9 shares
More like this
- Newsgenix#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ हाथरस। महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन जा रहीं हाथरस की चर्चित यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय और उनकी मां की मध्य प्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। हादसा मंगलवार सुबह उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर रामाखेड़ी गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मां-बेटी की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि कार में सवार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना मिलते ही स्वजन मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए। सोमवार रात को उज्जैन के लिए निकली थीं मृतक छवि वार्ष्णेय के पिता श्यामलाल और मां सारिका हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव महौ खास की रहने वाली थीं। स्वजन के अनुसार छवि अपने परिवार के साथ सोमवार देर रात कार से उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए निकली थी। रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोशल मीडिया पर बनाती थी डेली लाइफ व्लॉग छवि के चचेरे भाई सचिन वार्ष्णेय ने बताया कि छवि बचपन से ही प्रतिभाशाली थी। ग्रेजुएशन तक पढ़ाई में हमेशा अव्वल रही। उसमें कुछ अलग करने का जुनून था। 2021 में उसने यूट्यूब पर अपना चैनल बनाया। शुरुआत में डेली लाइफ व्लॉग बनाती थी, बाद में ऑनलाइन गेमिंग वीडियो बनाने लगी। धीरे-धीरे उसकी लोकप्रियता बढ़ गई। छवि के यूट्यूब चैनल पर सात लाख से अधिक सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर एक लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। वह क्षेत्र की चर्चित सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बन चुकी थी। #Newsgenix #Youtuber197
- it's Roy#Nepal flood #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट #ताजा समाचार #नेपाल2514
- Newsgenix#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ सोशल मीडिया पर Reel बनाने का शौक कब जानलेवा साबित हो जाए, कहा नहीं जा सकता. झारखंड के गढ़वा से ऐसा ही एक दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां 19 साल की एक लड़की दोस्तों के साथ रेलवे ट्रैक पर Reel बना रही थी. कैमरा चल रहा था, वीडियो बन रहा था और शायद किसी को अंदाजा भी नहीं था कि अगले कुछ सेकेंड में सबकुछ बदलने वाला है. इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर ट्रेन आ गई और युवती उसकी चपेट में आ गई. हादसे में उसके दोनों हाथ कट गए. शरीर के दूसरे हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं. #SocialMedia #Reel #Jharkhand #Newsgenix1414
- Newsgenix#🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ पटना में स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले करीब 5.06 लाख घरेलू उपभोक्ताओं के खातों से बिजली कंपनी ने एकमुश्त 50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि काट ली. कई उपभोक्ताओं के खाते से 600 से 1500 रुपये तक कटे हैं. बिजली कंपनी के मुताबिक, बिलिंग सॉफ्टवेयर में बदलाव के कारण जून से अगस्त तक फिक्स्ड चार्ज की नियमित कटौती नहीं हो पाई थी, जिसे अब ‘इनवॉइस सेटलमेंट’ के तहत एक साथ काटा गया है. हालांकि, उपभोक्ताओं की शिकायत है कि मोबाइल मैसेज में राशि का मदवार ब्रेकअप नहीं दिया गया, जिससे उन्हें समझ नहीं आ रहा कि कितनी रकम किस शुल्क के नाम पर काटी गई] #SmartMeter #PatnaNews #BiharNews #ElectricityBill #SmartPrepaidMeter (Smart Meter, Patna Electricity, Bihar Electricity, Smart Prepaid Meter, PESU, Electricity Bill, Invoice Settlement, Fixed Charge, Electricity Department, Power Bill, Bihar Power, Prepaid Meter, Consumer Complaint, Patna News, Bihar News)1114
- Newsgenix#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #📰 बिहार अपडेट रक्षाबंधन से पहले बिहार सरकार ने महिलाओं और बेटियों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं. 27 अगस्त की सुबह से 28 अगस्त रात 10 बजे तक महिलाएं सरकारी बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी. वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘पुलिस दीदी’ के लिए 4,700 स्कूटी और मोटरसाइकिलें रवाना की हैं. इसके अलावा पीएचडी करने वाली छात्राओं को हर महीने 10 हजार रुपये की फेलोशिप और बेटियों को स्टार्टअप के लिए 2 लाख रुपये तक की मदद देने की योजना शुरू की गई है. सरकार ने अगले तीन वर्षों में 1 करोड़ महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य भी रखा है. #BiharNews #SamratChoudhary #WomenEmpowerment #RakshaBandhan #Newsgenix156
- अंकित राठी#📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🗞️पॉलिटिकल अपडेट1612
- Newsgenix#🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ रूस के सुदूर पूर्वी अमूर इलाके में एक गैस केमिकल कॉम्प्लेक्स में भयानक आग लग गई। इस हादसे में छह चीनी नागरिकों समेत सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं नौ लोग लापता हैं। प्लांट ने बुधवार को टेलीग्राम पर जानकारी दी कि अमूर गैस केमिकल कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को आग लगी थी, जिसे बुझा दिया गया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्लांट ने बताया कि कुल 7 लोगों की मौत हुई और 152 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। इनमें से 36 लोगों को अस्पताल ले जाया गया। रूस की इन्वेस्टिगेटिव कमेटी ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। इस घटना को इंडस्ट्रियल सेफ्टी नियमों के उल्लंघन के तौर पर देखा जा रहा है। जांच समिति आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। रूस के इस गैस प्लांट के निर्माण कार्य में विदेशी कर्मचारियों की मदद ली गई थी, जिनमें चीन के कई नागरिक शामिल थे। ऐसा देखा जाता है कि रूस हमेशा ही बड़े इंडस्ट्रियल और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए विदेशी कर्मचारियों को ही काम पर रखता है। अमूर गैस केमिकल कॉम्प्लेक्स पॉलीइथिलीन और पॉलीप्रोपाइलीन बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक माना जाता है। इस प्लांट से हर साल करीब 23 लाख मीट्रिक टन पॉलीइथिलीन और 4 लाख टन पॉलीप्रोपाइलीन का उत्पादन होता है। यह प्रोजेक्ट रूस के सुदूर पूर्वी अमूर इलाके में सिबुर और सिनोपेक के सहयोग से विकसित किया जा रहा है। रूस की जांच समिति के आने के बाद ही गैस प्लांट में आग लगने के कारणों का पता चल पाएगा। #Russia #Newsgenix1115
- Newsgenix#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ नेपाल के त्रिशूली और भोटेकोशी नदी क्षेत्रों में भारी बारिश व बादल फटने से आई भीषण आपदा का असर अब उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों पर दिखने लगा है। त्रिशूली नदी में आए उफान और जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि के चलते भारतीय निचले इलाकों में बाढ़ की गंभीर आशंका पैदा हो गई है। महराजगंज जिला प्रशासन के साथ-साथ गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर और आसपास के नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। गंडक, रोहिन और भोटेकोशी-त्रिशूली नदी तंत्र से जुड़ी सहायक नदियों के जलस्तर की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। नेपाल में हुए भारी नुकसान (पुलों व सड़कों के क्षतिग्रस्त होने) के बाद गंडक व अन्य नदियों में पानी का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए उत्तर प्रदेश के ये पूर्वांचल जिले पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। कुशीनगर: दियारा में बाढ़ को लेकर अलर्ट नेपाल के नवलपरासी पश्चिम स्थित जिला विपद् व्यवस्थापन समिति से मिली सूचना के बाद नारायणी नदी के तटीय और दियारा क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। बुधवार सुबह 9:40 बजे जारी सूचना के अनुसार नेपाल के नुवाकोट क्षेत्र में भारी बारिश हुई है। बारिश का पानी नुवाकोट बाजार को प्रभावित करते हुए गल्छी से नीचे तक पहुंचने की सूचना है।ऐसे में इसका असर नारायणी नदी के जलस्तर पर पड़ने की आशंका जताई गई है। नेपाल में हुई भारी बारिश के मद्देनजर खड्डा तहसील के नारायणी नदी के तटीय और दियारा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। नदी का पानी बढ़ने की स्थिति में निचले इलाकों में पानी पहुंचने की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों से सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की ओर जाने के लिए तैयार रहने की अपील की गई है। प्रशासनिक स्तर से लोगों को खाने-पीने की आवश्यक सामग्री, जरूरी कागजात और कीमती सामान सुरक्षित रखने के साथ बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती और प्रसूता महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित स्थान पर ले जाने की सलाह दी गई है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम के निर्देशों का पालन करने तथा अफवाहों से बचने की अपील भी की गई है। खड्डा तहसील के दियारा क्षेत्र के गांव शिवपुर,हरिहरपुर, नरायनपुर, मरिचहवा, बसंतपुर में खास सतर्कता बरती जा रही है, क्योंकि नेपाल में हुई बारिश का असर नदी के जलस्तर पर पड़ सकता है। #nepalfloods #Newsgenix1711
- sanjay Kumar tiwari#🏥अस्पताल में आग लगने से 15 नवजातों की मौत 😢 #🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट1013
- BHARTIYA Yuva Party#📢रक्षाबंधन: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये 💵 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #📢चीनी संकट के बीच CM योगी का बड़ा बयान #✈️भीषण हवाई हमले में कई दर्दनाक मौतें 😢1011