Newsgenix
585 views 1 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट इंस्टाग्राम और फेसबुक की पेरेंट कंपनी Meta को अमेरिकी कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। न्यू मैक्सिको की कोर्ट ने मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम) पर बच्चों की मेंटल हेल्थ को नुकसान पहुंचाने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के मामले में 567 मिलियन डॉलर (करीब 5,390 करोड़ रुपये) का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है। जज ब्रायन बिडचेड ने कहा कि कंपनी ने बच्चों की सुरक्षा के बजाय मुनाफे को प्राथमिकता दी, जिससे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ा। कोर्ट ने कहा कि जुर्माने की राशि का ज्यादातर इस्तेमाल युवाओं के इलाज के लिए और बाकी पैसा अगले पांच सालों में जागरूकता और रोकथाम, स्क्रीनिंग सर्विस और दूसरे खर्चों पर खर्च किया जाएगा। अमेरिका में पहली बार ऐसी कार्रवाई बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब अमेरिका के किसी राज्य ने एक बड़ी टेक कंपनी के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की है। कोर्ट ने यह फैसला कंपनी की जवाबदेही तय करते हुए सुनाया है। कोर्ट के अनुसार, 567 मिलियन डॉलर में से युवाओं के इलाज में 420 मिलियन डॉलर युवाओं के इलाज में खर्च किए जाएंगे। #Meta #Newsgenix
9 likes
9 shares

More like this