Newsgenix
556 views 1 days ago
#🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ ऋषभ पंत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आधी रात को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करके कहा कि उन्हें कोई जमीन नहीं मिली है. अपने पोस्ट में पंत ने लिखा, ‘नमस्ते सर, आप कैसे हैं? उत्तराखंड का स्थानीय निवासी होने के नाते मुझे काफी समय हो गया है. मैं दिल्ली से अपना बेस शिफ्ट करके उत्तराखंड में जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मुझे यहां रहने के लिए कोई बड़ी और साफ जगह नहीं मिल पा रही है. मुझे अपने उत्तराखंड से बहुत प्यार है. मेरी आपसे गुजारिश है कि कृपया जमीन अधिग्रहण में मेरी मदद करें, क्योंकि आजकल स्पष्टता न होने से यह एक नाइटमेयर बन गया है.' पंत ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि "वह अपने पहाड़ी लोगों के बीच वापस लौटना चाहते हैं और राज्य के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं. 3 साल से कोशिश करने के बावजूद उन्हें अब तक जमीन नहीं मिल पाई है" पंत ने अपने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट में साफ किया कि "वह राज्य से कोई मुफ्त जमीन या तोहफा नहीं मांग रहे हैं. उन्होंने लिखा, ‘इंटरनेशनल लेवल पर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए उपहार मिलना अच्छी बात होगी, लेकिन अगर आप अनुमति दें तो मैं इसे सरकार से और सरकारी दरों पर ही जमीन खरीदना चाहता हूं. कम से कम मैं अपने और हमारे राज्य में अपना पहला घर बना सकूं. सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि यह प्रक्रिया कैसे करनी है". #RishabhPant #PushkarSinghDhami #Newsgenix
10 likes
12 shares

More like this