दैनिक अपडेट
463 views • 4 days ago
जिगना से सादुल्लानगर तक सड़क का इंतजार, जर्जर खड़ंजे से गुजरने को मजबूर ग्रामीण
सादुल्लानगर (बलरामपुर)। देवरिया जिगना से सादुल्लानगर को जोड़ने वाला मार्ग ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। रुस्तमपुरवा से इलाही शाह मजार तक पक्की सड़क बनने के बाद भी जिगना गांव के पहले ही सड़क का निर्माण कार्य समाप्त हो गया। इसके आगे जिगना से सादुल्लानगर तक करीब एक किलोमीटर मार्ग आज भी वर्षों पुराने जर्जर खड़ंजे के सहारे है।
ग्रामीणों के मुताबिक, यह रास्ता सादुल्लानगर बाजार पहुंचने के लिए सबसे कम दूरी वाला मार्ग है। खड़ंजा जर्जर होने के कारण जगह-जगह सड़क उखड़ गई है। बारिश के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है। पैदल राहगीरों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है।
ग्रामीणों का आरोप है कि मार्ग की बदहाली की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों को होने के बावजूद अब तक सड़क निर्माण की दिशा में ठोस पहल नहीं हुई है। इससे लोगों में नाराजगी है।
स्थानीय निवासी भानु प्रताप मौर्य, राजकुमार, राजेंद्र, मुकेश गुप्ता और आशीष ने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से जिगना गांव से सादुल्लानगर तक करीब एक किलोमीटर सड़क का पक्कीकरण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि सादुल्लानगर बाजार की दूरी भी कम हो जाएगी। क्षेत्र के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़
9 likes
16 shares