दैनिक अपडेट
598 views • 3 days ago
*नेटवर्क के इंतजार में डाकघर पहुंच रहे उपभोक्ता, 15 दिनों से सेवाएं प्रभावित
बलरामपुर। सादुल्लानगर स्थित डाकघर में पिछले करीब 15 दिनों से नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। नेटवर्क नहीं होने के कारण डाकघर पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को जरूरी सेवाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है। रोजाना कई उपभोक्ता अपने काम के लिए डाकघर पहुंचते हैं, लेकिन नेटवर्क की समस्या के चलते उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
उपभोक्ता नंदकिशोर, राधेश्याम, किशन जायसवाल, सूरज, संजय और संदीप ने बताया कि डाकघर में कई दिनों से नेटवर्क नहीं आ रहा है। नेटवर्क की समस्या के कारण डाकघर से संबंधित जरूरी काम समय पर नहीं हो पा रहे हैं। उनका कहना है कि दूर-दराज के गांवों से लोग डाकघर पहुंचते हैं, लेकिन काम नहीं होने पर उन्हें दोबारा आना पड़ता है। इससे समय और आने-जाने का खर्च दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
उपभोक्ताओं ने बताया कि डाकघर की सेवाओं के लिए उन्हें काफी देर तक नेटवर्क आने का इंतजार करना पड़ता है। कई बार घंटों इंतजार के बाद भी समस्या दूर नहीं होती। उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
उच्चाधिकारियों को दी गई सूचना
पोस्टमास्टर मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि करीब 15 दिनों से डाकघर में नेटवर्क की समस्या है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। नेटवर्क समस्या का समाधान कराने के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। नेटवर्क व्यवस्था बहाल होने के बाद डाकघर की सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो सकेंगी।
लगातार 15 दिनों से नेटवर्क बाधित होने के कारण उपभोक्ताओं में नाराजगी है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान कराने की मांग की है, ताकि डाकघर की सेवाओं का लाभ लेने के लिए आने वाले लोगों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़
16 likes
10 shares