नरेश चंद्र सनातनी
कांग्रेस मुक्त भारत बनाओ हिंदूओं
संसद में कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा बिना पढ़े मनुस्मृति को अपमानित कियाः आर्य समाज
आर्य समाज स्टेशन रोड मुरादाबाद पर बैठक मे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा संसद में मनुस्मृति की शिक्षा को अपमानित करते हुए जो ब्यान दिया है आर्य समाज उसकी कड़ी निंदा करता है ।
कांग्रेस अध्यक्ष को चाहिए कि वह बोलते समय शुद्ध मनुस्मृति को सबूत के रुप में अपने पास रखते लेकिन बिना किसी सबूत के मनुस्मृति के प्रति देश में घृणा, द्वेष फैलाने के आशय से ब्यान देकर धार्मिक ग्रंथ का अपमान किया है। महर्षि दयानंद सरस्वती जिसने मानवता को वेद मार्ग पर चलने की शिक्षा देने के आशय से अपना अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश लिखा जिसके तृतीय समुल्लास में मनुस्मृति के श्लोक संख्या 7/152 का उल्लेख करते हुए बताया कि कन्यानां सम्प्रदानं च कुमाराणां च रक्षणम् जिसका भावार्थ करते हुए बताया कि राजा को योग्य है कि सब कन्या और लड़कों को ब्रह्मचर्य में रखकर विद्वान बनाना चाहिए। वहीं स्त्री, शूद्रो के सम्बंध में यजुर्वेद के मंत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें सब मनुष्यों को वेदादि पढ़ने-सुनने का अधिकार है। यदि इसके विपरीत होता तो ईश्वर पक्षपाती कहलाता। लेकिन परमपिता परमात्मा ने पृथ्वी, जल अग्नि वायु चंद्र सूर्य विद्या और अन्नादि सबके लिए बनायें है। इस प्रकार मनुस्मृति एक पवित्र धार्मिक ग्रंथ है। जिसकी आलोचना सहन योग्य नहीं है। इस अवसर पर प्रधान डा अभय श्रोत्रिय मंत्री रमेश सिंह आर्य एडवोकेट, पुरोहित वीरेंद्र आर्य, दिनेश दीक्षित अमित आर्य खुशबू आर्य आदि रहे। #जागो और जगाओ