Newsgenix
523 views 6 hours ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ क्या भारत टैक्सी (Bharat Taxi) सरकार का ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो ओला-उबर जैसे निजी टैक्सी एग्रीगेटर्स की जगह लेगी? अब तक इससे कितने ड्राइवर जुड़े हैं? क्या सरकार ने इसके लिए आर्थिक मदद दी है और इसे पूरे देश में कैसे बढ़ाया जाएगा? लोकसभा में सांसद किशोरी लाल ने सहकारिता मंत्री अमित शाह से यही सवाल पूछे। इसके जवाब में अमित शाह ने भारत टैक्सी (Amit Shah Bharat Taxi news) के उद्देश्य, संचालन, विस्तार और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी पूरी जानकारी सदन में रखी। भारत टैक्सी पर अमित शाह ने क्या दिया जवाब? अमित शाह ने लिखित जवाब में स्पष्ट किया कि, भारत टैक्सी देश का पहला सहकारी मॉडल पर आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म (Bharat Taxi cooperative ride hailing app) है। इसका मकसद निजी ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं को हटाना नहीं, बल्कि उनका ड्राइवर-केंद्रित और लोगों के हितों वाला एक विकल्प उपलब्ध कराना है। इस मॉडल में ड्राइवर सिर्फ सेवा प्रदाता नहीं, बल्कि सहकारी संस्था के सदस्य और हिस्सेदार भी हैं, ताकि उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत हो सके। साथ ही यात्रियों को सुरक्षित, भरोसेमंद और किफायती यात्रा सुविधा मिले।" #AmitShah #bharttexi #Newsgenix
9 likes
20 shares

More like this