Newsgenix
550 views 10 hours ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ असम में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष, असम में 3 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को पत्र लिखकर इस सहायता की जानकारी दी और संकट की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि बाढ़ से हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं और जान-माल का भारी नुकसान हुआ है. हेमंत सोरेन ने झारखंड के नागरिकों से भी राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग करने की अपील की. साथ ही उन्होंने असम के लोगों के धैर्य और साहस की सराहना करते हुए उनके जल्द सामान्य जीवन में लौटने की कामना की. इस सहयोग के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने झारखंड सरकार का आभार भी व्यक्त किया. #AssamFloods #HemantSoren #Jharkhand #Flood #Newsgenix
14 likes
14 shares

More like this