Arvind Khabari
8K views 2 hours ago
जापान की राजधानी टोक्यो और पूर्वी क्षेत्र में में रविवार तड़के 5.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इस हादसे में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें से अधिकांश को मामूली चोटें आई हैं। जापान में आए भूकंप के बाद सुनामी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप दक्षिणी इबाराकी प्रांत में लगभग 70 किलोमीटर (42 मील) की गहराई पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने इसकी शुरुआती तीव्रता 5.8 मापी। #🤯5.9 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती 😨
93 shares

More like this