Newsgenix
1K views 1 days ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि केंद्र की भाजपा सरकार उनके शनिवार को प्रस्तावित टाउन हॉल कार्यक्रम को नहीं होने दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले पुलिस कांस्टीट्यूशन क्लब में गई और उन लोगों से कहा कि केजरीवाल के शनिवार को होने वाले आयोजन को निरस्त कर दिया जाए, जब उन्होंने कहा कि वे बुकिंग कर चुके हैं, रसीद भी कट चुकी है तो वह पुलिस वाले मेरे और सौरभ भारद्वाज के पास आए। केजरीवाल ने बताया कि पुलिस ने उनसे कहा कि, इसके लिए आप परमिशन लें, उन्होंने कहा कि इस तरह से आप कार्यक्रम आयोजित नहीं कर सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि इन डोर कार्यक्रम के लिए कभी भी परमिशन की जरूरत नहीं पड़ती थी पहले भी होते रहे हैं और उनका कार्यक्रम होकर रहेगा। बता दें यह कार्यक्रम ई 20 पेट्रोल को लेकर होने वाला है। #E20 #ArvindKejriwal #aap #Newsgenix
16 shares

More like this