Newsgenix
498 views 1 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️साउथ इंडियन सिनेमा की सबसे सम्मानित हस्तियों में से एक, अनुभवी एक्ट्रेस सौकार जानकी का शुक्रवार, 21 अगस्त को निधन हो गया। वह 94 साल की थीं। नादिगर संगम के प्रेसिडेंट नासर के अनुसार, सौकार जानकी (Sowcar Janaki का निधन शुक्रवार को दोपहर 1.59 बजे हुआ। एक बयान में नासर ने बताया कि एक्ट्रेस का पार्थिव शरीर शाम 5 बजे से तेयनमपेट के सेंटाओफ रोड पर रखा जाएगा, ताकि उनके फैंस, दोस्त और फिल्म जगत के लोग उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि दे सकें। कई भाषाओं में किया काम सौकार जानकी का करियर कई दशकों तक चला और बहुत शानदार रहा। उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा में काम किया और अपनी अलग-अलग तरह की बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती थीं। 1955 की तेलुगु फिल्म 'सौकार' में अपने अहम रोल के बाद उन्हें 'सौकार जानकी' नाम मिला। इसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और भारतीय सिनेमा के कुछ बड़े नामों के साथ भी काम किया। रेडियो जॉकी के तौर पर किया था काम आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में कन्नड़ भाषी परिवार में जन्मीं शंकरमंची जानकी की शादी कम उम्र में ही हो गई थी। बाद में उन्होंने आकाशवाणी मद्रास (जिसे अब ऑल इंडिया रेडियो के नाम से जाना जाता है) में रेडियो जॉकी के तौर पर काम किया। #sowcaranaki #🥹दिग्गज सिंगर का 88 की उम्र में निधन🕯️
9 shares

More like this