दैनिक अपडेट
403 views 7 days ago
नो बैग डे पर प्राथमिक विद्यालय मौहरवा में सजी कल्पनाओं की रंगीन दुनिया, कला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा रेहरा बाजार। शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के प्राथमिक विद्यालय मौहरवा में नो बैग डे के अवसर पर कला प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने अपनी रचनात्मक सोच और कलात्मक प्रतिभा को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए आकर्षक चित्र बनाए। किसी ने प्रकृति को अपनी कल्पना का विषय बनाया तो किसी ने रंगों के जरिए अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रतिभा देखकर विद्यालय में मौजूद शिक्षकों और अन्य कर्मियों ने उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में अंशू यादव ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय तथा राज ने तृतीय स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय में आयोजित इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सीखने के प्रति रुचि को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक कामता प्रसाद ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री पूजा देवी, रसोइया सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे। नो बैग डे पर आयोजित कला प्रतियोगिता ने विद्यालय परिसर में उत्साह और रचनात्मकता का माहौल बना दिया। #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #📢 ताजा खबर 📰 #🆕 ताजा अपडेट #बलरामपुर न्यूज़
12 shares

More like this