Govind Maurya
659 views 9 days ago
शिवगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुकदमे के दो आरोपी गिरफ्तार #🎤 सुल्तानपुर लोकल न्यूज़ सुलतानपुर के शिवगढ़ थाना पुलिस ने मारपीट और अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमा संख्या 101/2026 से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने राजेश कुमार वर्मा (27) और रंजीत वर्मा (44), दोनों निवासी ग्राम औंझी, को बुधवार सुबह 11:40 बजे उनके घर के पास से दबोचा। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक रमेश सिंह, हेड कांस्टेबल अमरपाल सिंह और कांस्टेबल राहुल शामिल रहे।
7 likes
9 shares

More like this