छा रहा है एवं पुलिसिंग में कोताही नहीं किया गया है। #गया_की_खबरें।