D.Kant
660 views 24 days ago
#बहराइच ब्रेकिंग# रुपईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 53 ग्राम अवैध स्मैक बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार बहराइच जनपद के थाना रुपईडीहा पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 53 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम ने बताया कि पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 53 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। # बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट #
1 like
13 shares

More like this