एस्ट्रो पं.रामपाल भट्ट
#💮आज का पंचांग एवं मुहूर्त💫 #🔯आज का राशिफल☀️ #🌟देखिए खास ज्योतिष उपाय #🔯वास्तु दोष उपाय
🌄श्री सनातन हिंदू पंचांग-23.07.2026🌄
✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ गुरुवार - 🌞 - शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️💥💥🌄💥💥🕉️
________________________________
✴️आपकी कुंडली✴️आपका भविष्य✴️
जन्मकुंडली, मुहूर्त, कुंडली मिलान, राशि रत्न
वास्तुदोष संबंधी प्रामाणिक जानकारी परामर्श
प्रभावी समाधान सेवा आपके वाट्स एप्प6 पर
संपर्क / वाट्स एप्प नं - 97996-70464.
_______________________________
____________आज विशेष___________
घर में सुख शांति बनी रहे उसके लिये ग्रह शांति
हेतु करने योग्य 50 सरल एवं अचूक उपाय
________________________________
_______________________________
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
_________________________________
_________दैनिक पंचांग विवरण________
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_________________________________
आज दिनांक.......................23.7.2026
कलियुग संवत्.............................5128
विक्रम संवत्.................. .............2083
शक संवत्.................................. 1948
संवत्सर.....................................श्री रौद्र
अयन.........................................दक्षिण
गोल........................................... उत्तर
ऋतु............................................ वर्षा
मास........................................ आषाढ़
पक्ष........................................... शुक्ल
तिथि............... नवमी(द्वि) प्रातः 7.04 तक
वार......................................... .गुरुवार नक्षत्र..विशाखा. रात्रि.1.43* तक / अनुराधा
चंद्र राशि.....तुला. सायं. 7.01 तक / वृश्चिक
योग............ शुभ. सायं. 7.19 तक / शुक्ल
करण.................. कौलव. प्रातः 7.04 तक
करण........... तैत्तिल. रात्रि. 8.05 तक / गर
_________________________________
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
________________________________
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
________________________________
सूर्योदय....................प्रातः 05.55.18 पर
सूर्यास्त....................सायं. 07.20.22 पर
दिनमान-घं.मि.से....................13.25.04
रात्रिमान-घं.मि.से. ..................10.35.24
चंद्रोदय.................... 02.26.15 PM पर
चंद्रास्त.................... 01.09.56 AM पर
राहुकाल.... ..अपरा. 2.18 से 3.59(अशुभ)
यमघंट...........प्रातः 5.55 से 7.26(त्याज्य)
गुलिक...प्रातः 9.17 से 10.57(शुभे त्याज्य)
अभिजित........मध्या.12.11 से 1.05(शुभ)
पंचक....................................... नहीं है
हवन मुहूर्त(अग्निवास)..................आज है
दिशाशूल............................ दक्षिण दिशा
दोष परिहार.......दही का सेवन कर यात्रा करें
________________________________
___________आज का दिन___________
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
_______________________________
व्रत विशेष...................................नहीं है
अन्य व्रत.................................... नहीं है
पर्व विशेष...................................नहीं है
दिवस विशेष............ राष्ट्रीय प्रसारण दिवस
दिन विशेष.......श्री लोकमान्य तिलक जयंती
दिन विशेष............चंद्रशेखर आजाद जयंती
खगोलीय......... मार्गी बुध. रात्रि. 4.28* पर
खगोलीय...मृगशिरायां भौम. रात्रि 3.21* पर
सूर्य नक्षत्र..................... पुष्ये रवि. जारी है
नक्षत्र वाहन.................मूषक (वर्षा मध्यम्)
विष्टि(भद्रा)..................................नहीं है
पंचक........................................ नहीं है
सर्वा.सि.योग................................नहीं है
अमृत सि.योग............................. नहीं है
सिद्ध रवियोग.................. संपूर्ण (अहोरात्र)
________________________________
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______________________________
✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️
_________________________________
दिनांक............................24.07.2026
तिथि............आषाढ़ शुक्ला दशमी शुक्रवार
व्रत विशेष...................................नहीं है
अन्य व्रत.................................... नहीं है
पर्व विशेष...................................नहीं है
दिवस विशेष............ राष्ट्रीय आयकर दिवस
दिन विशेष....... राष्ट्रीय ताप अभियंता दिवस
खगोलीय................................... नहीं है
सूर्य नक्षत्र..................... पुष्ये रवि. जारी है
नक्षत्र वाहन.................मूषक (वर्षा मध्यम्)
विष्टि(भद्रा)........ रात्रि. 10.23 से रात्रि पर्यंत
पंचक........................................ नहीं है
सर्वा.सि.योग....... उदयात् रात्रि. 4.36* तक
अमृत सि.योग............................. नहीं है
सिद्ध रवियोग....... उदयात् रात्रि. 4.36* तक
_________________________________
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
________________________________
*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
________________________________
दिल्ली -10 मिनट---------जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट------अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर - 4 मिनट-------------मुंबई +7 मिनट
लखनऊ - 25 मिनट------बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट--जैसलमेर +15 मिनट
_________________________________
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
______🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️________ अभिजित् मुहुर्त - दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
_________________________________
ब्रह्म मुहूर्त - सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
_________________________________
प्रदोष काल - सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है
__________________________________
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
_________________________________
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
________________________________
✴️🌄दिन का चौघड़िया 🌄✴️
_________________________________
शुभ.................. प्रातः 5.55 से 7.36 तक
चंचल............ पूर्वा. 10.57 से 12.38 तक
लाभ............. अपरा. 12.38 से 2.18 तक
अमृत.............. अपरा. 2.18 से 3.59 तक
शुभ................. .सायं. 5.40 से 7.20 तक
_________________________________
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
________________________________
अमृत.......... सायं-रात्रि 7.20 से 8.40 तक
चंचल................ रात्रि..8.40 से 9.59 तक
लाभ.. रात्रि. 12.38 AM से 1.58 AM तक
शुभ......रात्रि. 3.17 AM से 4.36 AM तक
अमृत.....रात्रि 4.36 AM से 5.56 AM तक
________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
(विशेष - ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
🔱🌄🔱🔱✴️🔱🔱🌄🔱
_________________________________
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2-----5-----6---- 9-------12----13.
कृष्ण पक्ष-1---4----5----8---11----12----30.
_________________________________
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_________________________________
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे....
________________________________
समय - नक्षत्र नाम - नक्षत्र चरण - चरणाक्षर
_________________________________
12.19 PM तक......विशाखा . ...2.......तू
07.01 PM तक......विशाखा. ...3.......ते
________राशि तुला - पाया ताम्र_______
________________________________
01.42 AM तक..... विशाखा......4..... तो
उपरांत रात्रि तक......अनुराधा.... .2......ना
_______राशि वृश्चिक - पाया ताम्र_______
________________________________
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
________________________________
घर में सुख शांति बनी रहे उसके लिये ग्रह शांति
के 50 सरल एवं अचूक उपाय
घर में ग्रह शांति के अचूक 50 सूत्र
- ॐ नमः जय स्वाहा – दिन में कम से कम एक बार बोलने से सभी कार्य बनते है।
- प्रत्येक को अपने घर में कल्पवृक्ष, कामधेनु व चिंतामणि रत्ना का चित्र रखना चाहिए।
- व्रतियों, महाव्रतियों को आहार करना चाहिए।
- साकार परमात्मा की उपासना करना चाहिए।
- प्रतिदिन दान करना चाहिए।
- अतिथि सेवा।
- दिन में ब्रहमचर्य का पालन करना चाहिए।
- अवस्त्र स्नान नहीं करना चाहिए।
- माता – पिता का अनादर नहीं करना चाहिए।
- कुटुम्बी जनों से बैर नहीं करना चाहिए।
- अपनों से बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए।
- व्यसनों का त्याग करना चाहिए।
- प्रसन्नचित होकर भोजन करना चाहिए।
- सूर्य की ओर मल या मुत्र का त्याग नहीं करना चाहिए।
- ऋण चुकाया जाना चाहिए।
- झूठे बर्तन रात्रि में नहीं छोड़ना चाहिए।
- टूटे बर्तन, टूटा दर्पण घर में नहीं रखना चाहिए।
- माता पिता को दुखी करके धन नहीं लेना चाहिए।
- सभी के सुखी जीवन की कामना करना चाहिए।
- कृतघ्नी व्यक्ति की कभी दोस्ती नहीं करना चाहिए।
- जानवरों को भोजन देना चाहिए।
- असहाय की सेवा करना चाहिए।
- विकलांगों पर दया करना चाहिए।
- अपने मकान में कहीं कच्ची जगह छोड़ देना चाहिए।
- नैऋत्य कोण में घर के दरवाजे वाले घर का त्याग कर देना चाहिए।
- घर में कोई छेद न हो।
- लोभ में आकर चोरी का पात्र धारण न करें।
- बुआ, बहन, बेटी आदि के लिए उपहार देना चाहिए।
- अबला, कन्या, विधवा पर हाथ नहीं उठाना चाहिए।
- सम्बन्धी से मित्रता का व्यवहार रखें, - दुश्मनी नहीं करें।
- जहाँ कहीं भी रहते है उस परिवेश में प्रेम पूर्वक व्यवहार करें, उपेक्षा नहीं करें किसी का भी।
- व्यक्ति सफाई से रहे।
- औरत को नाक व कान छिदवाना चाहिए।
- कपडे व्यवस्थित पहनना चाहिए।
- शाकाहारी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए
- अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
- सुबह उठते ही सबसे पहले अपने हाथों की हथेली को देखनी चाहिए।
- हथेली और तलवे सोने से पहले साफ़ करके सोना चाहिए।
- खड़े खड़े पानी नहीं पीना चाहिए।
- भोजन बनाते बनाते भोजन नहीं करना चाहिए।
- जिस माकन में दरवाजे आवाज़ करते हैं उस घर में न रहे,उसमे तेल लगाकर रहे।
- अलमारी व पलंग हिलते न हो।
- बीम के नीचे शयन व आसन नहीं करना चाहिए।
- भगवन व गुरु को पीठ दिखाकर बैठने वाले व्यक्ति के गृह दोष निवारण का उपाय कारगर नहीं होता।
- धर्मग्रन्थ को अपने से नीचा आसन नहीं दें।
- अक्षरों पर पैर नहीं रखना चाहिए।
- बंद घडी, टूटी केसेट, सी डी, आदि को घर में नहीं रखना चाहिए।
- ईशान दिशा में शौचालय नहीं होना चाहिए।
- नैऋत्य कोण में यदि कर्मचारी अथवा अतिथियों का वास है और अग्नि कोण में जल का प्रवास हो तो द्वन्द ही होगा।
________________________________
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
_________________________________
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज अपने विचारों को सकारात्मक रखें, क्योंकि आपको ‘डर’ नाम के दानव का सामना करना पड़ सकता है। नहीं तो आप निष्क्रिय होकर इसका शिकार हो सकते हैं। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। एक मज़ेदार शाम के लिए दोस्त आपको अपने घर पर बुलाएंगे। रोमांस के नज़रिए से आज ज़िन्दगी बहुत जटिल रहेगी। आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको ग़लत साबित करने की पुरज़ोर कोशिश करेगा। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। अगर आप जीवनसाथी के अलावा किसी और को अपने ऊपर असर डालने का मौक़ा दे रहे हैं, तो जीवनसाथी की ओर से आपको नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना संभव है।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो
आज दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। अपने मित्रों के माध्यम से आपका ख़ास लोगों से परिचय होगा, जो आगे चलकर फ़ायदेमंद रहेगा। आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा। काम के लिए समर्पित पेशेवर लोग रुपये-पैसे और करिअर के मोर्चे पर फ़ायदे में रहेंगे। आज खाली वक्त्त किसी बेकार के काम में खराब हो सकता है। जीवनसाथी की वजह से आपको महसूस होगा कि उनके लिए दुनिया में आप ही सबसे महत्वपूर्ण हैं।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज सेहत से जुड़े कार्यक्रमों को फिर से शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। अपने रोमांटिक ख़यालों को हर किसी को बताने से बचें। दफ़्तर में आप तारीफ़ पाएंगे। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी संभव है, लेकिन शाम के खाने के साथ बातें भी सुलझ जाएंगी।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी, क्योंकि आप अपनी कोशिशों में क़ामयाबी पा सकते हैं। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। सामाजिक समारोह में परिवार के साथ शामिल होना सबके लिए अच्छा अनुभव रहेगा। आज प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। अपने बच्चों को आज समय का सदुपयोग करने की सलाह दे सकते हैं। ख़र्चों को लेकर जीवनसाथी से तनातनी संभव है।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज उम्रदराज़ लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की ज़रूरत है। आज का दिन ऐसी चीज़ों को ख़रीदने के लिए बढ़िया है, जिनकी क़ीमत आगे चलकर बढ़ सकती है। आम परिचितों से व्यक्तिगत बातों को बांटने से बचें। अपने प्रिय को समझने की कोशिश करें, नहीं तो मुश्किल में फँस सकते हैं। यह उन अच्छे दिनों में से एक दिन है जब कार्यक्षेत्र में आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपका बॉस भी आपके काम से खुश होगा। कारोबारी भी आज कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। आज आपको अपनेे ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिल सकती है जिसके कारण आपका मन दुखी हो सकता है और आप काफी समय सोच विचार करने में गंवा सकते हैं। संभव है कि आज आपका जीवनसाथी ख़ूबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने क़ीमती हैं।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज अपने विचार व्यक्त करने में हिचकिचाएँ नहीं। आत्मविश्वास की कमी को ख़ुद पर हावी न होने दें, क्योंकि यह सिर्फ़ आपकी समस्या को और जटिल बनाएगा, साथ ही आपकी तरक़्क़ी में भी रोड़ा अटकाएगा। अपना आत्मविश्वास फिर से हासिल करने के लिए अपनी बात खुल कर कहें और परेशानियों का सामना होठों पर मुस्कुराहट के साथ करें। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। लोग आपको आशाएँ और सपने देंगे, लेकिन असल में सारा दारोमदार आपके प्रयासों पर रहेगा। एक बार आप अपने हमक़दम को हासिल कर लें, तो ज़िन्दगी में किसी और की ज़रूरत नहीं होती। इस बात को आज आप गहराई से महसूस करेंगे। लगता है कि आपके वरिष्ठ आज देवदूतों जैसा व्यवहार करने वाले हैं। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। अगर थोड़ी-सी कोशिश की जाए तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन आपकी ज़िन्दगी के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। ख़ास तौर पर माइग्रेन के मरीज़ों को समय पर खाना नहीं छोड़ना चाहिए, नहीं तो उन्हें व्यर्थ में भावनात्मक तनाव से गुज़रना पड़ सकता है। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए ख़ुशनुमा एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके ज़रिए अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। आपके ईमानदार और ज़िंदादिल प्यार में जादू करने की ताक़त है। जब तक आपको तसल्ली न हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है, दस्तावेज़ अपने वरिष्ठ को न दें। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं। क्या आपको लगता है कि शादी महज़ समझौतों का नाम है? अगर हाँ, तो आप आज हक़ीक़त महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा दिन नहीं है और आप छोटी-छोटी बातों पर झुंझलाएंगे। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। आज आप जहाँ भी जाएंगे, लोगों के बीच आप सबके ध्यान का केंद्र बने रहेंगे। ज़िंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार को नयी दिशा देगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वन्द्वियों को अपने ग़लत कामों का फल मिलेगा। किसी वजह से आज आपके ऑफिस में जल्दी छुट्टी हो सकती है इसका आप फायदा उठाएंगे और अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने जाएंगे। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधाएंगी। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. घर में कुछ बदलाव लाने के लिए पहले बाक़ी लोगों की राय भली-भांति जान लें। अगर आपको लगता है कि आपका साथी आपकी बातों को समझ नहीं पाता तो आज उनके साथ वक्त बिताएं और अपनी बातों को स्पष्टता के साथ उनके सामने रखें। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और ख़ास कामों के लिए है। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का भरपूर समय मिलेगा।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज ध्यान और योग न केवल आध्यात्मिक तौर पर, बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके लिए फ़ायदेमन्द साबित होंगे। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का आनंद लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। आप जो भी करेंगे, बिल्कुल बेहतर ढंग से करेंगे। आपका लाजवाब काम ख़ुद ही आपकी असली क़ीमत लोगों को बताएगा। आपका व्यक्तित्व और लोगों से थोड़ा अलग है आप अकेले वक्त बिताना पसंद करते हैं। आज आपको अपने लिए वक्त तो मिलेगा लेकिन ऑफिस की कोई समस्या आपको सताती रहेगी। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें का सही समय है।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज अपनी सेहत को ध्यान में रखकर चीखने-चिल्लाने से बचें। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे ज़्यादा मददगार साबित होगा। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। आँखें दिल की बातें बयान कर देती हैं। यह दिन अपने जीवनसाथी के साथ इसी भाषा में बात करने के लिए है।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फँसा सकती है। दीर्घावधि लाभ के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। कल्पनाओं के पीछे न दौड़ें और यथार्थवादी बनें- कुछ वक़्त अपने दोस्तों के साथ गुज़ारें- क्योंकि यह आपके लिए काफ़ी अच्छा साबित होगा। प्यार का बुख़ार आपके सर पर चढ़ने के लिए तैयार है। इसका अनुभव कीजिए। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। आज आप अपने जीवनसाथी को सरप्राइज दे सकते हैं, अपने सारे कामों को छोड़कर आज आप उनके साथ वक्त बिता सकते हैं। एक बढ़िया जीवनसाथी के साथ जीवन वाक़ई अद्भुत लगता है और आज आप इस बात का अनुभव कर सकते हैं।
______________________________
🌄💥✴️💥🕉️💥✴️💥🌄
___________________________________
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।
________________________________
🌄✴️✴️✴️🕉️✴️✴️✴️🌄
✴️संकलन एवं प्रस्तुत कर्त्ता✴️
☀️पं.रामपाल भट्ट-ज्योतिष एवं वास्तुविद्☀️
श्री ज्योतिष समाधान सेवा भीलवाड़ा (राज)
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_____________________________