Newsgenix
574 views • 1 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ त्योहारों का मौसम शुरू होने से पहले ही चीनी की बढ़ती कीमतों ने आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश के कई शहरों में फुटकर बाजार में चीनी का भाव 65 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। अगस्त की शुरुआत में करीब 48 रुपये किलो बिक रही चीनी के दाम में महज कुछ ही दिनों में तेज उछाल आया है। कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर घरों की रसोई के साथ-साथ मिठाई, चाय-नाश्ता और अन्य खाद्य कारोबार पर भी पड़ रहा है।
कारोबारियों का कहना है कि थोक बाजार में कीमतें बढ़ने के बाद इसका असर अब फुटकर बाजार में दिखाई देने लगा है। वहीं, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी समेत आगामी त्योहारों के चलते मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में चीनी की कीमतों को लेकर बाजार में असमंजस बना हुआ है।
मांग बढ़ने से और दबाव की आशंका
प्रदेश के अलग-अलग जिलों में चीनी के कारोबार से जुड़े व्यापारियों के अनुसार त्योहारों के दौरान इसकी खपत सामान्य दिनों के मुकाबले काफी बढ़ जाती है। मिठाई की दुकानों, होटल-रेस्तरां और घरों में इस्तेमाल बढ़ने से बाजार में मांग अचानक तेज हो जाती है। कारोबारियों का मानना है कि यदि इसी अनुपात में आपूर्ति नहीं बढ़ी तो कीमतों पर और दबाव पड़ सकता है।
गोरखपुर के चीनी कारोबारी अमित कुमार के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि बाजार में चीनी की उपलब्धता पूरी तरह खत्म नहीं हुई है, इसके बावजूद ऊंचे भाव पर माल मिल रहा है। उन्होंने त्योहारों से पहले किसी तरह की कृत्रिम कमी पैदा कर कीमत बढ़ाने की आशंका की जांच कराने की मांग की है।
#sugarprice #Newsgenix
8 shares