Govind Maurya
641 views • 3 days ago
अमेठी में बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश। #🎤मैं हूँ ShareChat रिपोर्टर✍ अमेठी: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अमेठी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। देर रात चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने चार शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की सात मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनमें पांच पूरी बाइक और दो बाइक के कटे हुए पार्ट्स शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, अमेठी कोतवाली क्षेत्र में रात करीब दो बजे संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान तीन बाइकों पर सवार चार युवकों को रोककर पूछताछ की गई। जांच पड़ताल में उनके चोरी की घटनाओं में शामिल होने के सबूत मिलने के बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया
8 likes
8 shares