Jan-Kranti hindi news bulletin
410 views • 10 hours ago •
वारिसनगर समाधान दिवस: 5 पुराने मामलों की हुई सुनवाई, एक का निष्पादन, चार प्रतिवादियों को नोटिस
जनकक्रांति कार्यालय से प्रखंड संवाददाता शशिभूषण कर्ण की रिपोर्ट
अंचल कार्यालय में अधिकारियों ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, लंबित मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया तेज
वारिसनगर/समस्तीपुर,बिहार(जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 5 सितम्बर, 2026)। आज वारिसनगर अंचल कार्यालय परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के अवसर पर कुल पांच फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी पांचों मामले पुराने फरियादियों से संबंधित थे।
अधिकारियों द्वारा मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें केवल एक मामले का निष्पादन किया जा सका। निष्पादित मामले में वादी शशि शेखर, पिता स्वर्गीय दिनेश ठाकुर थे, जबकि प्रतिवादी पक्ष में लाल बाबू महतो और करी महतो शामिल थे। अधिकारियों ने इस मामले का निष्पादन कर दिया।
समाधान दिवस के दौरान आरओ अवधेश प्रसाद, थाना प्रभारी सर्वेश झा मौजूद रहे। वहीं अंचल कार्यालय के कर्मी मंटून कुमार और रवि कुमार भी मौके पर उपस्थित रहकर कार्यों में सहयोग करते नजर आए।
हालांकि समाधान दिवस में पहुंचे पांच फरियादियों में से केवल एक मामले का निष्पादन होने से शेष मामलों के समाधान की प्रतीक्षा बनी हुई है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। ##Samastipur news #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #samastipur #🆕 ताजा अपडेट
10 shares