Newsgenix
1K views • 1 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ भारतीय क्रिकेट टीम को एक झटका लगा है। टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच में नहीं उतरे हैं। उनकी जगह केएल राहुल कप्तानी कर रहे हैं। गिल चोट के कारण मैदान से दूर हैं जिससे टीम की टेंशन बढ़ गई है।
बीसीसीआई ने बताया है कि गिल को उंगली में चोट है और इसी कारण वह इस मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरे हैं, लेकिन चिंता इस बात की है कि गिल की चोट कहीं ज्यादा गंभीर तो नहीं है।
मेडिकल टीम कर रही है देखभाल
बीसीसीआई ने बताया है कि गिल इस समय मेडिकल टीम की देखरेख में हैं और वह कप्तान की चोट पर नजर रखे हुए है। बीसीसीआई के मुताबिक गिल को पहले दिन मैदान पर न उतारने का फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया है।
#ShubmanGill #Newsgenix
22 likes
16 shares