Govind Maurya
609 views 7 days ago
गहरे तालाबों में जलकुंभी निकालने का आदेश! पंचायत कर्मचारियों ने जताई सुरक्षा को लेकर चिंता #🎤 सुल्तानपुर लोकल न्यूज़ सुल्तानपुर कुड़वार- विकासखंड कुड़वार में पंचायत(सफाई कर्मचारी )कर्मचारियों के बीच उस समय असंतोष देखने को मिला जब कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एडीओ पंचायत द्वारा महिला एवं पुरुष पंचायत कर्मचारियों को गहरे तालाबों में उतरकर जलकुंभी हटाने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि बरसात के मौसम में तालाबों का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में गहरे पानी में उतरकर कार्य कराना जोखिम भरा है। उनका कहना है कि तालाबों में जहरीले सांप, बिच्छू तथा अन्य जलीय जीवों का खतरा बना रहता है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
15 likes
10 shares

More like this