Govind Maurya
661 views • 5 days ago
व्यापारियों की आवाज़ डिप्टी सीएम तक, जियो-टैगिंग नियम पर उठे बड़े सवाल #🎤मैं हूँ ShareChat रिपोर्टर✍
लखनऊ में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ज्ञापन सौंपकर मंडियों में लागू ई-वाहन ट्रैकिंग जियो-टैगिंग और नई गेट पास व्यवस्था पर पुनर्विचार की मांग की। उन्होंने इसे व्यापार और परिवहन में बाधा तथा इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा देने वाला बताया। साथ ही सुल्तानपुर में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे औद्योगिक कॉरिडोर में स्थानीय उद्यमियों को प्राथमिकता देने, अमहट मंडी के सौंदर्यीकरण और धोपाप धाम के विकास की मांग भी रखी। उपमुख्यमंत्री ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
8 likes
8 shares