झारखण्ड प्रहरी
616 views • 1 days ago
❇️ *राँची:नौकरी गंवाने वाले अभ्यर्थियों ने मोरहाबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाली तिरंगा यात्रा*
जेएसएससी -सीजीएल परीक्षा रद्द होने के बाद हजारों चयनित अभ्यर्थियों की एक झटके में नौकरी चली गई. सरकार के इस फैसले से आक्रोशित नौकरी गंवाने वाले अभ्यर्थियों ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया है.आंदोलन के अगले कदम के तहत उनलोगों ने गुरुवार की शाम मोरहाबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली. तिरंगा यात्रा की शुरुआत गुरुवार की शाम पांच बजे मोरहाबादी मैदान से हुई. यह तिरंगा यात्रा अल्बर्ट एक्का चौक तक गई.जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द होने से 1975 चयनित अभ्यर्थियों की नौकरी चली गई है. #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
11 shares