Govind Maurya
626 views 6 days ago
हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बरामद,रिमांड पर आरोपी ने खोला राज।कुड़वार में माता प्रसाद पांडेय हत्याकांड में बड़ी सफलता, आम के बाग में मिट्टी के नीचे छिपाई थी पिस्टल। #🎤 सुल्तानपुर लोकल न्यूज़ सुलतानपुर:-कुड़वार कस्बे में 25 मार्च को गैस एजेंसी के सामने हुई माता प्रसाद पांडेय की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त 0.9 एमएम पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपी केशरी उपाध्याय उर्फ मामा की निशानदेही पर बांसी के पास आम के बाग में एक पेड़ के नीचे मिट्टी में दबाकर रखी पॉलीथिन से असलहा बरामद हुआ।थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी ने खुद मिट्टी खोदकर पिस्टल निकाली। हत्या के बाद आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था।बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पर कई जिलों में हत्या,लूट और गैंगस्टर एक्ट समेत गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
4 likes
8 shares

More like this