More like this
- Independent people's voice ☑️0.01% भी नहीं: आरक्षण हटाओ आंदोलन और One Nation One Law की पुरी सच यहां पढ़ें 👇 https://rupeshnews.blogspot.com/2026/08/zero-caste-reservation-one-nation-one-law.html #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📒 मेरी डायरी #✍मेरे पसंदीदा लेखक #📗प्रेरक पुस्तकें📘1619
- #SKCREATIVE2018 - Subscrib करे#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #😝ट्रेंडिंग मीम्स #🗞️सज्जन कुमार की मौत, तिहाड़ में थे बंद🕯️ #💐राजीव गांधी की जयंती💐1316
- UDAY KUMAR SONI##ब्रेकिंग न्यूज़🙏 #🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️1119
- Newsgenix#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर बड़ा और दूरदर्शी बयान दिया है। अपनी नई पुस्तक के विमोचन पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में पाकिस्तान से मिलने वाली आतंकवाद की चुनौती के कारण भारत का ध्यान उस पर अधिक केंद्रित रहा है, लेकिन लंबी अवधि में चीन ही भारत का मुख्य प्रतिद्वंद्वी होगा। जनरल नरवणे ने कूटनीतिक सूझबूझ दिखाते हुए चीन के लिए दुश्मन शब्द का प्रयोग करने से परहेज किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को बातचीत का रास्ता खुला रखने के साथ-साथ अपनी सैन्य प्रतिरोध क्षमता को भी बेहद मजबूत बनाए रखना होगा। पाकिस्तान और चीन के बीच का अंतर सुरक्षा चुनौतियों पर बात करते हुए पूर्व सेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान और चीन दोनों के साथ भारत के अनसुलझे सीमा विवाद हैं और युद्ध का इतिहास रहा है, लेकिन दोनों देश पूरी तरह से अलग श्रेणी में आते हैं। पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को दिए जा रहे निरंतर समर्थन के कारण भारत का तात्कालिक ध्यान अपनी पश्चिमी सीमा पर केंद्रित रहता है। हालांकि, लंबे समय में चीन राजनीति, अर्थशास्त्र, व्यापार और सैन्य मामलों सहित सभी क्षेत्रों में भारत का प्रमुख प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि जहां प्रतिस्पर्धा होती है, वहां संघर्ष की गुंजाइश भी बनी रहती है। वार्ता पहली प्राथमिकता, सैन्य तैयारी अनिवार्य नरवणे ने जोर देकर कहा कि भारत को बल प्रयोग के बजाय कूटनीतिक तंत्र और बातचीत के माध्यम से मतभेदों को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। शक्ति का उपयोग हमेशा अंतिम विकल्प होना चाहिए। हालांकि, किसी भी संभावित दुस्साहस को रोकने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों का हर समय तैयार रहना आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई देश शांति चाहता है, तो उसे युद्ध के लिए तैयार रहना होगा ताकि एक मजबूत सैन्य निरोध स्थापित किया जा सके। #Newsgenix #China910
- Newsgenix#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️148
- Newsgenix#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ राजस्थान के जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के स्कूलों का दौरा करने का विरोध शुरू हो गया है। यहां बगरू इलाके में स्थित रामपुरा-कंवरपुरा गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल में सीजेपी के कार्यकर्ता जैसे ही पहुंचे गांव के लोगों ने कार्यकर्ताओं का विरोध किया और उन्हें तुरंत वहां से भगा दिया। दरअसल, CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका इसी स्कूल में पहुंचने वाले थे, लेकिन इससे पहले ग्रामीणों ने सीजेपी के कार्यकर्ताओं को धक्का देकर गांव से बाहर निकाल दिया। इसके बाद ग्रामीण सीजेपी के विरोध में स्कूल के बाहर धरना पर बैठ गए हैं। CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने इसे भाजपा प्रायोजित विरोध बताते हुए मारपीट का आरोप लगाते हुए स्कूल की बदहाली पर सवाल उठाए। #Jaipur #Newsgenix59
- Newsgenix#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट कानपुर देहात के राजपुर कस्बे से खाद्य सुरक्षा को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक किराना दुकान से खरीदे गए प्रतिष्ठित कंपनी के नमकीन यानी नमकीन के पैकेट के अंदर मरा हुआ चूहा मिलने हड़कंप मच गया.उपभोक्ता ने खाद्य सुरक्षा विभाग से तत्काल जांच और संबंधित कंपनी व विक्रेता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है. #Kanpur #DeadRat #Viral #Newsgenix107
- Vijay Laxmi#🇮🇳मेरा भारत, मेरी शान #❤️शुभकामना सन्देश #🌐 राष्ट्रीय अपडेट87
- Newsgenix#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसमें कूटनीति की औपचारिकता की जगह बच्चों की मुस्कान थी, भाषाओं की दूरी की जगह संवाद था और दो देशों की संस्कृति के बीच दोस्ती का एक सहज सेतु बनता दिखाई दे रहा था। उत्तर प्रदेश-जापान निवेश बैठक के क्रम में आयोजित विशेष कार्यक्रम ‘ए डायलॉग विद द फ्यूचर’ में जापान के यामानाशी प्रान्त से आए 13 विद्यार्थियों और उनके फैकल्टी सदस्यों ने लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यामानाशी प्रान्त के गवर्नर कोटारो नागासाकी की मौजूदगी में हुआ यह संवाद आने वाले भारत-जापान संबंधों की उस तस्वीर को सामने ला रहा था, जिसकी नींव आज की युवा पीढ़ी के मन में रखी जा रही है। मुख्यमंत्री ने जापान के यामानाशी से आए विद्यार्थियों और उनके फैकल्टी सदस्यों तथा लखनऊ के युवा साथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए जापानी अभिवादन 'ओहायो गोजाइमासु' से अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी है और 25 करोड़ से अधिक आबादी वाला उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है। #CMYogi #Newsgenix1613
- Newsgenix#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️साउथ इंडियन सिनेमा की सबसे सम्मानित हस्तियों में से एक, अनुभवी एक्ट्रेस सौकार जानकी का शुक्रवार, 21 अगस्त को निधन हो गया। वह 94 साल की थीं। नादिगर संगम के प्रेसिडेंट नासर के अनुसार, सौकार जानकी (Sowcar Janaki का निधन शुक्रवार को दोपहर 1.59 बजे हुआ। एक बयान में नासर ने बताया कि एक्ट्रेस का पार्थिव शरीर शाम 5 बजे से तेयनमपेट के सेंटाओफ रोड पर रखा जाएगा, ताकि उनके फैंस, दोस्त और फिल्म जगत के लोग उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि दे सकें। कई भाषाओं में किया काम सौकार जानकी का करियर कई दशकों तक चला और बहुत शानदार रहा। उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा में काम किया और अपनी अलग-अलग तरह की बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती थीं। 1955 की तेलुगु फिल्म 'सौकार' में अपने अहम रोल के बाद उन्हें 'सौकार जानकी' नाम मिला। इसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और भारतीय सिनेमा के कुछ बड़े नामों के साथ भी काम किया। रेडियो जॉकी के तौर पर किया था काम आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में कन्नड़ भाषी परिवार में जन्मीं शंकरमंची जानकी की शादी कम उम्र में ही हो गई थी। बाद में उन्होंने आकाशवाणी मद्रास (जिसे अब ऑल इंडिया रेडियो के नाम से जाना जाता है) में रेडियो जॉकी के तौर पर काम किया। #sowcaranaki #🥹दिग्गज सिंगर का 88 की उम्र में निधन🕯️917